सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 888 · Raag Raamkalee · Guru Arjan Dev Ji

1किन्तु तेरा मन दसों दिशाओं में भटकता रहता है।

2तू शालिग्राम को तिलक लगाता है और उसके चरण छूता है।

3यह तू लोगों को प्रसन्न करने का अन्धा कार्य करता है॥ २॥

4तू षट्-कर्म भी करता रहता है, आसन लगाता है और निउली-धोती क्रिया भी करता है।

5तू धनवानों के घरों में जाकर नित्य पोथी पढ़ता रहता है,

6माला फेरता है और उनसे धन मांगता है।

7हे मित्र ! इस विधि द्वारा कोई भी संसार-सागर में से पार नहीं हुआ॥ ३॥

8पण्डित वही है, जो गुरु-शब्द की कमाई करता है,

9त्रिगुणात्मक माया उसके मन से दूर हो गई है।

10हे नानक ! हरि नाम का जाप करने से ही चारों वेदों के पाठ का फल मिल जाता है और

11हम तो नाम की शरण में ही पड़े हैं॥ ४ ॥ ६ ॥ १७ ॥

12रामकली महला ५ ॥

13करोड़ों विघ्न भी उसके निकट नहीं आते,

14अनेक प्रकार की माया उसकी दासी बन जाती है तथा

15अनेक पाप भी उसके पानी भरने वाले बन जाते हैं

16जिस पर ईश्वर की कृपा हो गई है।॥ १॥

17भगवान जिसका सहायक बन जाता है,

18उसके अनेक यत्न कामयाब हो जाते हैं॥ १॥ रहाउ॥

19जिसकी रक्षा परमेश्वर करता है तो कोई अन्य जीव उसका क्या बिगाड सकता है?

20उसकी कृपा से तो चींटी ने भी समूचा जगत् जीत लिया है।

21उसकी महिमा बेअंत है, उसे कितना बयान किया जाए ?

22मैं तो उसके सुन्दर चरणों पर बलिहारी जाता हूँ॥ २॥

23उसने ही जप, तप एवं ध्यान किया है,

24उसने ही अनेक प्रकार का दान किया है,

25वही भक्त कलियुग में स्वीकार हुआ है,

26जिसे ठाकुर जी ने सम्मान दिया है॥ ३॥

27संतों की संगति में मिलकर मन में ज्ञान का प्रकाश हो गया है,

28सहज सुख प्राप्त हो गया है, सब कामनाएँ पूरी हो गई हैं।

29हे नानक ! जिसे पूर्ण सतगुरु ने विश्वास दिलवाया है,

30वह दासों का दास बन गया है॥ ४॥ ७ ॥ १८ ॥

31रामकली महला ५ ॥

32हे जीव ! किसी को दोष नहीं देना चाहिए,

33वास्तव में जो शुभाशुभ कमाना है, यही तुमने भोगना है।

34अपने कर्म स्वयं ही तुम्हारे बंधन हैं और

35जन्म-मरण केवल माया का ही खेल है॥ १॥

36संतजनों से यह सत्य जान लिया है,

37पूर्ण गुरु के वचन से मन में ज्ञान का प्रकाश हो गया है॥ १॥ रहाउ॥

38तन, धन एवं नारी यह सभी मिथ्या प्रसार हैं।

39कुशल घोड़े एवं हाथी नाशवान् हैं।

40राज, रंग-तमाशे एवं सौन्दर्य सब झूठे हैं।

41नाम के बिना ये सभी मिट्टी हो जाएँगे॥ २॥

42अहंकारी इन्सान व्यर्थ ही भ्रम में भूला हुआ है।

43ये सभी प्रसार किसी के साथ नहीं जाते।

44गम एवं खुशी में मानव शरीर बूढ़ा हो जाता है।

45ऐसा करते ही शाक्त ने अपनी आयु व्यतीत कर ली है॥ ३॥

46कलियुग में हरि का नाम ही अमृत है और

47यह सुख का कोष साधु-महात्मा के ही पास है।

48हे नानक ! गोविन्द गुरु जिस पर प्रसन्न हुआ है,

49उसने ही घट-घट में परमात्मा को देखा है॥ ४॥ ८॥१९॥

50रामकली महला ५ ॥

51सत्संग में पंच प्रकार का शब्द गूंजता रहता है,

52वहाँ बड़ी ही विचित्र एवं अद्भुत अनहद ध्वनि वाला वाद्य बजता रहता है।

53हरि के संतजन क्रीड़ा करते हैं,

54वहाँ पर पूर्ण निर्लिप्त परब्रह्म का निवास होता है॥ १॥

55सत्संग सहज सुख एवं आनंद का घर है।

56वहाँ पर साधु-संत बैठकर भगवान का गुणगान करते हैं और वहाँ पर कोई रोग, शोक नहीं होता एवं जन्म-मरण से छुटकारा हो जाता है॥ १॥ रहाउ॥

57वहाँ केवल नाम-स्मरण ही होता है और

58कोई विरला ही यह सुख-शान्ति का स्थान प्राप्त करता है।

59वहाँ भक्तजनों का भक्तिभाव ही भोजन होता है और हरि-कीर्तन ही उनका आधार होता है।

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं