1नानक का कथन है कि हे मेरी आत्मा ! हरि का जाप करने से सुख की उपलब्धि होती है, क्योंकि वह सर्व दुःखनाशक है॥ १॥
2हे मेरी आत्मा ! वह रसना धन्य-धन्य है जो भगवान का यशोगान करती रहती है।
3वे कान भी भले तथा अति सुन्दर हैं जो भगवान का भजन-कीर्तन सुनते रहते हैं।
4वह सिर भी भला तथा पवित्र-पावन है जो गुरु के चरणों में जाकर लगता है।
5हे मेरी आत्मा ! नानक उस गुरु पर न्यौछावर होता है, जिन्होंने भगवान का नाम याद करवाया है॥ २॥
6वे नेत्र भी शुभ एवं (सत्य के दरबार में) स्वीकार हैं जो साधु सतिगुरु के दर्शन करते हैं।
7वे हाथ भी पुनीत एवं पवित्र हैं जो हरि यश एवं हरि-हरि नाम लिखते रहते हैं।
8उस भक्त के चरणों की नित्य ही पूजा करनी चाहिए, जो धर्म-मार्ग का अनुसरण करता रहता है।
9हे मेरी आत्मा ! नानक उन पर न्यौछावर होता है, जो हरि-यश सुनते हैं और उसके नाम पर आस्था धारण करते हैं।॥ ३॥
10हे मेरी आत्मा ! धरती, पाताल तथा आकाश सभी परमात्मा के नाम की आराधना करते हैं।
11पवन, पानी एवं अग्नि नित्य ही परमेश्वर का यश गाते रहते हैं।
12वन, तृण तथा सारा जगत ही अपने मुख से ईश्वर के नाम का सुमिरन करते हैं।
13नानक का कथन है कि हे मेरी आत्मा ! जो व्यक्ति गुरुमुख बनकर परमात्मा की भक्ति को मन में धारण करते हैं, उन्हें सत्य के दरबार में ऐश्वर्य-परिधान पहनाकर प्रतिष्ठित किया जाता है॥ ४॥ ४ ॥
14बिहागड़ा महला ४ ॥
15हे मेरी आत्मा ! जिन्होंने प्रभु के नाम को कभी याद नहीं किया, वे स्वेच्छाचारी जीव विमूढ़ तथा नासमझ हैं।
16जो व्यक्ति अपना चित्त मोह-माया में लगाते हैं, हे मेरी आत्मा ! वे अंतकाल में मृत्युलोक से पश्चाताप की अग्नि में जलते हुए चले जाते हैं।
17जो स्वेच्छाचारी जीव पापों में अनुरक्त बने हुए हैं, उन्हें हरि के दरबार में सहारा नहीं मिलता।
18नानक कथन करते हैं कि हे मेरी आत्मा ! गुरु को मिलने से जीव का भवसागर से उद्धार हो जाता है तथा प्रभु के नाम का चिंतन करते हुए जीव नाम में ही समा जाता है॥ १॥
19हे मेरी आत्मा ! तुम सभी जाकर सच्चे गुरु से मिलो, जो हरि का नाम चित्त में बसाता है।
20हरि का नाम-स्मरण करने में क्षण भर के लिए भी देरी मत करो चूंकि क्या पता कि अग्रिम श्वास जीव को आएगा अथवा आएगा ही नहीं।
21हे मेरी आत्मा ! वह समय, मुहूर्त, घड़ी तथा पल शुभ हैं, जब मेरा परमात्मा चित्त में आ जाता है।
22नानक का कथन है कि हे मेरी आत्मा ! जिसने परमात्मा के नाम का सुमिरन किया है, यमदूत उसके निकट नहीं आता ॥ २॥
23हे मेरी आत्मा ! भगवान नित्य ही सब कुछ देखता एवं सुनता है, जो लोग पाप करते रहते हैं, उन्हें ही डर लगता है।
24जिस मनुष्य का हृदय शुद्ध है, वह अपने सभी भय दूर फ़ेंक देता है।
25हे मेरी आत्मा ! जिस जीव का निर्भय परमेश्वर के नाम पर निश्चय है, उसके विरुद्ध सभी कामादिक दुष्ट झख मारने लगते हैं।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं