1जिसे पान करने से जीव अमर एवं निष्काम हो जाता है।
2इससे मन-तन शीतल हो जाता है और तृष्णाग्नि बुझ जाती है।
3वह आनंद स्वरूप में सारे संसार में लोकप्रिय हो जाता है।॥ २॥
4हे परमेश्वर ! जब सबकुछ तेरा ही मुझे दिया हुआ है तो मैं तुझे क्या भेंट करूं ?
5मैं तुझ पर लाखों वार सदा ही बलिहारी जाता हूँ।
6यह तन-मन, प्राण सब देकर तूने ही बनाया है।
7गुरु की कृपा से मुझ नीच को आदर प्रदान किया है॥ ३ ॥
8तूने कपाट खोलकर मुझे अपने चरणों में बुला लिया है।
9तू जैसा है, वैसा अपना रूप दिखा दिया है।
10हे नानक ! मेरा भ्रम का सारा पर्दा टूट गया है,
11तू मेरे मन में बस गया है और मैं तेरा हो गया हूँ॥ ४॥ ३॥ १४॥
12रामकली महला ५ ॥
13सेवक को अपनी सेवा में लगा कर
14गुरु ने नामामृत मुँह में डाल दिया है।
15उसने सारी चिंता दूर कर दी है,
16इसलिए उस गुरु पर सदैव बलिहारी जाता हूँ॥ १॥
17सतगुरु ने मेरे सभी कार्य पूरे कर दिए हैं और
18उसी के फलस्वरूप अनहद ध्वनि के बाजे बज रहे हैं। १॥ रहाउ ॥
19जिस परमात्मा की महिमा गहनगंभीर है,
20जिसे वह धीरज देता है, वह आनंदित हो जाता है।
21वह जिसके बंधन काट देता है,
22वह नर दोबारा योनियों के चक्र में नहीं पड़ता॥ २॥
23जिसके अन्तर्मन में प्रभु स्वयं प्रगट हो गया है,
24उसे कोई दुख-संताप नहीं लगता।
25जिसके आँचल में लाल-रत्न जैसा नाम पड़ा है,
26वह अपने समूचे परिवार सहित भवसागर से पार हो गया है॥ ३॥
27उसका भ्रम, दुविधा एवं द्वैतभाव मिट गया है,
28जिसने केवल परमात्मा की पूजा की है।
29जिधर भी देखता हूँ दयालु प्रभु स्वयं ही मौजूद है।
30हे नानक ! रसों का भण्डार प्रभु मुझे मिल गया है॥ ४॥ ४॥ १५॥
31रामकली महला ५ ॥
32तन से अपनी ही धारण की हुई अहम्-भावना छूट गई है,
33प्रभु की आज्ञा इतनी प्यारी लगी है।
34वह जो कुछ करता है, वही मेरे मन को मीठा लगता है।
35यह विचित्र खेल मैंने अपनी आँखों से देख लिया है॥ १॥
36अब मैंने जान लिया है कि मेरी सब बलाएँ दूर हो गई हैं,
37मेरी तृष्णा बुझ गई है, मन में से ममता भी दूर हो गई है, क्योंकिं पूर्ण गुरु ने मुझे समझा दिया है। १॥ रहाउ॥
38गुरु ने कृपा करके मुझे अपनी शरण में रखा हुआ है और
39उसने मुझे हरि के चरण पकड़ा दिए हैं।
40जब मन शत-प्रतिशत स्थिर हो गया तो
41जान लिया कि गुरु-परब्रहा एक ही हैं।॥ २ ॥
42जो भी जीव प्रभु ने पैदा किया है, मैं उसका दास हूँ क्योंकि
43सब जीवों में मेरे प्रभु का ही निवास है,
44इसलिए न कोई मेरा दुश्मन है और न ही मेरा कोई वैरी है।
45अब मैं सब के गले मिलकर ऐसे चलता हूँ, जैसे एक पिता के पुत्र होते हैं।॥ ३॥
46जिसे हरि गुरु ने सुख दिया है,
47उसे दोबारा कोई दुख नहीं लगता।
48हे नानक ! वह परमेश्वर स्वयं ही सबका प्रतिपालक है और
49मैं उसके रंग में ही मग्न रहता हूँ॥ ४॥ ५॥ १६॥
50रामकली महला ५ ॥
51हे पण्डित ! तू अपने मुँह से अर्थों सहित ग्रंथों का अध्ययन करता रहता है,
52लेकिन फिर भी तेरे हृदय में राम नहीं बसता।
53तू उपदेश कर करके लोगों को दृढ़ करवाता रहता है लेकिन
54स्वयं उस पर अमल नहीं करता ॥ १॥
55हे पण्डित ! वेदों का चिंतन कर और
56अपने मन का क्रोध दूर कर दे ॥ १॥ रहाउ॥
57तूने शालिग्राम अपने सामने रखा हुआ है,
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं