1वह प्यारा प्रभु स्वयं ही सूत्रधार है, जब वह सूत्र खींच लेता है तो दुनिया नाश हो जाती है॥ १॥
2हे मेरे मन ! श्रीहरि के अलावा मेरा अन्य कोई आधार नहीं।
3सतगुरु के भीतर ही नाम का खजाना है और वह प्यारा प्रभु अपनी दया करके हमारे मुख में नामामृत डालता रहता है॥ रहाउ॥
4प्यारा प्रभु स्वयं ही समुद्र, धरती में सर्वत्र मौजूद है और जो कुछ भी स्वयं करता है, जग में वही होता है।
5वह प्रियतम प्रभु समस्त प्राणियों को आहार प्रदान करता है उसके अलावा तो दूसरा कोई नहीं।
6वह परमेश्वर स्वयं दुनिया के खेल खेलता और खिलाता है, जो कुछ वह स्वयं करता है दुनिया में वही होता है॥ २॥
7वह प्यारा प्रभु स्वयं ही निर्मल है और उसकी कीर्ति भी निर्मल है।
8वह स्वयं ही अपना मूल्यांकन जानता है और जो वह स्वयं करता है, वही होता है।
9वह प्रियतम स्वयं ही अदृश्य है और देखा नहीं जा सकता और वह स्वयं ही जीव को अपने दर्शन करवाता है॥ ३॥
10वह प्यारा प्रभु स्वयं ही गहन और गंभीर है, उस जैसा महान् सृष्टि में कोई नहीं।
11वह प्रियतम समस्त हृदयों में व्याप्त होकर भोग भोगता है और समस्त स्त्रियों एवं पुरुषों में विद्यमान है।
12हे नानक ! प्यारा प्रभु स्वयं ही गुप्त रूप में सर्वव्यापी है और गुरु के माध्यम से ही वह प्रगट होता है॥ ४ ॥ २ ॥
13सोरठि महला ४ ॥
14प्यारा प्रभु स्वयं ही सर्वशक्तिमान है, वह स्वयं ही संसार बनाकर स्वयं ही उसका नाश कर देता है।
15वह स्वयं ही अपनी सृष्टि रचना को देखकर खुश होता है और स्वयं ही लीलाएँ करके उन्हें स्वयं ही देखता है।
16वह प्यारा प्रभु स्वयं ही वनों एवं तृणों में सर्वत्र विद्यमान है और वह गुरु के माध्यम से ही मालूम होता है॥ १॥
17हे मन ! हरि-नाम का जाप करो, नाम-रस से तू तृप्त हो जाएगा।
18हरिनामामृत महा रस मीठा है और गुरु के शब्द द्वारा चखकर ही इसका स्वाद मालूम होता है॥ रहाउ॥
19वह प्यारा प्रभु स्वयं ही तीर्थ एवं बेड़ा है और स्वयं ही पार करवाता है।
20वह स्वयं ही जाल बिछाता है और वह हरि स्वयं ही सांसारिक जाल में फॅसने वाली दुनिया रूपी मछली है।
21वह प्रियतम प्रभु अविस्मरणीय है और वह भूलता नहीं। उस जैसा महान् दूसरा कोई मुझे नजर नहीं आता ॥ २॥
22वह प्रियतम प्रभु स्वयं ही (सिंडीनाद) योगी की वीणा एवं नाद है और अपने आप ही ध्वनि बजाता है।
23वह स्वयं ही योगी पुरुष है और स्वयं ही तपस्या करता है।
24वह प्रभु स्वयं ही सतगुरु और स्वयं ही शिष्य है और आप ही उपदेश करता है॥ ३॥
25वह प्यारा प्रभु स्वयं ही प्राणियों से नाम का जाप करवाता है और स्वयं ही जाप जपता है।
26वह प्यारा स्वयं ही अमृत है और स्वयं ही अमृत-रस का पान करता है।
27वह प्यारा प्रभु स्वयं ही अपनी सरहाना करता है। सेवक नानक तो हरि रस से तृप्त हो गया है॥ ४॥ ३॥
28सोरठि महला ४ ॥
29प्रभु आप ही (तराजू का) कांटा है, आप ही तराजू है और उसने आप ही बाटों से जगत को तोला है।
30वह स्वयं ही साहूकार हैं, स्वयं ही व्यापारी है और स्वयं ही वाणिज्य करवाता है।
31उस प्रियतम प्रभु ने आप ही धरती का निर्माण किया है और एक चार माशे के बाट से इसका वजन किया है॥ १॥
32हे मेरे मन ! हरि-परमेश्वर का सिमरन करने से सुख प्राप्त हुआ है।
33प्यारा हरि-नाम सुख-समृद्धि का भण्डार है और पूर्ण गुरु ने मुझे यह मीठा लगा दिया है॥ रहाउ॥
34वह स्वयं ही धरती एवं स्वयं ही जल है और वह स्वयं ही सबकुछ करता और जीवों से करवाता है।
35वह प्यारा प्रभु स्वयं ही हुक्म लागू करता है और जल एवं भूमि को बांधकर रखता है।
36वह प्यारा स्वयं ही जीवों में भय उत्पन्न करता है और बकरी एवं शेर को साथ बांधकर रखा हुआ है॥ २॥
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं