1हरि-रस इतना भीठा है कि मैं उसका वर्णन नहीं कर सकता। पूर्ण गुरु ने मेरी परन्मुखी वृति को अन्तर्मुखी कर दिया है॥१॥
2उस मोहन को सब जीवों के साथ बसता देखा हैं, कोई भी स्थान उससे रिक्त नहीं तथा सारी सृष्टि ही उससे भरपूर है।
3हे नानक ! वह कृपानिधि सर्वव्यापक है और मेरी कामना पूरी हो गई है॥ २ ॥७ ॥ ६३॥
4बिलावलु महला ५ ॥
5हे मन ! तू क्या कहता है और मैं क्या कहता हूँ ?
6हे मेरे ठाकुर प्रभु ! तू मन की बात को जानने वाला एवं प्रवीण है, तेरे समक्ष मैं क्या कह सकता हूँ॥ १॥ रहाउ॥
7जो मन में होता है, तू उसे बिना बोले ही पहचान लेता है।
8हे मन ! तू किसलिए और कब तक दूसरों से छल करता रहेगा, जबकि तेरे साथ बसता प्रभु सबकुछ देखता एवं सुनता है॥ १॥
9यह जान कर मेरे मन में बड़ा आनंद पैदा हो गया है कि परमात्मा के अलावा अन्य कोई भी रचयिता नहीं।
10हे नानक ! गुरु मुझ पर दयालु हो गया है और हरि का रंग मन से कभी नहीं उतरता ॥ २॥ ८॥ ६४॥
11बिलावलु महला ५ ॥
12निंदक यूं ध्वस्त हो जाता है,
13जैसे कल्लर की मिट्टी की बनी दीवार गिर जाती है, हे भाई ! तुम यह निशानी सुनो।॥ १॥ रहाउ ॥
14जब किसी मनुष्य का अवगुण देखता है तो निंदक बड़ा खुश होता है किन्तु उसका शुभ गुण देख कर वह दुख से भर जाता है।
15वह आठों प्रहर दूसरों का बुरा सोचता रहता है किन्तु बुरा करने में कामयाब नहीं होता। वह दूसरों का बुरा करने में सोचता-सोचता ही जीवन छोड़ जाता है॥ १॥
16वास्तव में प्रभु ने ही निंदक को भुलाया हुआ है और उसकी मृत्यु निकट आ गई है। अतः वह भक्तजनो से झगड़ा उत्पन्न कर लेता है।
17स्वामी प्रभु स्वयं नानक का रखवाला वन गया है, फिर बेचारा मनुष्य भला क्या बिगाड़ सकता है॥ २॥ ६ ॥ ६५ ॥
18बिलावलु महला ५ ॥
19पता नहीं मनुष्य क्यों भूला हुआ है ?
20वह स्वयं पाप-कर्म करता एवं करवाता है, लेकिन इस बात से इन्कार करता है। लेकिन ईश्वर सदैव साथ रहता हुआ सबकुछ देखता-सुनता रहता है॥ १॥ रहाउ॥
21वह नाम रूपी कचन को छोड़कर माया रूपी काँच का सौदा करता है और अपने शत्रुओं-काम, क्रोध, लोभ, मोह एवं अहंकार से प्रेम करता है और अपने सज्जनों-सत्य, संतोष, दया, धर्म, पुण्य को त्याग देता है।
22उसे अविनाशी प्रभु कड़वा लगता है और नाशवान् संसार मीठा लगता है। वह माया रूपी विष से लिपट कर जल जाता है॥ १ ॥
23ऐसे प्राणी अन्धकूप में गिरे हुए हैं और भ्रम के अँधेरे एवं मोह के बन्धनों में फॅसे हुए हैं।
24हे नानक ! जब प्रभु दयालु हो जाता है तो वह मनुष्य को गुरु से मिलाकर बांह पकड़कर उसे अंधकूप में से बाहर निकाल देता है॥ २ ॥ १० ॥ ६६ ॥
25बिलावलु महला ५ ॥
26मन, तन एवं जिह्मा से सिमरन करके भगवान को पहचान लिया है।
27मेरे सारे संदेह मिट गए हैं और बड़ा आनंद हो गया है। गुरु ने मुझे सर्वसुख प्रदान किए हैं।॥ १॥ रहाउ ॥
28मेरा प्रभु बड़ा चतुर है, सर्वज्ञाता है। मेरे मन में नासमझी की जगह पूरी समझ पैदा हो गई है।
29प्रभु हाथ देकर अपने सेवक की रक्षा करता है और कोई भी उसका नुकसान नहीं कर सकता ॥ १॥
30मैं साधु के दर्शन पर बलिहारी जाता हूँ, जिसकी कृपा से हरि-नाम प्राप्त किया है।
31हे नानक ! मैंने अपने ठाकुर पर भरोसा रखकर किसी अन्य को मन में एक क्षण के लिए भी नहीं माना ॥ २॥ ११॥ ६७ ॥
32बिलावलु महला ५ ॥
33गुरु ने मेरी लाज रख ली है,
34उसने अमृत नाम मेरे हृदय में बसा दिया है, जिससे जन्म-जन्मांतर की मैल दूर हो गई है॥ १॥ रहाउ॥
35जब पूर्ण गुरु का जाप जपा तो मेरे वैरी दुष्ट दूत-काम, क्रोध, लोभ, मोह एवं अहंकार दूर हो गए।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं