सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 809 · Raag Bilaaval · Guru Arjan Dev Ji

1नानक प्रार्थना करता है कि हे प्रभु! अगर तेरे दास की चरण-धूलि मिल जाए तो उस पर ही कुर्बान होऊँ ॥ ४ ॥ ३॥ ३३॥

2बिलावलु महला ५ ॥

3हे प्रभु ! कृपा करके मुझे अपनी शरण में रखो।

4मैं तो नीच एवं मूर्ख हूँ और तेरी सेवा करना कुछ भी नहीं जानता ॥ १॥

5हे मेरे प्रियतम प्यारे ! मैं तुझ पर बड़ा मान करता हूँ।

6हम जीव अपराधी हैं और सदा ही भूल करते रहते हैं लेकिन तू क्षमावान् है॥ १॥ रहाउ॥

7हम नित्य असंख्य अवगुण करते रहे हैं परन्तु तू हम निर्गुणों को क्षमा करने वाला है।

8हे प्रभु! हमारे कर्म इतने बुरे हैं कि तुझे छोड़कर तेरी दासी माया की संगति में आसक्त रहते हैं।॥ २॥

9अपनी दया करके तुम हमें सबकुछ देते रहते हो लेकिन हम फिर भी एहसान-फरामोश ही हैं।

10हे मालिक ! हम तुझे याद नहीं करते अपितु तेरे दिए हुए दान में ही लीन रहते हैं।॥ ३॥

11हे संसार-सागर के बन्धन काटने वाले ! तेरे वश से बाहर कुछ भी नहीं है।

12नानक विनती करता है कि हे दयालु गुरु ! तेरी शरण में आया हूँ, मुझ मुर्ख का भवसागर से उद्धार कर दो। ॥४॥४॥३४॥

13बिलावलु महला ५ ॥

14किसी अन्य को दोष नहीं देना चाहिए अपितु सदैव प्रभु का ध्यान करना चाहिए।

15हे मेरे मन ! जिसकी उपासना करने से बहुत सुख मिलता है,उस परमात्मा का ही यशगान करना चाहिए॥ १॥

16हे मेरे प्यारे ! तेरे अतिरिक्त किसे अपना दुख बताऊँ ?

17हे मेरे स्वामी ! तू दया का सागर है, परन्तु मुझ में अनेक अवगुण भरे हुए हैं।॥ १॥ रहाउ ॥

18जैसे (सुख दुख में) तू मुझे रखता है, वैसे ही मैं रहता हूँ। इसके सिवाय अन्य कोई साधन नहीं है।

19बेसहारों को तेरा ही सहारा है तथा एक तेरा नाम ही सबके जीवन का आधार है। २ ॥

20जो कुछ तू करता है, वही भला है। जो इसे सहर्ष स्वीकार कर लेता है, वह मुक्त हो जाता है।

21यह सम्पूर्ण सृष्टि तेरी अपनी है और सबकुछ तेरी मर्यादा में हो रहा है॥ ३॥

22यदि ठाकुर जी को अच्छा लगे तो ही उनकी सेवा करके चरण धोऊँ।

23हे प्रभु ! कृपालु एवं दयालु हो जाओ ताकि नानक तेरे गुण गाता रहे॥ ४॥ ५ ॥ ३५ ॥

24बिलावलु महला ५ ॥

25मृत्यु सिर पर खड़ी हुई हँसती है लेकिन पशु समान इन्सान इस तथ्य को नहीं समझता।

26जीवन भर वाद-विवाद, स्वादों एवं अहंकार में लिप्त रहने के कारण उसे मरना ही नहीं सूझता ॥ १॥

27हे बदनसीब ! क्यों भटक रहा है ? अपने सतगुरु की सेवा करो।

28कुसुंभ फूल के सुन्दर रंग वाली माया को देखकर तू भूलकर क्यों इससे मोह कर रहा है॥ १॥ रहाउ॥

29अपने उपयोग के लिए पाप कर-करके तूने बेशुमार धन एकत्रित किंया है।

30किन्तु जब मृत्यु आती है तो यह शरीर रूपी मिट्टी मिट्टी में ही मिल जाता है और जीव नग्न ही दुनिया से चला जाता है।॥ २॥

31जिन संबंधियों के लिए वह कठोर परिश्रम करता है, वहीं उसके विरोधी बनकर उससे वैर करते हैं।

32इनके लिए तू क्यों क्रोध में जल रहा है ? क्योंकि अंतकाल सभी तुझसे दूर भाग जाएँगे ॥ ३ ॥

33जिसके मस्तक पर भाग्य होता है, वही प्रभु के दासों की चरणरज बना है।

34हे नानक ! जिसने भी सतगुरु की शरण ली है, उसके तमाम बन्धन छूट गए हैं।॥ ४॥ ६॥ ३६ ॥

35बिलावलु महला ५ ॥

36लंगड़ा आदमी पर्वत पर चढ़ गया है और महामूर्ख भी चतुर वक्ता बन गया है।

37गुरु से मिलकर अन्धे व्यक्ति को तीनों लोकों का ज्ञान हो गया है॥ १॥

38हे मेरे मित्र ! साधु-संगति की महिमा सुनो;

39जिस किसी ने भी साधु का संग किया है, उसके मन की मैल दूर हो गई है, उसके करोड़ों ही पाप नाश हो गए हैं और उसका चित निर्मल हो गया है॥ १॥ रहाउ ॥

40गोविंद की भक्ति ऐसी है केि नम्रता रूपी चींटी ने अहम् रूपी हाथी को भी जीत लिया है।

41जिस-किसी को भी भगवान् ने अपना बनाया है, उसे अभयदान दिया है।॥ २॥

42(अहंकार रूपी) सिंह (नम्रता रूपी) बिल्ली बन गया है। उसे (नम्रता रूपी) घास का तिनका गेरू पर्वत दिखाई देने लग गया है।

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं