1पउड़ीं ।
2हे परमात्मा ! अगर तुझे भुला दिया जाए तो सब दुख-संताप लग जाते हैं।
3यदि लाखों उपाय भी किए जाएँ तो भी दुखों से छुटकारा नहीं होता।
4जिसे प्रभु-नाम विरमृत हो जाता है, उसे ही निर्धन कहा जाता है।
5नाम को विस्मृत करने वाला जीव योनियों में ही भटकता रहता है।
6जिसे प्रभु याद नहीं आता, उसे यम कठोर दण्ड देता है।
7जिसे भगवान स्मरण नहीं होता, वही रोगी माना जाता है।
8जिसे मालिक याद नहीं आता, वही बड़ा अहंकारी है।
9संसार में वही दुखी| है, जिसने नाम को विस्मृत कर दिया है॥ १४ ।।
10श्लोक महला ५॥
11हे परमेश्वर ! तेरे जैसा मैंने कोई नहीं देखा और तू ही नानक के मन को भाया है।
12उस मध्यस्थ मित्र गुरु पर कोटि-कोटि न्यौछावर हैं, जिसे मिलकर पति-प्रभु को पहचान लिया है। १॥
13महला ५।
14वही पाँव सुन्दर हैं, जो तेरी ओर चलते हैं, वहीं शीश सुहावना है, जो तेरे चरणों में झुकता है।
15यह मुख तभी उत्तम है, यदि तेरा यशगान करता है और तेरी शरण में पड़ा अन्तर्मन ही भाग्यवान् है॥ २॥
16पउड़ी।
17जीव रूपी नारियों ने सत्संग में मिलकर प्रभु का मंगलगान किया है,
18जिससे हृदय-घर स्थिर हो गया है और इन्द्रियाँ विकारों की ओर नहीं दौड़ती।
19दुर्मति एवं पाप विनष्ट हो गए हैं और झूठ पास भी नहीं आता।
20ह्रदय में सत्य स्थित होने से जीव रूपी नारी शीलवान एवं प्रधान बन गई है।
21अन्तर-बाहर एक ही जीवन-युक्ति बना ली है कि
22मन में प्रभु-दर्शनों की ही आकांक्षा है, इसलिए उसके चरणों की दासी बन गई है।
23पति-प्रभु के रमण से वह शोभावान बन गई और उसका प्रेम-श्रृंगार बन गया है।
24जब प्रभु को भाया तो संयोग बनाकर स्वयं ही मिल गया॥१५॥
25श्लोक महला ५॥
26नानक कहते हैं कि हे ईश्वर ! सभी गुण तेरे ही मुझे मिले हैं, मुझ से क्या हो सकता है ?
27तेरे जैसा दाता अन्य कोई नहीं है, मुझ जैसा याचक सदा तुझ से ही मांगता रहता है॥ १॥
28महला ५॥
29शरीर को क्षीण होता देखकर मैं बहुत निराश हो गया था परन्तु सज्जन गुरु ने मेरे दिल को हौसला दिया है।
30मैंने समूचा जगत् जीत लिया है और मुझे जीवन के सभी सुख उपलब्ध हो गए हैं॥ २॥
31पउड़ी।
32हे परमेश्वर ! तेरा दरबार बहुत बड़ा है और तेरा सिंहासन अटल है।
33तू ही समूचे विश्व का सबसे बड़ा बादशाह है, तेरा चंवर एवं छत्र निश्चल है।
34जो परब्रह्म को मंजूर होता है, वही सच्चा न्याय है।
35यदि परमात्मा को स्वीकार हो तो बेसहारा को भी सहारा मिल जाता है।
36जो परमेश्वर ने किया है, वही भली बात है।
37जिसने मालिक को पहचान लिया है उसे दरगाह में स्थान मिल गया है।
38तेरा हुक्म हमेशा सही है, जिसे सहर्ष मानना चाहिए।
39हे कृपानिधि ! तू सबका स्रष्टा है और यह तेरी ही रची हुई कुदरत है। १६॥
40श्लोक महला ५।
41हे प्रभो ! तेरी कीर्ति सुनकर मेरा तन-मन खिल गया है और तेरा नाम जपने से मेरे चेहरे पर लाली आ गई है।
42तेरे पथ पर चलने से मेरा मन शीतल-शांत हो गया है और गुरु के दर्शन करके आनंदित हो गई हूँ॥ १॥
43महला ५॥
44अपने अंतर्मन में से मैंने नाम रूपी माणिक्य ढूंढ लिया है।
45दरअसल यह मैंने मूल्य नहीं लिया, यह तो मुझे सतगुरु ने दिया है।
46अब मेरी तलाश समाप्त हो गई है और मैं स्थिर हो गया हूँ।
47हे नानक ! मैंने अपना जन्म रूपी पदार्थ जीत लिया है अर्थात् अपना जन्म सफल कर लिया है॥ २॥
48पउड़ी॥
49जिसके मस्तक पर उत्तम भाग्य लिखा हुआ है, वही भगवान की सेवा में लगा है।
50गुरु से भेंट करके जिसका हृदय-कमल खिल गया है, वह रात-दिन मोह-माया से जाग्रत रहता है।
51जिसकी ईश्वर के चरण-कमल से लगन लग गई है, उसके सभी भ्रम एवं भय दूर हो गए हैं।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं