1कृपा करके साधुओं की संगति प्रदान कर दें ॥ ४॥
2जिंदगी में तो ही कुछ प्राप्त होता है जब संतों की चरण-धूलि बन जाते हैं।
3जिसे परमात्मा सूझ प्रदान करता है, वही सत्संग में प्रभु का नाम जपता है॥ १॥ रहाउ ॥ २ ॥ ८ ॥
4सूही महला ५ ॥
5अज्ञानी को हृदय-घर में मौजूद ठाकुर नजर नहीं आता और
6अपने गले में पत्थर की मूर्ति को देवता मानकर लटका लेता है॥ १॥
7मायावी जीव भृम में पड़कर भटकता ही रहता है।
8पत्थर की मूर्ति की पूजा करना तो व्यर्थ ही जल का मंथन करने के समान है। अतः वह दुख-तकलीफ में ही मरता रहता है। १॥ रहाउ॥
9वह जिस पत्थर को अपना ठाकुर कहता है,
10वह पत्थर ही उसे अपने साथ लेकर जल में डूब जाता है॥ २॥
11हे गुनहगार एवं नमकहरामी जीव !
12पत्थर की नाव आदमी को दरिया से पार नहीं कर सकती ॥ ३॥
13हे नानक ! गुरु को मिलकर ठाकुर की जानकारी हुई है।
14वह विधाता तो जल, धरती एवं आसमान में हर जगह मौजूद है॥ ४॥ ३॥ ६॥
15सूही महला ५ ॥
16तूने किस विधि द्वारा प्यारे-प्रभु के साथ रमण किया है
17अरी सखी ! मुझे भी यह बात बताओ ॥ १ ॥
18तू लाल रंग वाली बन गई है और तू अपने प्रियतम के प्रेम-रंग में रंगी हुई है ॥ १॥ रहाउ॥
19मैं अपनी आँखों की बरौनी से तेरे पाँव मलेंगी।
20तू जिधर भी मुझे भेजेगी, मैं उधर ही चली जाऊँगी॥ २ ॥
21मैं जप, तप, संयम एवं यतित्व सब कुछ दे दूँगी,
22यदि एक निमेष के लिए मेरे प्राणपति से मुझे मिला दो॥ ३॥
23जिसने अपना अभिमान, बल एवं अहंबुद्धि नाश कर दी है,
24हे नानक ! वही जीव-स्त्री सुहागिन है ॥ ४॥ ४॥ १०॥
25सूही महला ५ ॥
26हे प्रभु ! तू मेरा जीवन है और तू ही मेरे प्राणों का आधार है।
27तुझे ही देख-देखकर मेरे मन को धीरज मिलता है। १ ॥
28तू मेरा साजन है और तू ही मेरा प्रियतम है।
29किसी भी वक्त तू मेरे चित्त से नहीं भूलता॥ १॥ रहाउ ॥
30मैं तेरा खरीदा हुआ दास हूँ।
31तू मेरा महान् ठाकुर है और गुणों का गहरा सागर है॥ २।
32जिस परमात्मा के दरबार में करोड़ों ही दास रहते हैं,
33वह स्वयं भी हर क्षण उनके साथ ही बसता है॥ ३॥
34हे प्रभु ! मैं तो कुछ भी नहीं हूँ मुझे सबकुछ तेरा ही दिया हुआ है।
35हे नानक ! ताने-बाने की तरह परमात्मा का सब के साथ बसेरा है॥ ४ ॥ ५ ॥ ११॥
36सूही महला ५ ॥
37जिस परमात्मा के बड़े सुखदायक महल एवं ऊँचे द्वार हैं,
38वहाँ पर प्यारे भक्त निवास करते हैं।॥ १॥
39प्रभु की सहज कथा बड़ी मीठी है और
40किसी विरले पुरुष ने ही इसे अपने नेत्रों से देखा है ॥१॥ रहाउ॥
41वहाँ वैकुण्ठ में सत्संग करने के लिए मंच है, जहाँ प्रभु की महिमा के गीत गाए जाते हैं और अनहद नाद गूंजते रहते हैं।
42वहाँ संतजन हरि रंग में आनंद प्राप्त करते हैं।॥ २॥
43वहाँ न मृत्यु है, न जीवन है, और न ही शोकं एवं हर्ष है।
44वहाँ तो सत्य-नाम की अमृत-वर्षा होती रहती है॥ ३1।
45यह गुप्त एवं रहस्यमयी कथा मैंने गुरु से जानी है।
46नानक तो हरेि की वाणी ही बोलता रहता है ॥ ४॥ ६॥ १२ ॥
47सूही महला ५ ॥
48जिनके दर्शन करने से करोड़ों ही पाप दूर हो जाते हैं और
49जिनके मिलने एवं संगति से भवसागर से पार हुआ जा सकता है। १॥
50केवल वही मेरे साजन एवं वही मेरे प्यारे मित्र हैं,
51जो हमें भगवान का नाम याद कराते हैं।॥ १॥ रहाउ॥
52जिनका शब्द सुनने से सर्व सुख प्राप्त होता है और
53जिनकी सेवा करने से यमदूत भी नाश हो जाते हैं। २॥
54जिनका धीरज इस मन को हौसला देता है,
55जिनके सिमरन से मुख उज्ज्वल हो जाता है॥ ३॥
56ऐसे प्रभु के सेवक प्रभु ने स्वयं ही संवार दिए हैं।
57नानक उनकी शरण में है और उन पर हमेशा बलिहारी जाता है। ४॥ ७ ॥ १३ ॥
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं