सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 912 · Raag Raamkalee · Guru Amar Daas Ji

1प्रभु का नाम हृदय में वास कर गया है, यह पूर्ण गुरु का बड़प्पन है॥ १॥ रहाउ ॥

2परमेश्वर स्वयं ही कर्ता, स्वयं ही भोगने वाला है और वह सब जीवों को भोजन देता है। २॥

3जो कुछ वह करना चाहता है, वही कर रहा है, उसके अतिरिक्त अन्य कोई भी करने वाला नहीं।॥ ३॥

4वह स्वयं ही सृष्टि की उत्पति करता है और स्वयं ही जीवों को जगत् के कार्यों में लगाता है॥ ४॥

5उसकी उपासना करने से सुख हासिल होता है। सतगुरु जीव को ईश्वर से मिला देता है॥ ५॥

6ईश्वर स्वयंभू है और उस अदृष्ट को देखा नहीं जा सकता ॥ ६॥

7वह स्वयं ही मृत्युदाता, स्वयं ही जीवनदाता है और उसे तिल मात्र भी कोई लोभ नहीं ॥ ७ ॥

8यह सब उसकी ही लीला है कि कोई दानी बना हुआ है, कोई भिखारी है और वह स्वयं ही भक्ति करवाता है॥ ८ ॥

9जिन्होंने एक परमात्मा को जान लिया है, वे भाग्यशाली हैं और वे सत्य में ही विलीन रहते हैं। ६॥

10वह स्वयं ही सुन्दर रूप वाला एवं बड़ा बुद्धिमान है और उसकी महिमा की सही कीमत को आंका नहीं जा सकता ॥ १०॥

11उसने स्वयं ही जीवों को दुख-सुख प्रदान किया है और स्वयं ही उन्हें भ्रम में भुलाया हुआ है॥ ११॥

12वह बहुत बड़ा दाता है, जिसे गुरुमुख ने पहचान लिया है, किन्तु ज्ञानहीन निगुरी दुनिया इधर-उधर भटक रही है॥ १२॥

13जिन्होंने नामामृत को चखा है, उन्हें ही स्वाद आया है और सतिगुरु ने यही ज्ञान दिया है॥ १३॥

14किसी को परमात्मा ने स्वयं ही नाम से विमुख किया हुआ है और किसी को गुरु के माध्यम से नाम ज्ञान प्रदान किया है॥ १४॥

15हे सज्जनो ! सदैव परमात्मा का स्तुतिगान करो; उसकी कीर्ति बहुत बड़ी है॥ १५॥

16उसके अतिरिक्त अन्य कोई संसार का राजा नहीं है, उसने स्वयं सबके साथ न्याय का नियम बनाया है॥ १६ ॥

17उसका न्याय सदैव सच्चा है, वह किसी विरले जीव से ही अपना हुक्म मनवाता है॥ १७॥

18हे प्राणी ! सदैव उसका ध्यान करो; जिसने गुरु द्वारा हुक्म पालन का नियम बनाया है॥ १८॥

19वही जीव सफल होता है, जो सतगुरु से साक्षात्कार करता है और जिसके हृदय में नाम स्थित हो जाता है।१६ ।

20वह सदैव सत्य एवं शाश्वत है, उसकी वाणी सत्य है और उसका ही शब्द सुनाई देता है॥ २०॥

21हे नानक ! यह सुन-देखकर बड़ा आश्चर्य हो रहा है कि मेरा प्रभु सब स्थानों में मौजूद है॥ २१॥ ५ ॥ १४॥

22रामकली महला ५ असटपदीआ

23ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

24किसी ने गृहस्थ-जीवन का प्रसार किया हुआ है,

25किसी ने पूजा-अर्चना का विस्तार किया हुआ है,

26किसी ने निउली कर्म का अभ्यास एवं कुण्डलिनी की साधना की हुई है,

27परन्तु मुझ दीन ने परमेश्वर की ही आराधना की है॥ १॥

28हे प्यारे प्रभु ! मुझे तेरा ही भरोसा है और

29कोई आडम्बर जानता ही नहीं ॥ १॥ रहाउ॥

30किसी ने अपना घर-परिवार छोड़कर जंगल में निवास कर लिया है।

31कोई मौनी एवं अवधूत कहला रहा है।

32कोई कहता है कि मैं भगवती देवी का अनन्य उपासक हूँ,

33परन्तु मुझ दीन ने तो परमात्मा का ही सहारा लिया है॥ २॥

34किसी ने कहा है कि मैं तीर्थ का वासी हूँ।

35कोई अन्न त्यागकर उदासी साधु बन गया है।

36किसी ने सारी धरती का भ्रमण कर लिया है,

37परन्तु में गरीब भगवान के द्वार पर ही आ पड़ा हूँ॥ ३॥

38किसी ने कहा है कि उच्च कुल के कारण मेरी बड़ी शोभा है,

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं