1देवगंधारी ॥
2हे मेरी माता ! जब मैं काल (मृत्यु) के बारे में सुनता एवं सोचता हूँ तो मेरा मन घबरा कर डर जाता है।
3अब मेरे-तेरे का अभिमान छोड़कर मैं स्वामी की शरण में आ गया हूँ॥ १॥ रहाउ॥
4जो कुछ भी स्वामी कहता है, उसे मैं भला मानता हूँ, जो कुछ भी वह बोलता है, मैं उसे मना नहीं कर सकता।
5हे मालिक ! तू निमिष मात्र भी मेरे हृदय से विस्मृत न होना क्योंकि तुझे भुला कर मैं जीवित नहीं रह सकता ॥ १॥
6सृष्टि का रचयिता पूर्ण प्रभु सुख प्रदान करने वाला है, वह मेरी बहुत सारी मूर्खता को सहन करता रहता है।
7हे नानक ! मैं गुणहीन, कुरूप एवं कुलहीन हूँ परन्तु मेरा स्वामी-पति आनंद का प्रत्यक्ष रूप है॥ २॥ ३॥
8देवगंधारी ॥
9हे मन ! सदैव ही हरि का कीर्ति-गान किया कर।
10प्रभु का यश गाने, उसकी महिमा सुनने एवं नाम-जपने से सभी जीव चाहे वे उच्च कुल से हो अथवा निम्न कुल से प्रभु सबका उद्धार कर देता है॥ १॥ रहाउ ॥
11जब जीव यह विधि समझ लेता है तो वह उस में ही समा जाता है, जिससे वह उत्पन्न हुआ था।
12जहाँ कहीं भी यह देहि धारण की गई थी, किसी समय भी यह आत्मा वहाँ टिकने नहीं दी गई॥ १॥
13जब प्रभु कृपालु हो गया तो मन में सुख का निवास हो गया और भय एवं भ्रम नष्ट हो गए।
14हे नानक ! साधसंगत में लोभ को छोड़ने से मेरे सभी मनोरथ पूरे हो गए है॥ २॥ ४॥
15देवगंधारी ॥
16हे मेरे मन ! जैसे भी हो सके, अपने प्रभु को अच्छा लगने लगूं,
17इसलिए मैं नीचों से भी नीच, विनम्र एवं अत्यन्त गरीब बन कर प्रभु को पुकारता हूँ॥ १॥ रहाउ ॥
18माया के अनेक आडम्बर व्यर्थ हैं और इनसे मैं अपनी प्रीति कम करता हूँ।
19जैसा मेरा स्वामी सुख की अनुभूति करता है, मैं उसी में शोभा प्राप्त करता हूँ॥ १॥
20मैं तो प्रभु के दासानुदास की चरण-धूलि हूँ और दासों की श्रद्धा से सेवा करता हूँ।
21हे नानक ! मैं अपने मुँह से प्रभु का नाम बोलते हुए ही जीवित रहता हूँ, इसलिए अब मुझे सर्व सुख एवं बड़ाई मिल गए हैं।॥ २ ॥ ५॥
22देवगंधारी ॥
23हे प्रभु जी ! तेरी कृपा से मैंने अपने भ्रम को मिटा दिया है।
24मैंने अपने मन में यही विचार किया है कि तुम्हारी कृपा से सभी मेरे अपने हैं कोई पराया नहीं ॥ १॥ रहाउ॥
25हे परमेश्वर ! तेरी सेवा-भक्ति से करोड़ों ही अपराध मिट जाते हैं और तेरे दर्शन दुःख दूर कर देते हैं।
26तेरे नाम का जाप करने से मैंने महा सुख प्राप्त कर लिया है और मेरी चिंता एवं रोग मिट गए हैं॥ १॥
27साधसंगत में रहकर मैं काम, क्रोध, लोभ, झूठ एवं निन्दा इत्यादि को भूल गया हूँ।
28हे नानक ! कृपानिधि परमेश्वर ने आप मेरे माया के बन्धन काट कर मुझे मुक्त कर दिया है॥ २॥ ६॥
29देवगंधारी ॥
30मेरे मन की तमाम चतुराईयाँ समाप्त हो गई हैं।
31हे नानक ! मेरा स्वामी प्रभु ही सब कुछ करने एवं जीवों से करवाने में समर्थ है, इसलिए मैंने उसकी ओट ली है॥ १॥ रहाउ॥
32अहंत्व को मिटाकर मैं प्रभु की शरण में आ गया हूँ, यह सुमति मुझे साधु ने कही है।
33प्रभु की आज्ञा का पालन करके मैंने सुख प्राप्त कर लिया है और मेरा भ्रम का अन्धेरा दूर हो गया है॥ १॥
34हे मेरे स्वामी प्रभु ! तुझे सर्वगुणसम्पन्न एवं प्रवीण समझ कर मैंने तेरी शरण की अभिलाषा की है।
35हे क्षण भर में बनाने एवं विनाश करने वाले परमात्मा ! तेरी कुदरत का मूल्यांकन नहीं किया जा सकता ॥ २॥ ७॥
36देवगंधारी महला ५ ॥
37परमात्मा ही प्राण एवं सुखदाता है,
38गुरु की कृपा से कोई विरला पुरुष ही इस सत्य को समझता है॥ १॥ रहाउ॥
39हे प्रियतम प्रभु ! तेरे संत तुझे अति प्रिय हैं और उन्हें काल नहीं निगलता।
40वे तेरे प्रेम-रंग में लाल हो गए हैं तथा राम-नाम के रस में ही मस्त रहते हैं।॥ १॥
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं