सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 438 · Raag Aasaa

1रागु आसा महला १ छंत घरु २

2ईश्वर एक है, जिसे सतगुरु की कृपा से पाया जा सकता है।

3हे सच्चे परमात्मा ! हे जग के रचयिता ! मैं जिधर भी जाता हूँ, तू हर जगह पर मुझे नजर आता है।

4तू सब जीवों का दाता, कर्मविधाता एवं दुःखों का नाश करने वाला है।

5जिसका किया हुआ सबकुछ दुनिया में होता है, वह दुनिया का स्वामी जीवों के सब दु:खों को दूर करने वाला है।

6वह जीवों के करोड़ों ही पाप एक क्षण में ही नाश कर देता है।

7हे प्रभु ! तुम प्रत्येक हृदय के कर्मों की परख करते हो। हंस को हंस एवं बगुले को बगुला प्रगट कर देते हो अर्थात् जो महापुरुषहै उसे हंस ही माना जाए और जो मूर्ख है उनके साथ बगुले की भाँति व्यवहार किया जाए।

8हे दुनिया को बनाने वाले सच्चे परमात्मा ! मैं जिधर भी जाता हूँ, तू हर जगह पर बसा हुआ दिखाई देता है॥१॥

9जिन्होंने एकाग्रचित होकर परमात्मा का ध्यान किया है, उन्हें सुख ही उपलब्ध हुआ है। परन्तु इस संसार में ऐसे विरले ही हैं।

10वे गुरु के शब्द की साधना करते हैं इसलिए यमदूत उनके निकट नहीं आता और वे कभी भी अपने जीवन की बाजी हारकर नहीं आते।

11जो हरि-प्रभु के गुणों का चिन्तन करते हैं, वह कभी भी हार नहीं खाते, इसलिए यमदूत उनके निकट नहीं आता।

12जो हरि के चरणों से लग गए है, उनका जन्म-मरण का चक्र मिट गया है।

13उन्होंने गुरु की मति द्वारा परमात्मा के नाम को अपने ह्रदय में बसाकर भक्ति का फल हरि-रस पा लिया है।

14जिन्होंने एकाग्रचित होकर भगवान का ध्यान किया है, उन्हें सुख ही उपलब्ध हुआ है, लेकिन ऐसे व्यक्ति दुनिया में विरले ही हैं।॥ २॥

15जिस प्रभु ने इस जगत की रचना की है और जीवों को कार्यों में लगाया है, मैं उस पर कुर्बान जाता हूँ।

16हे जीव ! उस प्रभु की सेवा कीजिए, इस जीवन का लाभ प्राप्त करो और हरि के दरबार में मान-सम्मान प्राप्त करो।

17लेकिन हरि के दरबार में वही पुरुष मान-सम्मान प्राप्त करता है, जो एक ईश्वर को पहचानता है।

18जो मनुष्य गुरु की मति द्वारा हरि का ध्यान करता है और नित्य ही प्रभु का गुणगान करता रहता है, उसे नवनिधियाँ प्राप्त हो जाती हैं।

19इसलिए रात-दिन उस प्रभु का नाम-सुमिरन करो, जो सर्वश्रेष्ठ, आदि पुरुष एवं सर्वव्यापक स्वामी है।

20मैं उस प्रभु पर कुर्बान जाता हूँ, जिसने इस जगत की रचना करके जीवों को कामकाज में लगाया है॥ ३॥

21जो मनुष्य प्रभु का नाम मुँह से लेते हैं, वही सुन्दर हैं, उन्हें आत्मिक सुख रूपी फल प्राप्त हो जाता है। जो प्रभु-नाम को मानते हैं, वे जीवन की बाजी जीत जाते हैं।

22यदि उसे अच्छा लगे तो उन्हें प्रभु के फलों की कोई कमी नहीं आती चाहे अनेकों ही युग बीत जाएँ।

23हे जगत के स्वामी ! चाहे कई युग बीत जाएँ लेकिन तेरी स्तुति करने वालों का फल कभी कम नहीं होता।

24जो हरि-नाम का ध्यान करते हैं वह वृद्ध नहीं होते, न ही उनकी मृत्यु आती है और न ही नरक में जाते हैं।

25हे नानक ! जो मनुष्य परमात्मा का नाम-सिमरन करते हैं, वे कभी क्षीण नहीं होते और न ही वे कभी दु:ख से पीड़ित होते हैं।

26जो मनुष्य परमात्मा का नाम याद करते हैं, वे शोभा पाते हैं और सुख रूपी फल को प्राप्त करते हैं। जो मनुष्य नाम को मानते हैं, वह जीवन की बाजी जीत लेते हैं॥ ४॥ १॥ ४॥

27ईश्वर एक है, जिसे सतगुरु की कृपा से पाया जा सकता है।

28आसा महला १ छंत घरु ३ ॥

29हे काले मृग रूपी मन ! तू मेरी बात ध्यानपूर्वक सुन, तू इस सृष्टि रूपी उद्यान में क्यों मस्त हुआ जा रहा है?

30इस उद्यान का विषय-विकारों का फल सिर्फ चार दिनों के लिए ही मीठा होता है, फिर यह दुखदायक बन जाता है।

31जिस स्वाद के लिए तू इतना आकर्षित मस्त हुआ है, यह फल परमात्मा के नाम के बिना अंततः दुखदायी बन जाता है।

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं