सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 554 · Raag Bihaagraa

1महला ५॥

2जिस मानव के अन्तर में भगवान के सुन्दर चरण कमल बसते हैं और उसकी जीभ गोपाल को जपती है।

3हे नानक ! उस प्रभु को ही याद करना चाहिए, जो उस मानव देहि का पोषण करता है॥ २॥

4पउड़ी।

5सृष्टि पा रचयिता परमेश्वर आप ही अड़सठ तीर्थ है तथा आप ही उसमें स्नान करता है।

6दुनिया का स्वामी आप ही संयम में क्रियाशील है और आप ही जीवों से अपना नाम जपाता है।

7भयनाशक परमात्मा आप ही दयालु होता है और आप ही सबकुछ दान करता है।

8जिसे गुरु के द्वारा आप बोध प्रदान करता है, वह सदा उसके दरबार में शोभा प्राप्त करता है।

9जिसकी लाज प्रतिष्ठा हरि-स्वामी रखता है, वह सच्चे परमेश्वर को ही जानता है ॥ १४ ॥

10श्लोक महला ३ ॥

11हे नानक ! सच्चे गुरु से भेंट के बिना यह जगत अन्धा अर्थात् ज्ञानहीन है और अंधे कर्म (दुष्कर्म) कर रहा है।

12यह जगत (उस) शब्द में चित नहीं लगाता, जिससे सुख मन में आकर निवास करता है।

13यह जगत हमेशा ही क्रोध में लीन होकर भटकता है और इसके दिन-रात क्रोध में जलते हुए बीत जाते हैं।

14जो कुछ भी परमात्मा को अच्छा लगता है, वही होता है और इस संदर्भ में कुछ भी कहा नहीं जा सकता ॥ १॥

15महला ३।

16सच्चे गुरु ने मुझे यह कार्य करने का फुरमान किया है कि

17गुरु के द्वार पर मालिक का नाम याद करते रहो।

18मालिक हमेशा करीब है अतः भृम के पर्दे को फाड़कर अंतर में उसकी ज्योति का ध्यान धारण करो।

19हरि का नाम अमृत है, यह औषधि द्वदय में धारण करो।

20सच्चे गुरु की रज़ा अपने चित्त में धारण करो और सच्चे प्रेम को अपना संयम बनाओ।

21हे नानक ! इहलोक में सतगुरु तुझे सुखपूर्वक रखेगा और परलोक में परमेश्वर के साथ आनंद करो ॥ २॥

22पउड़ी॥

23परमात्मा आप ही अठारह भार वनस्पति है और आप ही इसे फल लगाता है।

24वह आप ही सृष्टि रूपी बाग का बागवां है, आप ही सभी पौधों को सींचता है और आप ही उनके फल को मुँह में डालता है।

25परमात्मा आप ही निर्माता है और आप ही भोक्ता है, यह आप ही देता और दूसरो को दिलवाता है।

26वह आप ही मालिक हैं, आप ही रक्षक है और आप ही अपनी सृष्टि रचना समाया हुआ है।

27नानक तो उस जगत के रचयिता परमात्मा का ही स्तुतिगान कर रहा है, जिसे अपनी स्तुति करवाने में तिल मात्र भी लोभ नहीं ॥ १५॥

28श्लोक महला ३ ॥

29एक मनुष्य मदिरा से भरपूर बर्तन लेकर आता है और दूसरा मनुष्य आकर उसमें से प्याला भर लेता है।

30जिसका पान करने से बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है और उन्मादपन दिमाग में आ जाता है,

31जिससे मनुष्य अपने व पराए की पहचान नहीं कर पाता और अपने मालिक प्रभु की ओर से धक्के खाता है।

32जिस मदिरा को पीने से मालिक प्रभु विस्मृत हो जाता है और जीव को उसके दरबार में कठोर दण्ड मिलता है।

33जहाँ तक तेरा वश चलता है, तू झूठी मदिरा का बिल्कुल पान मत कर।

34हे नानक ! जिसे सतिगुरु मिल जाता है, वह प्रभु की दया से सच्ची नाम-मदिरा को प्राप्त कर लेता है |

35वह सदा परमेश्वर के प्रेम -रंग में लीन रहता है और उसके दरबार में स्थान प्राप्त कर लेता है। ॥१॥

36महला ३॥

37जब परमात्मा ज्ञान प्रदान करता है तो यह जगत जीवित ही मरा रहता है अर्थात मोह-माया से निर्लिप्त रहता है।

38जब परमात्मा इसे मोह-माया की नींद सुला देता है तो वह निद्रामग्न ही रहता है, परन्तु जब वह इसे ज्ञान से जगा देता है तो इसे अपने जीवन-उद्देश्य की होश आती है।

39हे नानक यदि परमात्मा अपनी कृपा द्रष्टि धारण करे तो वह मनुष्य की सतगुरु से भेंट करा देता है।

40गुरु की कृपा से यदि मनुष्य जीवित ही मरा रहे अर्थात् मोह-माया से निर्लिप्त रहे तो वह दोबारा नहीं मरता। २ ॥

41पउड़ी।

42जिस परमात्मा का किया सबकुछ होता है, उसे किसी की कोई परवाह नहीं।

43हे श्रीहरि ! जीव तेरा दिया हुआ ही सबकुछ खाते हैं और सभी तेरी ही अनुसेवा करते हैं।

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं