1दिनों से प्रहर एवं प्रहरों से घड़ियों होकर मनुष्य की आयु कम होती जाती है और उसका शरीर कमजोर होता रहता है।
2काल रूपी शिकारी उसके आस-पास हत्यारे की तरह फिरता रहता है। बताओ, मृत्यु से बचने के लिए वह कौन-सी विधि का प्रयोग करे ? ॥१॥
3वह दिन निकट आने वाला है, जब मृत्यु ने उसके प्राण छीन लेने हैं।
4बताओ, माता-पिता, भाई, पुत्र एवं स्त्री इन में से कौन किस का है ?॥१॥ रहाउ॥
5जब तक जीवन की ज्योति अर्थात् आत्मा शरीर में रहती है, तब तक यह पशु जैसा मूर्ख मनुष्य अपने आत्म-स्वरूप को नहीं समझता।
6वह और अधिक जीवन जीने की लालच करता है परन्तु उसे अपनी ऑखों से कुछ भी नहीं सूझता ॥२॥
7कबीर जी कहते हैं कि हे प्राणी ! सुनो, अपने मन के सारे भृम छोड़ दो।
8हे प्राणी ! एक परमेश्वर की शरण में जाओ और केवल उसके नाम का ही भजन करो ॥३॥२॥
9जो व्यक्ति भगवान के प्रेम एवं उसकी भक्ति के बारे में कुछ जानता है, उसके लिए कोई भी आश्चर्यजनक बात नहीं है।
10जैसे जल में मिलकर जल दुबारा अलग नहीं होता, वैसे ही कबीर जुलाहा भी अपने आत्माभिमान को समाप्त करके भगवान में लीन हो गया है॥१॥
11हे भगवान के लोगो ! मैं तो बुद्धि का भोला हूँ।
12यदि कबीर अपना शरीर काशी (बनारस) में त्याग दे और मोक्ष प्राप्त कर ले तो इसमें मेरे राम का मुझ पर कौन-सा उपकार होगा ॥ १॥ रहाउ ॥
13कबीर जी का कथन है कि हे लोगो ! ध्यानपूर्वक सुनो, कोई भ्रम में पड़कर भत भूलो;
14जिसके हृदय में राम स्थित है, उसके लिए क्या काशी और वीरान मगहर है, अर्थात् शरीर का त्याग करने के लिए दोनों एक समान हैं।ll २॥ ३॥
15यदि कोई मनुष्य तपस्या करके इन्द्रलोक एवं शिवलोक में चला जाता है तो
16ओछी तपस्या अथवा दुष्कर्मो के कारण वह पुनः वापिस आ जाता है॥१॥
17मैं भगवान से क्या मांगूं? क्योंकि इस सृष्टि में कोई भी वस्तु स्थिर नहीं अर्थात् सबकुछ नश्वर होने वाला है।
18अतः राम के नाम को ही अपने मन में बसा कर रखो॥१॥ रहाउ॥
19दुनिया में शोभा, धरती का राज्य शासन, ऐश्वर्य-वैभव एवं बड़ाई
20अंत में किसी के भी साथी एवं सहायक नहीं बनते॥२॥
21पुत्र, पत्नी, धन-दौलत एवं सम्पति-इनसे बताओ,
22कब किसी ने सुख प्राप्त किया है?॥३॥
23कबीर जी का कथन है कि मेरी अन्य कोई अभिलाषा नहीं है,
24क्योंकि मेरे मन का धन तो राम का नाम है॥४॥४॥
25हे भाई ! प्रेम से राम का सिमरन करते रहो, हमेशा राम का ही सिमरन करो।
26क्योंकि राम नाम के सिमरन के बिना बहुत सारे लोग भवसागर में ही डूब जाते हैं॥१॥ रहाउ॥
27स्त्री, पुत्र, सुन्दर शरीर, घर एवं सम्पति-ये सभी सुख देने वाले प्रतीत होते हैं परन्तु
28जब तेरी मृत्यु का समय आएगा, तब इन में से कुछ भी तेरा नहीं रहेगा।॥१॥
29अजामल ब्राहाण, गजिन्द्र हाथी एवं एक वेश्या ने जीवन भर पतित कर्म ही किए थे,
30परन्तु राम नाम का सिमरन करने से वे भी भवसागर से पार हो गए॥ २॥
31हे प्राणी ! पूर्व जन्मों में तू सूअर एवं कुते की योनियों में भटकता रहा, परन्तु फिर भी तुझे शर्म नहीं आई।
32राम नाम रूपी अमृत को छोड़कर तू क्यों विषय-विकार रूपी विष खाता है॥ ३॥
33तू शास्त्रों की विधि अनुसार करने योग्य कर्म एवं निषेध कर्मो के भ्र्म को छोड़कर राम नाम का ही सिमरन करता रह।
34कबीर जी का कथन है कि गुरु की कृपा से राम को अपना मित्र बना॥४॥५॥
35धनासरी बाणी भगत नामदेव जी की
36ईश्वर एक है, जिसे सतगुरु की कृपा से पाया जा सकता है।
37लोगों ने गहरी नीव खोदकर उस पर बड़े ऊँचे-ऊँचे महल बनवाए हैं।
38किन्तु मार्कण्डेय ऋषि से भी अधिक लम्बी आयु वाला कौन हुआ है ? जिसने तिनकों की कुटिया बनाकर ही अपना जीवन व्यतीत किया था॥ १॥
39मेरा रचयिता राम ही मेरा शुभचिन्तक है।
40हे प्राणी ! तू क्यों अभिमान करता है? तेरा यह नश्वर शरीर एक दिन अवश्य नष्ट हो जाएगा ॥१॥ रहाउ॥
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं