1जिसने अपनी दुर्मति एवं द्वैतभाव को अपने मन से निकाल दिया है, वह हरि की आराधना में लग गया है।
2मेरे स्वामी ने जिन पर अपनी कृपा की है, उन्होंने रात-दिन हरि के गुण गाए हैं।
3हरि के गुण सुनकर उनका मन सहज-स्वभाव ही भीग गया है॥ २॥
4हे भाई ! जगत में राम नाम द्वारा ही मुक्ति प्राप्त हो सकती है।
5जीव के मन में शब्द का विचार गुरु से ही उत्पन्न होता है।
6उसे गुरु के शव्द एवं ज्ञान द्वारा ही राम नाम प्यारा लगता है, लेकिन प्राप्ति भी उसे ही होती है, जिस पर परमात्मा अपनी कृपा करता है।
7ऐसा जीव सहज-स्वभाव दिन-रात परमात्मा का गुणगान करता रहता है और अपने सारे पाप दूर कर लेता है।
8हे ठाकुर ! सारे जीव तेरे सेवक हैं और तू सबका मालिक है। मैं भी तेरा सेवक हूँ और तू मेरा स्वामी है।
9जगत में राम का नाम ही मोक्ष का साधन है॥ ३॥
10जिनके हृदय-घर में सज्जन-प्रभु आकर बस जाए,
11वह हरि के गुण गाते रहते हैं और तृप्त एवं संतुष्ट हो जाते हैं।
12जो हरि का गुणगान करके सदैव तृप्त रहते हैं, उन्हें फिर से कोई भूख आकर नहीं लगती।
13जो हरिनाम का ध्यान करता रहता है, उस हरिजन की दसों दिशाओं में पूजा होती है।
14हे नानक ! हरि स्वयं ही जीव का संयोग एवं वियोग बनाता है और उसके बिना अन्य कोई समर्थ नहीं है।
15साजन-प्रभु उनके हृदय-घर में स्थित हो गया है ॥ ४॥ १॥
16ੴ सतिगुर प्रसादि ॥
17रागु सूही महला ३ घरु ३ ॥
18हरि सदैव अपने भक्तजनों की लाज रखता है और युगों-युगांतरों से उनकी रक्षा करता आया है।
19वही उसका भक्त है, जो गुरुमुख बन गया है और जिसने शब्द द्वारा अपने अभिमान को जला दिया है।
20जिसने शब्द द्वारा अपने अभिमान को जला दिया है, वही मेरे हरि को भाया है, जिसकी वाणी सत्य है।
21गुरु ने जो भक्ति कहकर बताई है भक्तजन दिन रात सच्ची भक्ति ही करते रहते है।
22भक्तो की जीवन युक्ति सच्ची एवं अत्यंत निर्मल है और परमात्मा का सच्चा नाम ही उनके मन को भाया है।
23है नानक ! भक्तजन सत्य के दरबार में बड़ी शोभा प्राप्त करते है, जिन्होंने अपने जीवन में हमेशा परम सत्य की ही साधना की होती है।१॥
24हरि ही भक्तों की जाति एवं मान-सम्मान है और भक्त हरि के नाम स्मरण में ही लीन रहते हैं।
25जिन्होंने गुण एवं अवगुण पहचान लिए हैं, वे हरि की भक्ति करते हैं और अपने अन्तर्मन में से अभिमान को दूर कर देते हैं।
26वे अपने गुण एवं अवगुणों को पहचान कर हरि नाम का ही बखान करते रहते है। उन्हें हरि की भक्ति ही मीठी लगती है।
27वे दिन-रात भक्ति करते रहते हैं और गृहस्थ में रहते हुए वैरागी बने रहते हैं।
28भक्ति में लीन रहकर उनका मन सदैव निर्मल बना रहता है और वे सदैव अपने साथ देखते हैं।
29हे नानक ! जो नाम-स्मरण करते रहते हैं, वे भक्त हरि सत्यवादी माने जाते हैं।॥ २॥
30स्वेच्छाचारी जीव सतगुरु के बिना ही भक्ति करते हैं सतगुरु के बिना भक्ति सफल नहीं होती।
31वे अहंत्व एवं माया के रोग में फंसे जन्म-मरण का भारी दुख लगा रहता है।
32जीवन-मृत्यु के चक्र में फँसकर उन्हें भारी दुख होता है, द्वैतभाव में सारी दुनिया ही ख्वार हो रही है। गुरु के बिना किसी ने भी परम तत्व को नहीं जाना।
33भक्तिविहीन समूचा जगत् भटका हुआ है लेकिन अन्तिम समय इसे पछतावा ही हुआ है।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं