1(गुरु नानक देव जी उत्तर देते हैं कि) सृष्टि का आरम्भ पवन रूपी श्वास है। यह मानव-जीवन सतगुरु का उपदेश लेने का शुभावसर है।
2शब्द मेरा गुरु है और शब्द की ध्वनि को सुनने वाली मेरी सुरति उसका चेला है।
3अकथनीय प्रभु की कथा लेकर मैं दुनिया से निर्लिप्त रहता हूँ।
4हे नानक ! युग-युगान्तर एकमात्र परमात्मा ही विद्यमान है।
5एक शब्द ही है, जिस की कथा का विचार किया है।
6गुरु द्वारा अहम् रूपी अग्नि को मन में से दूर कर दिया है॥ ४४ ॥
7(सिद्धों ने प्रश्न किया-) मोम के दाँतों द्वारा लोहे को कैसे चबाया जा सकता है ?
8वह कौन-सा भोजन है, जिसे खाने से मन का अभिमान दूर हो जाता है?
9यदि रहने के लिए बर्फ का घर बना हो तो अग्नि की कौन-सी पोशाक पहनी जाती है ?
10वह कौन-सी गुफा है, जिसमें मन स्थिर रहता है ?
11लोक-परलोक में यह मन किसे जानकर उसमें लीन हो जाता है ?
12वह कौन-सा ध्यान है, जिसमें मन अपने आप में ही विलीन हो जाता है॥ ४५ ॥
13(गुरु जी ने उत्तर दिया-) जो व्यक्ति अहंत्च एवं ममत्व की भावना को मन से दूर कर देता है,
14वह अपनी दुविधा को मिटाकर ईश्वर का ही रूप बन जाता है।
15मूर्ख स्वेच्छाचारी जीव के लिए यह जगत् ही कड़ा लोहा है।
16जो शब्द की साधना करता है, वही कड़े लोहे को चबाता है।
17वह अन्तर एवं बाहर जगत् में ईश्वर को ही व्यापक मानता है।
18हे नानक ! तृष्णाग्नि सतगुरु की रज़ा में रहने से ही समाप्त होती है।४६ ॥
19सत्य के भय में लीन हुआ जीव जब अपने घमण्ड का निवारण कर देता है,
20तो एक परमेश्वर की सत्ता को जानकर वह शब्द का ही चिंतन करता है।
21इस प्रकार उसके अन्तर्मन में प्रहा-शब्द का निवास हो जाता है,
22उसका मन-तन शीतल हो जाता है और वह परमात्मा के रंग में रंगीन हो जाता है।
23वह अपने अन्तर से काम, क्रोध एवं विष रूपी तृष्णाग्नि को दूर कर देता है।
24हे नानक ! प्यारे प्रभु की कृपा-दृष्टि से वह आनंदित हो जाता है।४७ ॥
25(सिद्धों ने पुनः प्रश्न किया-) कैसे (मन रूपी) चन्द्रमा बर्फ रूपी हृदय घर में शीतलता प्राप्त करता रहता है ?
26कैसे (शक्ति रूपी) सूर्य प्रचण्ड तपता रहता है ?
27किस तरह यम नित्य जीवों की ओर दृष्टि करता रहता है ?
28कौन-सी बुद्धि द्वारा गुरुमुख की प्रतिष्ठा बनी रहती है?
29वह कौन-सा योद्धा है, जो काल का भी संहार कर देता है ?
30सिद्ध जो बोलते हैं, नानक उन प्रश्नों का विचार करके उत्तर देते हैं।॥ ४८ ॥
31(गुरु नानक ने उत्तर दिया कि) शब्द गान करने से (मन रूपी) चन्द्रमा के हृदय-घर में अपार ज्योति का प्रकाश हो जाता है।
32जब चन्द्रमा के घर में सूर्य का निवास हो जाता है तो सारा अंधेरा मिट जाता है।
33जब नाम जीवन का आधार बन जाता है तो जीव सुख-दुख को एक समान समझने लगता है।
34परमात्मा स्वयं ही भवसागर से पार उतारने वाला है।
35गुरु से विश्वस्त होकर मन सत्य में ही विलीन हो जाता है।
36नानक प्रार्थना करते हैं केि फेिर काल जीव को ग्रास नहीं बनाता ॥ ४६ ॥
37(गुरु जी सिद्धों को समझाते हैं कि) प्रभु का नाम तत्व सर्वोत्तम है।
38नाम के बिना जीव को मृत्यु का दुख एवं संताप बना रहता है।
39जब आत्मतत्व परमतत्व से मिल जाता है तो मन संतुष्ट हो जाता है।
40उसकी दुविधा दूर हो जाती है और यह प्रभु-चरणों में विलीन हो जाता है।
41जब प्राण रूपी पवन प्रभु का नाम बोलता है तो दशभ द्वार रूपी आकाश गर्जता है।
42हे नानक ! नाम-स्मरण से मन निश्चल हो जाता है और सहज ही उसका सत्य से मिलन हो जाता है।॥ ५० ॥
43जीव के अन्तर एवं बाहर शून्य (प्रभु) ही स्थित है। तीनों लोकों में भी शून्य की ही सत्ता है।
44जो आदमी तुरीयावस्था में शून्य को जान लेता है, उसे पाप पुण्य प्रभावित नहीं करता।
45वह घट-घट में व्यापक शून्य का भेद हासिल कर लेता है और आदिपुरुष, निरंजन का बोध प्राप्त कर लेता है।
46हे नानक ! जो व्यक्ति निरंजन नाम में लीन हो जाता है,
47वह विधाता का रूप हो जाता है ॥५१॥
48(सिद्धों ने पुनः प्रश्न किया-) प्रत्येक व्यक्ति शून्य-शून्य कहता रहता है।
49लेकिन यह अनहत शून्य कहाँ से पैदा हुआ है?
50जो अनहत शून्य में प्रवृत्त हुए हैं, वे कैसे हैं ?
51(गुरु नानक देव जी ने उत्तर दिया-) जिस परमात्मा से ये उत्पन्न हुए हैं, वे उस जैसे ही बन जाते हैं।
52वे जन्म-मरण से छूट जाते हैं, अतः न ही वे जन्म लेकर आते हैं और न ही मृत्यु को प्राप्त होकर यहाँ से जाते हैं।
53हे नानक ! गुरुमुख भूले हुए मन को समझा लेते हैं।॥ ५२॥
54जब मनुष्य की दो ऑखें, दो कान, नासिका, मुँह इत्यादि नौ सरोवर नामामृत से भर जाते हैं तो
55उसका दसम द्वार भी नामामृत से परिपूर्ण हो जाता है और तभी वह अनाहद शब्द की ध्वनि बजता है।
56वह सत्य को साक्षात् देखकर उस में ही लीन हो जाता है
57क्योंकि घट-घट में सत्यस्वरूप परमात्मा समाया हुआ है।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं