1रात-दिन उसका संदेह कदापि दूर नहीं होता और सतगुरु के शब्द के बिना दुःख पता है।
2काम, क्रोध लोभ, इत्यादि प्रचंड विकार रहते हैं और उसकी आयु नित्य ही सांसारिक कार्य करते हुए व्यतीत हो जाती है।
3उसके हाथ, पैर, नेत्र (देख देखकर) तथा कान (सुन-सुनकर) थक चुके हैं, उसके जीवन के दिन खत्म हो गए हैं और मृत्यु निकट आ गई है।
4उसे परमात्मा का सच्चा नाम मीठा नहीं लगता जिस नाम से नवनिधियाँ प्राप्त हो जाती है।
5यदि वह जीवित ही अपने अहंत्व को नष्ट कर दे और अपने अहंत्व को मार कर नम्रता से जीवन बिताये तो वह मोक्ष प्राप्त कर सकता है।
6यदि प्राणी को प्रभु का करम प्राप्त नहीं हुआ तो बिना करम से वह क्या प्राप्त कर सकता है?
7हे विमूढ़ जीव ! तू गुरु के शब्द का मन में चिंतन कर, गुरु-शब्द द्वारा तुझे मोक्ष एवं सुमति प्राप्त हो जाएँगे।
8हे नानक ! यदि जीव अपने अन्तर्मन से अहंकार को मिटा दे तो सच्चा गुरु तभी प्राप्त हो जाएगा ॥ २॥
9पउड़ी॥
10जिस के चित्त में मेरा स्वामी निवास कर गया है, उसे किसी बात की फ़िक्र नहीं करनी चाहिए।
11परमेश्वर समस्त पदार्थों का सुखदाता है, फिर उसकी आराधना करने में हम एक निमख एवं घड़ी भर भी मुँह क्यों मोड़ें?
12जिसने भी भगवान या ध्यान किया है, उसका सर्व कल्याण हुआ है, इसलिए हमें नित्य ही संतजनों की सभा में विराजमान होना चाहिए तथा मिलकर भगवान का गुणगान करना चाहिए।
13परमेश्वर के सेवक के सारे दु:ख, भूख एवं रोग मिट गए हैं और उसके सभी बन्धन टूट गए हैं।
14हरि की कृपा से ही जीव हरि का भक्त बनता है तथा हरि के भक्तजनों के दर्शन मात्र से ही समूचा जगत पार हो जाता है और सब कुछ प्राप्त कर लेता है॥ ४॥
15श्लोक महला ३ ॥
16वह रसना जल जाये जिसने हरी नाम का स्वाद प्राप्त नहीं किया।
17हे नानक ! वही रसना हरी के नाम स्वाद का आनंद लेती है, जिसने मन में परमेश्वर को बसाया है।॥ १ ॥
18महला ३ ॥
19वह जुबान जल जाए, जिसने हरि का नाम भुला दिया है।
20हे नानक ! गुरुमुख पुरुष की जीभ हरि के नाम का जाप करती है और हरि के नाम से प्रेम करती है॥ २ ॥
21पउड़ी।
22परमेश्वर आप ही मालिक, सेवक तथा भक्त है और आप ही सबकुछ करता एवं जीवों से करवाता है।
23वह आप ही देखता और आप ही प्रसन्न होता है, जैसे उसको भला लगता है, वैसे ही वह जीवों को लगाता है।
24कुछ जीवों को वह स्वयं ही सन्मार्ग प्रदान करता है और कुछ जीवों को भयानक कुपथ प्रदान कर देता है।
25परमेश्वर सच्चा मालिक है तथा उसका न्याय भी सच्चा है, वह अपने कौतुकों की रचना करता और देखता रहता है।
26गुरु की कृपा से नानक उसकी ही महिमा कहता हुआ उस सच्चे परमेश्वर के ही गुण गाता है।॥५॥
27श्लोक महला ३ ॥
28कोई विरला दरवेश ही दरवेशी की महत्ता को जानता है।
29यदि दरवेश बनकर कोई घर घर जाकर दान भिक्षा माँगता रहता है तो उसके जीवन एवं वेश को महा धिक्कार है।
30यदि वह आशा एवं चिन्ता को छोड़ देता है और गुरुमुख बनकर परमात्मा के नाम की भिक्षा माँगता है तो,
31हमें उसके चरणों को धोना चाहिए, हे नानक ! हम उस पर बलिहारी जाते है ॥ १ ॥
32महला ३ ॥
33हे नानक ! यह दुनिया एक ऐसा पेड़ है, जिस पर मोह-माया रूपी एक फल लगा हुआ है, इस पेड़ पर गुरमुख तथा मनमुख रूपी दो पक्षी बैठे है,
34जिसके पंख भी नहीं है, और आते-जाते समय नजर नहीं आते।
35मनमुख बहुरंगी रस भोगता रहता है किन्तु गुरुमुख शब्द में निलिप्त रहता है।
36हे नानक ! परमेश्वर के करन (प्रारब्ध) द्वारा जिसके ललाट पर सच्चा चिन्ह लगा है, वह हरि के नाम रस रुपी फल में लीन रहते हैं। २॥
37पउड़ी॥
38परमात्मा आप ही धरती है और आप ही उस धरती पर कृषि करने वाला कृषक है, वह आ ही अनाज को उगता है और आप ही पिसवाता है,
39वह आप ही अन्न को पकाता है ; आप है ही बर्तन देकर उन (बर्तनों) पर भोजन परोसता है और आप ही बैठकर भोजन खाता है।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं