सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 706 · Raag Jaithsree · Guru Arjan Dev Ji

1उस परम-सत्य ईश्वर को मन में भलीभांति याद करते रहना चाहिए, जो स्वयं ही सुनने, देखने एवं सुनाने वाला है।

2हे नानक ! उस सर्वव्यापी परमेश्वर के प्रेम में मग्न रहना चाहिए॥ २॥

3पउड़ी॥

4जो सबके अन्तर में मौजूद है, उस एक निरंजन परमेश्वर का ही यशोगान करना चाहिए।

5प्रभु प्रत्येक कार्य करने एवं करवाने में समर्थ है, वह जो कुछ भी करता है, वही होता है।

6वह एक क्षण में ही दुनिया को बनाकर उसका विनाश भी कर देता है, उसके सिवाय दूसरा कोई रचयिता नहीं।

7वह देशों, ब्रह्माण्डों, पातालों, दीपों एवं सब लोकों में विद्यमान है।

8परमात्मा जिसे स्वयं ज्ञान प्रदान करता है, वही उसे समझता है और वही व्यक्ति पावन हो जाता है॥१॥

9श्लोक ॥

10रचयिता परमात्मा जीव की रचना करके उसे माता के गर्भ में स्थापित कर देता है।

11तदुपरांत वह माता के गर्भ में आकर श्वास-श्वास से उसका सिमरन करता है। हे नानक ! इस तरह भगवान का सिमरन करने से गर्भ की भयानक अग्नि जीव का विनाश नहीं कर पाती ॥ १॥

12हे जीव ! माता के गर्भ में तेरा मुँह नीचे एवं पैर ऊपर की ओर थे। इस तरह तू अपवित्र स्थान पर निवास कर रहा था।

13नानक का कथन है कि हे जीव ! तूने अपने उस मालिक को क्यों विस्मृत कर दिया, जिसके नाम का सिमरन करने से तू गर्भ में से बाहर निकला है॥ २॥

14पउड़ी ॥

15जीव माँ के रक्त एवं पिता के वीर्य द्वारा पेट की अग्नि में पैदा हुआ था।

16हे जीव ! तेर मुँह नीचे था और तू मलिन एवं भयानक नरक समान घोर अन्धेरे में रहता था।

17भगवान का सिमरन करने से तू जल नहीं सका था। अतः अब तू अपने मन, तन एवं ह्रदय में स्मरण करता रह।

18जिसने तेरी विषम स्थान से रक्षा की है, तू उसे एक क्षण भर के लिए भी मत भुला।

19चूंकि प्रभु को भुला कर तुझे कभी सुख प्राप्त नहीं होगा और तू अपना अमूल्य जन्म व्यर्थ ही गंवा कर चला जाएगा ॥ २॥

20श्लोक ॥

21जो हमें मनोवांछित दान प्रदान करता है, हमारी समस्त अभिलाषाएँ पूरी करता है,

22हमारे दुःखों-क्लेशों का नाश करता है, अतः हे नानक ! हमें उस प्रभु का ही सिमरन करते रहना चाहिए, जो हमसे कहीं दूर नहीं अर्थात् हमारे पास ही है॥ १॥

23जिसकी करुणा-दृष्टि से हम सभी सुख भोगते हैं, हमें तो उसके साथ ही अपना प्रेम लगाना चाहिए।

24हे नानक ! जिसने इस सुन्दर शरीर का निर्माण किया है, उस मालिक को हमें एक क्षण भर के लिए भी विस्मृत नहीं करना चाहिए॥ २॥

25पउड़ी॥

26हे जीव ! भगवान ने तुझे जीवन, प्राण, शरीर एवं धन प्रदान किया है और सर्व प्रकार के रस भोग दिए हैं।

27भले संयोग बनाकर ही उसने तुझे घर, महल, रथ एवं घोड़े दिए हैं।

28सभी को देने में समर्थ उस प्रभु ने तुझे पुत्र, पत्नी, मित्र एवं सेवक दिए हैं।

29उस भगवान का भजन करने से तन एवं मन हर्षित हो जाते हैं तथा वियोग भी समाप्त हो जाते हैं।

30अतः संतों-महापुरुषों की पवित्र सभा में सम्मिलित होकर भगवान का गुणगान करो, जिससे सभी रोग नाश हो जाएँगे।॥ ३॥

31श्लोक॥

32अपने परिवार की भलाई के लिए मानव जीव अथक यत्न करता है और धन कमाने हेतु भरसक प्रयास करता रहता है।

33परन्तु यदि यहू भगवान की भक्ति भावना से विहीन है तो हे नानक ! प्रभु को विस्मृत करने वाला जीव प्रेत ही माना जाता है।॥ १॥

34वह प्रेम जो भगवान के अलावा किसी दूसरे से लगाया जाता है, वह अंततः टूट ही जाता है।

35हे नानक ! भगवान के साथ मग्न रहने की मर्यादा ही सत्य एवं शाश्वत है॥ २ ॥

36पउड़ी ॥

37जिस आत्मा के जुदा होने से मानव का शरीर भस्म हो जाता है, उस मृत शरीर को फिर लोग प्रेत कहने लगते हैं।

38जिन परिजनों के साथ मानव का इतना गहरा प्रेम था, वे अब घर में एक क्षण भर के लिए भी रहने नहीं देते।

39वह अनेक अनर्थ करके धन संचित करने में लगा रहा परन्तु अब वह उसके किसी काम का नहीं रहा।

40मानव जीव जैसा बीज बोता है, वैसा ही उसे काटता है। यह तन कर्मभूमि है।

41एहसान-फरामोश जीवों को परमात्मा भूल गया है, इसलिए वे योनि-चक्र में ही भटकते रहते हैं॥ ४ ॥

42श्लोक ॥

43हे नानक ! करोड़ों दान, स्नान, अनेक शुद्धिकरण एवं पवित्रता का फल प्राप्त हो जाता है

44अपनी जुबान से भगवान का नाम उच्चारण करने से तमाम पाप नाश हो जाते हैं ॥ १॥

45मैंने अत्याधिक ईंधन संग्रह किया और जब उसमें थोड़ी-सी चिंगारी लगाई तो वह जल कर भस्म हो गया।

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं