1दुर्मति, भाग्यहीन एवं तुच्छ बुद्धि वाले लोगों को प्रभु का नाम सुनकर ही मन में क्रोध आ जाता है।
2कौए के समक्ष चाहे स्वादिष्ट भोजन रखा जाए तो भी वह अपने मुँह से विष्ठा एवं गोवर खा कर ही तृप्त होता है॥ ३॥
3सत्यवादी सतगुरु जी अमृत का सरोवर हैं, जिसमें स्नान करने से कौआ भी हंस बन जाता है।
4हे नानक ! वे इन्सान धन्य-धन्य एवं बड़े भाग्यवान हैं, जो अपने मन की मैल को गुरु उपदेशानुसार प्रभु-नाम से घो देते हैं। ४॥ २ ॥
5गूजरी महला ४ ॥
6हरि के भक्त उत्तम हैं, उनकी वाणी बड़ी उत्तम होती है तथा वे अपने सुख से परोपकार के लिए ही वाणी बोलते हैं।
7जो लोग श्रद्धा एवं भक्ति-भाव से उनकी वाणी सुनते हैं, हरि कृपा करके उनकी मुक्ति कर देता है॥ १॥
8हे राम ! मुझे प्यारे भक्तों की संगति से मिला दे।
9पूर्ण गुरु सतिगुरु मुझे अपने प्राणों से भी प्रिय है। गुरुदेव ने मुझ पापी को भी मोक्ष प्रदान किया है॥ १॥ रहाउ ॥
10गुरुमुख बड़े भाग्यशाली हैं, और बे भी बड़े भाग्यवान हैं, हरि नाम ही जिनके जीवन का आधार बन गया है।
11वे हरिनामामृत एवं हरि रस का पान करते हैं तथा गुरु उपदेश द्वारा उनकी भक्ति के भण्डार भरे रहते हैं।॥ २॥
12परन्तु जिन्होंने सद्पुरुष सतिगुरु के दर्शन प्राप्त नहीं किए. वे भाग्यहीन हैं तथा उनको यमदूत नष्ट कर देता है।
13ऐसे मनुष्य कुत्ते, सूअर अथवा गधे जैसी गर्भ-योनियों के (जन्म-मरण के) चक्र में पीड़ित होते हैं तथा उन महा हत्यारों को भगवान मार देता है॥ ३॥
14हे दीनदयालु ! अपने सेवकों पर दया करो और अपनी कृपा-दृष्टि करके उनका उद्धार करो।
15नानक ने हरि की शरण ली है, जब हरि को उपयुक्त लगेगा तो वह उसका उद्धार कर देगा ॥ ४ ॥ ३ ॥
16गूजरी महला ४ ॥
17हे मेरे राम ! मुझ पर दयालु हो जाओ और मेरा मन भक्ति में लगा दो चूंकि मैं सर्वदा ही तेरे नाम का ध्यान करता रहूँ।
18परमात्मा सभी सुखों, सभी गुणों एवं समस्त निधियों का भण्डार है, जिसका नाम जपने से ही सभी दुख एवं भूख मिट जाते हैं।॥ १॥
19हे मेरे मन ! राम का नाम मेरा सखा एवं भाई है।
20गुरु की मति द्वारा मैं राम-नाम का यश गाता रहता हूँ। अन्तिम समय यह मेरा साथी होगा और प्रभु-दरगाह में मुझे छुड़ा लेगा ॥ १॥ रहाउ॥
21हे प्रभु ! तू स्वयं ही दाता एवं अन्तर्यामी है, स्वयं ही कृपा करके मेरे मन में मिलन की तीव्र लालसा लगाई है।
22अब मेरे मन एवं तन में हरि के लिए तीव्र लालसा लगी है। प्रभु ने मुझे सतगुरु की शरण में डालकर मेरी लालसा पूरी कर दी है॥ २॥
23अमूल्य मानव-जन्म पुण्य करने से ही प्राप्त होता है। प्रभु-नाम के बिना यह धिक्कार योग्य है तथा व्यर्थ ही जाता है।
24प्रभु-नाम के बिना विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट पदार्थ भी दु:ख रूप हैं। उसका मुँह फीका ही रहता है और उसके चेहरे पर थूक ही पड़ता है। ३॥
25जो लोग हरि-प्रभु की शरण लेते हैं, उन्हें हरि अपनी दरगाह में मान-सम्मान प्रदान करता है।
26हे नानक ! अपने सेवक को प्रभु धन्य-धन्य एवं शाबाश कहता है। वह उसे गले लगा लेता है और अपने साथ मिला लेता है॥ ४॥ ४॥
27गूजरी महला ४ ॥
28हे मेरी गुरुमुख सखी-सहेलियो ! मुझे हरेि नाम का दान दीजिए, जो मेरे प्राणों का जीवन है।
29मैं उन गुरुसिक्खों का सेवक एवं दास हूँ जो रात-दिन हरि-प्रभु का ही ध्यान करते रहते हैं।॥ १॥
30भगवान ने मेरे मन एवं तन में गुरु सिक्खों के चरणों के लिए प्रेम पैदा कर दिया है।
31हे गुरु के सिक्खो ! तुम मेरे प्राण, मेरे मित्र एवं मेरे भाई हो। मुझे उपदेश करो चूंकि आपका मिलाया हुआ मैं प्रभु से मिल सकता हूँ॥ १॥ रहाउ॥
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं