1कौन कोई किसी का पुत्र है? कौन कोई किसी का पिता है? अर्थात् कोई किसी का रक्षक नहीं।
2कौन कोई मरता है और कौन कोई किसी को दुःख देता है ? ॥ १॥
3उस छलिया भगवान ने सारी दुनिया को मोहरूपी ठग बूटी लगा कर मुग्ध किया हुआ है।
4हे मेरी माँ! भगवान से बिछुड़कर मैं कैसे जीवित रहूँगा ॥ १॥ रहाउ॥
5कौन कोई किसी का पति है और कौन कोई किसी की पत्नी है?
6इस यथार्थ को (हे भाई !) तू अपने शरीर में ही विचार कर॥ २॥
7कबीर जी कहते हैं कि छलिया भगवान से मेरा मन अब एक हो गया है।
8मेरी दुविधा दूर हो गई है और मैंने उस छलिया (भगवान) को पहचान लिया है॥ ३ ॥ ३९॥
9इस दुनिया का राजा राम अब मेरा सहायक बन गया है।
10जन्म-मरण की जंजीर काटकर मुझे परमगति मिल गई है॥ १॥ रहाउ॥
11भगवान ने मुझे साधुओं की संगति में मिला दिया है
12और (कामादिक) पाँच विकारों से उसने मुझे बचा लिया है।
13अपनी जीभ से मैं अमृत नाम रूपी जाप जपता हूँ।
14भगवान ने मुझे बिना मूल्य के अपना सेवक बना लिया है॥ १॥
15सतिगुरु ने मुझ पर बड़ा परोपकार किया है,
16उन्होंने मुझे भवसागर से बचा लिया है।
17अब प्रभु के सुन्दर चरणों से मेरा प्रेम बन गया है।
18गोविन्द हर समय मेरे हृदय में बस रहा है॥ २ ॥
19मोहिनी की दग्ध अग्नि बुझ गई है।
20(ईश्वर के) नाम के आधार से अब मेरे मन में संतोष है।
21जगत् का स्वामी प्रभु समुद्र, धरती सर्वत्र मौजूद है।
22जहाँ कहीं भी मैं देखता हूँ, वहीं अन्तर्यामी प्रभु विद्यमान है॥ ३॥
23ईश्वर ने अपनी भक्ति स्वयं ही मेरे मन में दृढ़ की है।
24हे मेरे भाई ! पूर्व जन्म के किए कर्मों का फल मुझे मिल गया है।
25वह जिस पर कृपा करता है, उसका संयोग सुन्दर बनाकर रख देता है।
26कबीर का स्वामी गरीब निवाज है॥ ४॥ ४०॥
27जल में सूतक (अपवित्रता) है, पृथ्वी में सूतक है और जो कुछ उत्पन्न हुआ है, उसमें भी सूतक की उत्पति है।
28जीव के जन्म में सूतक है तथा मरने पर भी सूतक है। प्रभु की खलकत को सूतक ने नष्ट कर दिया है॥ १॥
29हे पण्डित ! बता, (फिर) कौन पवित्र है ?
30हे मेरे मित्र ! इस ज्ञान का ध्यानपूर्वक चिंतन कर ॥ १॥ रहाउ ॥
31नयनों में सूतक है, बोलने में सूतक है, कानों में भी सूतक है।
32उठते-बैठते हर समय प्राणी को सूतक लगता है। सूतक रसोई में भी प्रवेश करता है॥ २॥
33हरेक प्राणी (सूतक के भ्रमों में) फॅसने का ही ढंग जानता है परन्तु इससे मुक्ति पाने की सूझ किसी विरले को ही है।
34कबीर जी कहते हैं - जो व्यक्ति अपने ह्रदय में राम को स्मरण करता है, उसे कोई सूतक नहीं लगता ॥ ३॥ ४१॥
35गउड़ी ॥
36हे राम ! एक झगड़े का फैसला करो,
37यदि तूने अपने सेवक से कोई सेवा लेनी है॥ १॥ रहाउ ॥
38क्या यह आत्मा महान है अथवा वह (प्रभु) जिससे यह आत्मा मिली हुई है।
39क्या राम महान है अथवा वह महान जो राम को जानता है ? ॥ १॥
40क्या ब्रह्मा महान है अथवा वह जिसने उसे पैदा किया है?
41वेद महान है अथवा वह जिससे (यह ज्ञान) आया है ?॥ २॥
42कबीर जी कहते हैं कि मैं इस बात से उदास हूँ
43कि तीर्थ-स्थल महान है अथवा भगवान का भक्त ॥ ३॥ ४२ ॥
44रागु गउड़ी चेती ॥
45हे भाइयो ! देखो, ज्ञान की आँधी आई है।
46इस दुविधा के छप्पर को पूर्णतया उड़ा कर ले गई है और माया के बंधन तक भी शेष नहीं बचे ॥ १॥ रहाउ॥
47द्वैतवाद के दोनों स्तम्भ गिर गए हैं और दुनिया का मोह-रूपी लकड़ी का डण्डा भी गिरकर टूट गया है।
48तृष्णा का छप्पर (लकड़ी टूटने पर) धरती पर आ गिरा है और दुर्मति का बर्तन फूट गया है॥ १॥
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं