1प्रभु से तभी मिलाप होता है, जब वह स्वयं जीव को विलीन कर लेता है।
2गुणवान जीव-स्त्री नित्य परमात्मा के गुणों का चिंतन करती है।
3हे नानक ! मित्र-प्रभु गुरु मतानुसार ही मिलता है॥ १७॥
4काम-क्रोध शरीर को ऐसे गला देते हैं,
5जैसे सुहागा स्वर्ण को पिघला कर रख देता है।
6पहले स्वर्ण कसौटी की रगड़ सहता है और फिर वह अग्नि की ऑच सहन करता है।
7जब स्वर्ण सुन्दर बन जाता है तो वह सर्राफ की नजर में स्वीकार हो जाता है।
8यह जगत् पशु है और अभिमान रूपी काल कसाई है।
9परमात्मा ने जीवों को पैदा करके कर्मानुसार उनका भाग्य लिख दिया है अर्थात् जो जैसा करता है, वैसा ही फल प्राप्त करता है।
10जिसने जगत्-रचना की है, वही इसकी कीमत कर सकता है।
11अन्य क्या कहा जा सकता है, कुछ भी कहा नहीं जा सकता ॥ १८ ॥
12जिसने खोज-खोज कर नामामृत का पान किया है,
13उसने क्षमा-भावना ग्रहण करके मन सतगुरु को अर्पण कर दिया है।
14अब हर कोई उसे श्रेष्ठ अथवा अच्छा कहता है,
15चारों युगों में वही शुद्ध रत्न होता है।
16जिन्होंने ईश्वर को नहीं समझा, वे खाते-पीते ही प्राण त्याग गए हैं।
17जिन्होंने शब्द के रहस्य को पहचान लिया है, वे पल में अहम् प्रति मर गए हैं।
18उनका चित स्थिर हो गया है, जिनका मन मृत्यु के लिए सहमत हो गया है।
19गुरु की कृपा से ही उन्हें नाम की पहचान हुई है॥ १६ ॥
20गगन की तरह सर्वव्यापक गहनगंभीर परमात्मा का निवास गगन रूपी हृदय में है।
21जो उसका गुणगान करता है, वह सहज सुख भोगता रहता है।
22ऐसा जीव आवागमन से मुक्त हो जाता है।
23गुरु की कृपा से उसकी परमेश्वर में ही लगन लगी रहती है।
24सर्वव्यापक ईश्वर अगम्य है, वह जन्म-मरण के चक्र से परे है, सबका मालिक है।
25उसके ध्यान में समाधि लगाना उपयोगी है, जिससे मन स्थिर हो जाता है।
26हरि-नाम स्मरण करने से मनुष्य पुनः योनियों में नहीं पड़ता।
27गुरुमत ही सर्वोपरि है और अन्य सब कुछ नामविहीन है॥ २०॥
28यहाँ आत्मा द्वारा संबोधन किया है कि मैं अनेक घरों-द्वारों पर भटक-भटक बहुत थक चुकी हूँ।
29मेरे जन्मों का कोई अंत नहीं, अनेक जातियों में मेरी असंख्य ही योनियां हो चुकी हैं।
30पूर्व जन्मों में मेरे कितने ही माता-पिता, पुत्र एवं पुत्रियां हो चुकी हैं।
31मेरे कितने ही गुरु और फिर कितने ही मेरे अपने चेले हो चुके हैं,
32किन्तु कच्चे गुरु के कारण ही मेरी मुक्ति नहीं हुई।
33यह बात हमेशा याद रखो कि जीव रूपी नारियां तो अनेक हैं, पर उन सबका मालिक परमात्मा ही है।
34गुरुमुख जीव-स्त्रियों का जीवन-मरण प्रभु की इच्छा से ही होता है।
35दसों दिशाओं में ढूंढ-ढूंढ कर मैंने पति-प्रभु को हृदय-घर में ही पा लिया है।
36मेरा पति-परमेश्वर से मिलाप हो गया है, पर यह मिलन सतगुरु ने करवाया है।॥ २१॥
37गुरु-मुख परमात्मा का कीर्ति-गान करता है और उसका हीं नाम जपता है।
38वहीं परख करता-करवाता है।
39वह निडर होकर आता जाता है और
40मन की मैल दूर कर के कलंक को जला देता है।
41गुरु-मुख का शब्द वेदों का ज्ञान व चिंतन है और
42यही शुभ आचरण-व्यवहार एवं तीर्थ स्नान है।
43गुरु-मुख का शब्द अमृतमय सार तत्व है।
44है नानक ! गुरु-मुख संसार-सागर से पार हो जाता है॥२२॥
45मनुष्य का चंचल चित टिक कर नहीं बैठता और
46मन रूपी मृग चोरी-चोरी विषय-विकार रूपी अंगूरी खाता रहता है।
47जो व्यक्ति प्रभु के चरण हृदय में बसा लेता है,
48वह दीर्घायु वाला हो जाता हैं और नित्य माया से चेतन रहता है।
49दुनिया में हर कोई इन्सान चिंतित ही दिखाई देता है,
50परन्तु जो परमात्मा को याद करता है, वह सुखी हो जाता है।
51जो प्रभु-नाम को चित में बसा लेता है और उसमें ही लीन रहता है,
52उसकी मुक्ति हो जाती है और वह आदरपूर्वक प्रभु-दरबार में चला जाता हैं॥ २३॥
53जब प्राणों की एक गांठ खुल जाती है तो देह नाश हो जाती है।
54जगत् में घूम कर देख लो, यह नित्य ही नाश हो रहा है।
55यदि व्यक्ति दुख-सुख को एक समान समझे तो
56वह बन्धनों को काट कर मुक्ति प्राप्त कर लेता है।
57इस खोखली माया ने पूरे जगत् को कुमार्गगामी किया हुआ है।
58जीवों का भाग्य प्रारम्भ से ही लिखा हुआ है।
59जब मनुष्य का यौवन नाश हो जाता हैं तो बुढ़ापा आ जाता है और मृत्यु उसके सिर पर मंडराने लगती है।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं