1हे नानक ! गुरुमुख बनकर ही वाह-वाह रूपी स्तुतिगान की देन प्राप्त होती है और जीव सदा परमात्मा का ही नाम जपता है॥ १ ॥
2महला ३॥
3सतगुरु की सेवा किए बिना मन को शान्ति नहीं आती और द्वैतभाव दूर नहीं होते।
4मनुष्य चाहे कितनी ही अभिलाषा करे परन्तु प्रभु की कृपा के बिना उसकी प्राप्ति नहीं होती।
5जिनकी अन्तरात्मा में लोभ विकार हैं, उन्हें द्वैतभाव नष्ट कर देता है।
6इसलिए उनका जन्म-मरण का चक्र मिटता नहीं और अहंत्व में वे दुःख भोगते हैं।
7जिन्होंने सतगुरु से अपना चित्त लगाया है, उनमें कोई भी नाम की देन से खाली नहीं रहा।
8यमदूत उन्हें नहीं बुलाता और न ही वे दुःख सहते हैं।
9हे नानक ! गुरुमुख पार हो जाते हैं और परम-सत्य परमात्मा में विलीन हो जाते हैं।॥२॥
10पउड़ी ॥
11जो अपने मालिक से प्रेम करता है, उसे ही ढाढी कहा जाता है।
12प्रभु के द्वार पर खड़ा हुआ वह उसकी सेवा करता है और गुरु के शब्द द्वारा ईश्वर का चिन्तन करता है।
13ढाढी प्रभु के दरबार एवं मन्दिर को प्राप्त कर लेता है और सत्य को अपने हृदय से लगाकर रखता है।
14ढाढी की पदवी सर्वोच्च होती है क्योंकि हरि के नाम से उसका प्रेम है।
15ऐसे ढाढी की सेवा-चाकरी यही है कि वह हरि का नाम-सिमरन करता है और प्रभु उसे मोक्ष प्रदान कर देता है। ॥१८॥
16श्लोक महला ३॥
17गूजरी की जाति गंवार है परन्तु उसने भी अपना पति प्राप्त कर लिया है क्योंकि
18वह गुरु के शब्द का चिंतन करती है और रात-दिन प्रभु के नाम का जाप जपती है।
19जिसे सच्चा गुरु मिल जाता है, वह प्रभु-भय में रहती है और वही नारी कुलीन बन जाती है।
20जिस पर करतार कृपा करता है, वह अपने पति-प्रभु के हुक्म को पहचान लेती है।
21जो जीव-स्त्री मूर्ख एवं कुलक्षणी होती है, उसे पति-प्रभु त्याग देता है।
22प्रभु का भय धारण करने से मन की मैल शुद्ध हो जाती है और शरीर पवित्र हो जाता है।
23गुणों के समुद्र प्रभु का सुमिरन करने से आत्मा आलोकित एवं बुद्धि श्रेष्ठ हो जाती है।
24जो प्रभु-भय में बैठता है, भय में रहता है और भय में ही अपना कार्य करता है,
25वह इहलोक में सुख एवं प्रशंसा तथा प्रभु के दरबार में मोक्ष का द्वार प्राप्त कर लेता है।
26प्रभु-भय द्वारा ही निर्भय प्रभु पाया जाता है और प्राणी की ज्योति अपार प्रभु में विलीन हो जाती है।
27हे नानक ! जिसे करतार आप क्षमा कर देता है, वही जीव-स्त्री भली है जो अपने पति-प्रभु को अच्छी लगती है॥ १॥
28महला ३॥
29सदैव ही सत्यस्वरूप परमात्मा की प्रशंसा करनी चाहिए, में उस परम-सत्य पर सर्वदा बलिहारी जाता हूँ।
30हे नानक ! जो एक ईश्वर को छोड़कर किसी दूसरे के गुणानुवाद में लगती है, वह जिव्हा जल जानी चाहिए॥ २॥
31पउड़ी ॥
32परमात्मा ने अंशावतारों की उत्पत्ति की और माया का मोह भी स्वयं ही उत्पन्न किया।
33ये अंशावतार भी राजाओं की भाँति राज्य करते रहे तथा दुःख-सुख हेतु भिड़ने लगे।
34शिवजी एवं ब्रह्मा भी एक परमात्मा का सिमरन करते हैं लेकिन उन्हें भी उसका भेद नहीं मिला।
35वह निर्भय, निराकार एवं अलक्ष्य है और गुरुमुख के अन्तर में ही प्रगट होता है।
36उस अवस्था में शोक एवं वियोग का प्रभाव नहीं होता और वह दुनिया में सदा स्थिर हो जाता है॥ १६॥
37श्लोक महला ३॥
38जितना यह संसार दृष्टिगोचर है, सब नाशवान है।
39जो इस लेखे (बात) को समझता है, वह स्वीकार हो जाता है।
40हे नानक ! यदि कोई अपने आपको महान् कहलवाता है, वह मूर्ख एवं गंवार है॥ १॥
41महला ३॥
42यह मन हाथी है, गुरु महावत एवं ज्ञान अंकुश है, जहाँ कहीं भी गुरु ले जाता है, वहाँ ही मन जाता है।
43हे नानक ! ज्ञान रूपी अंकुश के बिना मन रूपी हाथी बार-बार उजाड़ में भटकता है॥ २॥
44पउड़ी ॥
45मेरी उस परमात्मा के समक्ष प्रार्थना है, जिसने सारा जगत पैदा किया है।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं