सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 32 · Siree Raag · Guru Amar Daas Ji

1ऐसी जीव-कामिनी ‘मैं-मैं करती हुई सम्पूर्ण संसार में भटकती फिरती है, किन्तु यह धन-सम्पति किसी के साथ नहीं गई।

2भौतिक पदार्थों के लोभ में अंधी हुई सम्पूर्ण सृष्टि प्रभु का नाम-सिमरन नहीं करती और वह यमों के जाल में बंधी पड़ी है।

3सतिगुरु के मिलाप से जिसने हरि-नाम को हृदय में सम्भाला है, उसने ही सत्य पूँजी अर्जित की है॥ ३॥

4जो जीव गुरु के उपदेशानुसार नाम में अनुरक्त हुए हैं, वे ही निर्मल व शांत स्वभाव वाले हुए है।

5उनका मन व तन प्रभु के प्रेम-रंग में अनुरक्त हुआ है और जिव्हा नाम-रस में रत हो गई।

6नानक देव जी कथन करते हैं कि जो रंग अकाल-पुरुष ने आरम्भ से लगा दिया है वह कभी नहीं उतरता ॥ ४॥ १४॥ ४७॥

7श्रीरागु महला ३ ॥

8सतिगुरु की कृपा हो तो प्रभु-भक्ति की जा सकती है, अन्यथा गुरु के बिना भक्ति संभव नहीं है।

9जो जीव स्वयं को गुरु के साथ मिला कर नाम का रहस्य समझता है तो वह निर्मल होता है।

10हरि-प्रभु स्वयं सत्य है, उसका नाम सत्य है, परन्तु गुरु-उपदेश द्वारा उस सत्य स्वरूप से मिलन हो सकता है॥ १॥

11हे जीव ! जिसने प्रभु-भक्ति नहीं की, उसका इस संसार में आना व्यर्थ है।

12पूर्ण गुरु की जिसने सेवा नहीं की, उसने अपना मानव जन्म व्यर्थ गंवा लिया ॥ १॥ रहाउ ॥

13परमात्मा स्वयं ही सांसारिक जीवों का जीवनाधार व सुखों का दाता है और वह जीवों के अवगुण क्षमा करके स्वयं में अभेद कर लेता है।

14ये बेचारे दीन-हीन जीव-जन्तु क्या समर्था रखते हैं और क्या कुछ कह कर सुना सकते हैं।

15वह परमेश्वर स्वयं ही गुरुमुख जीवों को नाम द्वारा प्रतिष्ठित करता है और स्वयं ही उन से सेवा करवाता है॥ २॥

16स्वेच्छाचारी जीव अपने कुटुम्ब-मोह में लिप्त हो रहा है, किन्तु अंतकाल में किसी ने भी साथ नहीं देना।

17जिसने सतिगुरु की सेवा करके गुणों के खज़ाने वाले परमात्मा को प्राप्त कर लिया है, उसकी कीमत नहीं आँकी जा सकती।

18हरि-परमेश्वर सदैवकाल मेरा मित्र व साथी है और अंतकाल में भी वह सहायक होगा ॥ ३॥

19अपने मन-चित्त में कोई चाहे कहता रहे अथवा किसी अन्य से कहलाए कि मुझ में अभिमान नहीं है, किन्तु गुरु की कृपा के बिना जीव के अंतर्मन से अभिमान समाप्त नहीं होता।

20परमेश्वर समस्त जीवों का दाता एवं भक्त-वत्सल है, और वह स्वयं ही कृपा करके जीव के हृदय में भक्ति बसाता है।

21नानक देव जी कथन करते हैं कि परमात्मा स्वयं ही यश व ज्ञान देता है और स्वयं गुरु द्वारा प्रतिष्ठा प्रदान करता है अर्थात्-अकाल-पुरुष स्वयं ही गुरुमुख जीव को आत्म ज्ञान देकर इस लोक में यश तथा परलोक में प्रतिष्ठित पद प्रदान करता है ॥ ४ ॥ १५॥ ४८ ॥

22श्रीरागु महला ३ ॥

23वह माता धन्य है, जिसने (गुरु को) जन्म दिया और पिता भी श्रेष्ठ है। ऐसे सतिगुरु की सेवा करके जिन जीवों ने आत्मिक सुख प्राप्त किया है और अपने अंतर्मन से अभिमान को समाप्त किया है।

24ऐसे सद्कर्मी पुरुष के द्वार पर अनेक जिज्ञासु खड़े सेवा करते हुए गुणनिधान परमात्मा को पा रहे हैं।॥ १॥

25हे मेरी जीवात्मा ! तुम गुरु के मुँह से उच्चारण होने वाले उपदेश द्वारा आचरण करते हुए उस अकाल-पुरुष हरि का सिमरन करो।

26जब गुरु-उपदेश हृदय में धारण हो जाता है तो तन व मन दोनों पवित्र हो जाते हैं।॥ १॥ रहाउ॥

27गुरु उपदेशानुसार चिन्तन करने से परमात्मा जीव पर कृपालु होकर उसके अंतर्मन में वास करता है और स्वयं उसे आकर मिलता है।

28इसलिए गुरु-उपदेश द्वारा उस परमात्मा का गुणगान करें तो स्वाभाविक ही उसके प्रेम का रंग चढ़ जाता है।

29इस प्रकार जीव निर्मल होकर उस सत्य स्वरूप में लीन हो जाता है और उसके साथ ही मिला रहता है, फिर कभी उससे विमुक्त होकर आवागमन के चक्र में नहीं पड़ता ॥ २॥

30उस परमात्मा ने जो कुछ करना है, वह कर रहा है, इसके अतिरिक्त कुछ किया भी नहीं जा सकता।

31सतिगुरु की शरण में डाल कर परमात्मा ने चिरकाल से विमुक्त हुई जीवात्मा को अपने स्वरूप में अभेद कर लिया।

32वह अपनी इच्छानुसार ही जीवों से कर्म करवाएगा, इसके अतिरिक्त कुछ भी नहीं किया जा सकता ॥ ३॥

33जिस जीव ने अहंत्व और विषय-विकारों का त्याग करके अपना मन व तन परमात्मा के प्रेम-रंग में लीन कर लिया है,

34वह जीव निर्भय होकर अपने हृदय में परमात्मा का नाम-सिमरन करता रहता है।

35नानक देव जी कथन करते हैं कि परमात्मा ने स्वयं ही ऐसे जीव को परिपूर्ण गुरु के उपदेश द्वारा अपने स्वरुप में मिला लिया है ॥ ४ ॥ १६॥ ४९ ॥

36श्रीरागु महला ३ ॥

37गुरुबाणी द्वारा लब्ध पारब्रह्म गुणों का भण्डार है, उसका अंत नहीं पाया जा सकता।

38मात्र कथन कर देने से उसकी प्राप्ति संभव नहीं है, बल्कि वह तो हृदय से अहंत्व का त्याग करने से ही मिलता है।

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं