1मगर जगदीश की जय-जयकार की महिमा नहीं जानी॥ ३ ॥
2हे मन-वाणी से परे स्वामी ! तू सर्वकला समर्थ है और मैं तेरी ही शरण में आया हूँ।
3नानक की प्रार्थना है कि हे अन्तर्यामी प्रभु ! मेरा भी भवसागर से उद्धार कर दो ॥ ४ ॥ २७ ॥ ३३ ॥
4सूही महला ५ ॥
5साधुओं की संगति करने से जीव भयानक संसार सागर से तर जाता है।
6हरि नाम-स्मरण करते रहो, जो रत्नाकर है॥ १॥
7हे नारायण ! तेरा नाम सिमरन करके ही जी रहा हूँ।
8मेरे दुख, रोग, शोक सब नाश हो गए हैं और पूर्ण गुरु से मिलकर पाप त्याग दिए हैं।॥ १॥ रहाउ ॥
9भगवान का नाम ही जीवन पदवी है,
10जिससे मन-तन निर्मल हो जाता है और सच्चा मनोरथ साकार हो जाता है॥ २I।
11आठों प्रहर परब्रह्म का ध्यान करना चाहिए लेकिन
12यह तो ही मिलता है, यदि पूर्व से ही तकदीर में लिखा हो ॥ ३ ॥
13जो दीनदयाल परमात्मा का नाम जपकर उसकी शरण में पड़ गए हैं,
14नानक उन संतजनों की चरण-रज ही माँगता है॥ ४ ॥ २८ ॥ ३४ ॥
15सूही महला ५ ॥
16जीव हृदय-घर के नाम-सिमरन रूपी सुन्दर काम को नहीं जानता।
17वह मूर्ख तो दुनिया के झूठे घंधे में ही मस्त रहता है। १॥
18हे भगवान् ! तू जीव को जिस कार्य में लगा देता है, वह उस में ही लग जाता है।
19जब तू अपना नाम देता है तो ही वह नाम जपता है। १॥ रहाउ ॥
20भगवान के भक्त उसके प्रेम में लीन रहते हैं।
21वे रात-दिन राम नाम रूपी रसायण में मस्त रहते हैं।॥ २ ॥
22हे प्रभु ! तू उनकी बाँह पकड़ कर उन्हें स्वयं ही भवसागर से निकाल देता है और
23जन्म-जन्मांतर के बिछुड़े हुओं को अपने साथ मिला लेता है॥ ३॥
24हे स्वामी प्रभु ! कृपा करके मेरा उद्धार कर दो।
25क्योंकि दास नानक तेरी शरण में तेरे द्वार में आ पड़ा है॥ ४॥ २६॥ ३५ ॥
26सूही महला ५ ॥
27संतों की कृपा से निश्चल घर पा लिया है,
28जिससे सर्व सुख मिल गए और मन फिर से नहीं डगमगाता॥ १॥
29गुरु का ध्यान करके मन में हरि-चरणों को जान लिया है,
30जिससे करतार ने मुझे स्थिर कर दिया है॥ १॥ रहाउ॥
31अब मैं अच्युत अविनाशी परमात्मा के गुण गाता रहता हूँ,
32जिसके फलस्वरूप मृत्यु की फाँसी कट गई है॥ २॥
33कृपा करके ईश्वर ने मुझे अपने साथ लगा लिया है।
34हे नानक ! परमात्मा का गुणगान करने से सदैव आनंद बना रहता है ॥३॥ ३०॥ ३६॥
35सूही महला ५ ॥
36साधु की वाणी अमृत वचन है।
37जो भी इसे जपता है, उसकी मुक्ति हो जाती है। वह अपनी जीभ से नित्य हरि नाम का बखान करता रहता है॥ १॥ रहाउ॥
38मेरे कलियुग के क्लेश मिट गए है क्योंकि
39परमात्मा का एक नाम ही मेरे मन में प्रवेश कर गया है॥ १॥
40मैंने साधु की चरण-धूलि अपने मुख एवं मस्तक पर लगाई है।
41हे नानक ! हरि-गुरु की शरण में आने से उद्धार हो गया है।ll २ ॥ ३१॥ ३७ ॥
42सूही महला ५ ॥
43हे गोविन्द ! तू बड़ा दयालु है और मैं हर वक्त तेरा ही गुणगान करता रहता हूँ।
44हे पूर्ण कृपालु ! मुझे अपने दर्शन दीजिए॥ रहाउ॥
45अपनी कृपा करो, क्योंकि एक तू ही प्रतिपालक है।
46यह प्राण एवं शरीर सब तेरी ही दी हुई पूंजी है॥ १॥
47अमृत नाम जपों, अंतिम समय एक यही जीव के साथ जाता है।
48नानक तो संतों की चरण-धूलि ही चाहता है॥ २॥ ३२ ॥ ३८ ॥
49सूही महला ५ ॥
50उसके सिवा दूसरा अन्य कोई नहीं है।
51वह सच्चा परमात्मा स्वयं ही सबको सहारा देता है॥ १॥
52परमात्मा का नाम ही मेरे जीवन का आधार है।
53वह अपरंपार सबकुछ करने-करवाने में समर्थ है॥ १॥ रहाउ॥
54उसने सारे रोग मिटाकर तंदरुस्त कर दिया है।
55हे नानक ! परमात्मा स्वयं ही (मेरा) रखवाला बना है ॥२॥३३॥३९॥
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं