1आसा घरु ५ महला १
2ईश्वर एक है, जिसे सतगुरु की कृपा से पाया जा सकता है।
3काम, कोध, लोभ, मोह एवं अहंकार ये पाँचों ही विकार मेरे मन में छिपकर रहते हैं और
4वे स्थिर शांत नहीं रहते और भगौड़े की तरह उदासीन रहते हैं।॥ १॥
5मेरा मन दयालु ईश्वर के स्मरण में नहीं टिकता।
6यह मन लोभी, कपटी, पापी एवं पाखण्डी बन गया है और माया में लिप्त है॥ १॥ रहाउ ॥
7मैं अपने कांत-प्रभु के गले में फूलों की माला पहनाऊँगी।
8जब मेरा प्रियतम-प्रभु मिलेगा तो मैं हार-श्रृंगार करूँगी॥ २॥
9मेरी पाँच सहेलियाँ (ज्ञानेन्द्रियाँ) हैं और जीवात्मा इनका पति है।
10यह ज्ञानेन्द्रियाँ शरीर रूपी पेड़ पर लगी हुई टहनियाँ हैं। जीवात्मा ने अवश्य ही छोड़कर चले जाना है॥ ३॥
11(विछोह के समय) पाँचों सहेलियाँ (ज्ञानेन्द्रियॉ) विलाप करती हैं।
12नानक वन्दना करता है कि जब जीवात्मा पकड़ी जाती है तो उसे कर्मो का लेखा देना पड़ता है। ॥४॥१॥३४॥
13ईश्वर एक है, जिसे सतगुरु की कृपा से पाया जा सकता है।
14आसा घरु ६ महला १ ॥
15यदि जीवात्मा अपने मन को निर्मल मोती समान आभूषण बना ले, यदि प्रत्येक सांस धागा बने,
16यदि क्षमा अर्थात् सहनशीलता को वह श्रृंगार बनाकर अपनी देहि पर पहन ले तो वह पति-परमेश्वर की प्रियतमा होकर उसे मिल सकती है॥ १॥
17हे प्रियतम ! मैं कामिनी तेरे गुणों पर आसक्त हो गई हूँ।
18हे प्रियतम ! तेरे गुण अन्य किसी में विद्यमान नहीं ॥ १॥ रहाउ ॥
19यदि जीवात्मा परमेश्वर के नाम की माला अपने गले में डाल ले और प्रभु-स्मरण को अपने दांतों का मंजन बना ले।
20यदि वह सृजनहार प्रभु की भक्ति-सेवा को अपने हाथों का कगन बना कर धारण कर ले तो इस प्रकार उसका मन प्रभु-चरणों में टिका रहेगा ॥ २॥
21यदि जीवात्मा मधुसूदन को अंगूठी बनाकर हाथ की उंगली में पहन ले और परमेश्वर को रेशमी वस्त्र के तौर पर प्राप्त करे,
22कामिनी सहनशीलता की पट्टियाँ सजाने के लिए प्रयोग करे और श्रीरंग के नाम का सुरमा डाले॥ ३॥
23यदि वह मन रूपी मंदिर में ज्ञान के दीपक को प्रज्वलित करे और अपनी काया को सेज बना ले तो
24हे नानक ! (इस अवस्था में) जब ज्ञानदाता ईश्वर उसकी हृदय-सेज पर प्रकट होता है तो वह उससे रमण करता है॥ ४॥ १॥ ३५ ॥
25आसा महला १ ॥
26हे भाई ! परमात्मा का पैदा किया हुआ जीव वही कुछ करता है जो कुछ वह उससे करवाता है। उस परमात्मा को क्या कहा जाए ?
27प्राणी की कोई चतुरता काम नहीं आती, जो कुछ परमात्मा करना चाहता है, वही कुछ कर रहा है॥ १॥
28हे परमेश्वर ! तेरा यह हुक्म मुझे भला लगता है, जो तुझे उपयुक्त लगता है।
29हे नानक ! केवल उस प्राणी को ही आदर-सम्मान मिलता है जो सत्यनाम में लीन रहता है।॥ १॥ रहाउ॥
30जैसी किसी जीव की किस्मत होती है, प्रभु ने वैसा ही हुक्म लिखा होता है। परमात्मा पुनः अन्य हुक्म नहीं करता अर्थात् उसके हुक्म को कोई भी टाल नहीं सकता।
31फिर जैसा जीवन-लेख लिखा होता है उसके अनुसार जीवन चलता है। कोई भी इसे मिटा नहीं सकता॥ २॥
32यदि कोई प्राणी सभा में अत्याधिक बोलता है तो वह बकवादी कहा जाता है।
33(जीवन की बाजी) शतरंज की बाजी है जो जीती नहीं जा सकेगी सारे कच्चे ही रहते हैं। पक्के होने वाले घर में चली जाती हैं।॥ ३॥
34इस मार्ग में न किसी को विद्वान, पण्डित अथवा बुद्धिमान कहा जा सकता है, न कोई (अनपढ़) मूर्ख अथवा दुष्ट स्वीकृत किया जा सकता है।
35जब वह दास भाव से प्रभु की गुणस्तुति करता है केवल तभी वह सही मनुष्य कहा जा सकता है॥ ४॥ २॥ ३६॥
36आसा महला १ ॥
37गुरु का शब्द मैंने अपने मन में बसाया हुआ है, यही मुद्राएँ हैं। मैं क्षमा का स्वभाव अर्थात् गुदड़ी पहनता हूँ।
38परमात्मा जो कुछ करता है उसे मैं भला मानता हूँ। इस तरह मैं योग निधि को सहज ही प्राप्त कर लेता हूँ॥ १॥
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं