सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 977 · Raag Nat Naaraayan · Guru Raam Daas Ji

1हे हरि ! तू अगम्य अगोचर एवं महान् है, सभी जीव सुन्दर परमेश्वर का ही मनन करते हैं।

2जिन पर तेरी कृपा-दृष्टि हो जाती है, वे गुरुमुख तेरा ही सिमरन करते रहते हैं।॥ १॥

3यह समूचा जगत्-प्रपंच ईश्वर ने ही रचा है, वह जग का जीवन है,

4जो सब जीवों के साथ ऐसे जुड़ा हुआ है, जैसे जल में से उठने वाली अनेक लहरें उठकर पुनः जल में ही विलीन हो जाती हैं।॥ २॥

5हे प्रभु ! जो कुछ भी तूने उत्पन्न किया है, उसे तू ही जानता है और तेरी अद्भुत लीला को हम नहीं जानते।

6हम तेरे बालक हैं, हमारे हृदय में स्तुति धारण कर दो ताकि हम तेरा सिमरन करते रहें॥ ३॥

7हे भगवान्! तू ही महासागर और मानसरोवर है, जो तेरी भक्ति करता है, उसे मनवांछित सभी फल मिल जाते हैं।

8नानक कहते हैं कि मैं तो 'हरि-हरि' नाम की ही कामना करता हूँ, अतः हे प्रभु ! कृपा करके मुझे नाम प्रदान कर दीजिए॥ ४॥ ६॥

9नट नाराइन महला ४ पड़ताल

10ੴ सतिगुर प्रसादि॥

11हे मेरे मन ! ईश्वर की उपासना ही सफल सेवा है,

12गुरु की चरण-धूलि पा लो,

13इससे सभी दुख-दर्द एवं दारिद्रय मिट जाएँगे।

14प्रभु की कृपा-दृष्टि से आनंद पा लो॥ १॥ रहाउ॥

15यह शरीर ईश्वर का घर है, जिसे उसने स्वयं ही सुन्दर बनाया है। ईश्वर का यह सुन्दर महल बड़ा आनंददायक है, जिसमें गुण रूपी बेअंत रत्न-जवाहर, माणिक्य मौजूद हैं।

16हरि ने मुझ पर कृपा की है और स्वयं ही हृदय-घर में आ गया है। गुरु ने हरि से मेरी सिफारिश की है, जिससे हरि-दर्शन करके हम निहाल हो गए हैं॥ १॥

17जब गुरु ने हरि के आने की खबर बताई तो हरि के आने की खबर सुनकर मन-तन आनंदित हो गया।

18जब नानक को प्रभु मिला तो वह उसमें लीन होकर परम निहाल हो गया॥२॥१॥७॥

19नट महला ४॥

20हे मन ! शोभावान् संतों की संगति में मिलो,

21सुखदायक हरि की अकथनीय कथा सुनो,

22इससे सभी दोष-पाप मिट जाते हैं।

23मगर ईश्वर की प्राप्ति उत्तम भाग्यालेख से ही होती है।॥ १॥ रहाउ॥

24कलियुग में ईश्वर का कीर्ति-गान ही उत्तम कर्म है, अतः गुरु-मतानुसार हरि-कथा एवं भजनगान करो।

25जिस ने यह कथा सुनी है और उसका निष्ठापूर्वक मनन किया है, मैं तो उस पर कुर्बान जाता हूँ॥ १॥

26जिस ने हरि की अकथनीय कथा का आनंद प्राप्त किया है, उसकी सारी भूख मिट गई है।

27हे नानक ! भक्तजन हरि-कथा सुनकर तृप्त हो गए हैं और हरि-हरि जपकर उसका ही रूप हो गए हैं॥ २॥ २॥ ८॥

28नट महला ४॥

29कोई आकर मुझे हरि की महिमा सुनाए तो

30मैं उस पर न्यौछावर हो जाऊँगा।

31वह हरि का भक्त बहुत ही भला है।

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं