सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 325 · Raag Gauree

1गउड़ी कबीर जी ॥

2भगवान को विस्मृत करके अज्ञानता रूपी अंधेरे में कभी सुखपूर्वक नहीं सोया जा सकता।

3राजा हो अथवा रंक हो, दोनों ही दुखी होकर रोते हैं।॥ १॥

4(हे जिज्ञासु !) जब तक मनुष्य की जिव्हा राम नाम को उच्चरित नहीं करती,

5तब तक वे जन्मते-मरते तथा रोते रहेंगे ॥ १॥ रहाउ ॥

6जैसे पेड़ की छाया देखी जाती है,

7(वैसे ही इस माया का हाल है) जब मनुष्य के प्राण निकल जाते हैं तो कहो, यह माया किसकी होगी ? ॥ २ ॥

8जैसे राग की ध्वनि वाद्ययन्त्र के बीच में समा जाती है, वैसे ही प्राण हैं।

9इसलिए मृतक इन्सान का रहस्य कोई प्राणी कैसे जान सकता है ? ॥ ३॥

10जैसे राज हंस सरोवर के आसपास घूमता है, वैसे ही मृत्यु मनुष्य के शरीर पर मंडराती है।

11इसलिए हे कबीर ! समस्त रसों में उत्तम राम रसायन का पान करो ॥ ४ ॥ ८ ॥

12गउड़ी कबीर जी ॥

13भगवान द्वारा रचित सारी दुनिया के लोगों की बुद्धि में

14कांच मोतियों के फल लगे हुए हैं।॥ १॥

15वह कौन-सा घर है, जिसे भय से मुक्त कहा जा सकता है।

16जहाँ भय दूर हो जाता है और मनुष्य निडर होकर रहता है॥ १॥ रहाउ॥

17किसी पवित्र नदी के तट अथवा तीर्थ पर जाकर मन संतुष्ट नहीं होता,

18वहाँ भी कुछ व्यक्ति पाप-पुण्य में अग्रसर हैं॥ २॥

19लेकिन पाप एवं पुण्य दोनों ही एक समान हैं।

20(हे मन !) तेरे हृदय घर के भीतर ही (काया-पलट देने वाला) पारस प्रभु है,इसलिए किसी दूसरे से गुण प्राप्त करने का ख्याल त्याग दे ॥ ३॥

21हे कबीर ! मोह-माया से सर्वोपरि प्रभु के नाम को विस्मृत मत कर एवं

22अपने मन को (बहलाने में मत बहला और) नाम सिमरन में लगाकर नाम में मग्न रह॥४॥९॥

23गउड़ी कबीर जी ॥

24जो मनुष्य बेअंदाज एवं अगम्य प्रभु को नहीं जानता,

25वह कोरी (व्यर्थ) बातों से ही स्वर्ग में प्रवेश करना चाहता है॥ १ ॥

26मैं नहीं जानता कि स्वर्ग कहाँ है।

27हरेक मनुष्य कहता है कि वह वहाँ जाना एवं पहुँचना चाहता है॥ १॥ रहाउ॥

28व्यर्थ बातचीत से मनुष्य के मन की संतुष्टि नहीं होती।

29मन को संतुष्टि तभी होती है, जब अहंकार नष्ट हो जाता है॥ २॥

30जब तक मनुष्य क हृदय में स्वर्ग की लालसा है,

31तब तक उसका प्रभु के चरणों में निवास नहीं होता।॥ ३॥

32हे कबीर ! यह बात मैं किस तरह बताऊँ कि

33साधु-संतों की संगति ही स्वर्ग है॥ ४॥ १०॥

34गउड़ी कबीर जी ॥

35जीव जन्म लेता है, वह बड़ा होता है और बड़ा होने के पश्चात् प्राण त्याग कर मर जाता है।

36हमारे नेत्रों के समक्ष ही यह जगत् आता-जाता (जन्मता-मरता) दिखता है॥ १॥

37(हे जीव !) तू घर को अपना कहता हुआ लज्जा से नहीं मरता।

38अंतिम समय तेरा कुछ भी नहीं (अर्थात् जिस समय मृत्यु आएगी तब कोई भी वस्तु तेरी नहीं रहेगी) ॥ १॥ रहाउ॥

39अनेक प्रयासों द्वारा इस शरीर का पालन पोषण किया जाता है

40लेकिन जब मृत्यु आती है, इसे अग्नि से जला दिया जाता है।॥ २॥

41वह शरीर जिसके अंगों को इत्र एवं चन्दन लगाया जाता था।

42वह शरीर आखिरकार लकड़ियों से जला दिया जाता है॥ ३ ॥

43कबीर का कथन है कि हे गुणवान पुरुष ! मेरी बात ध्यानपूर्वक सुन,

44तेरी यह सुन्दरता नाश हो जाएगी, यह सारी दुनिया देखेगी॥ ४॥ ११॥

45गउड़ी कबीर जी ॥

46जब कोई व्यक्ति मरता है तो उसकी मृत्यु पर शोक करने का क्या अभिप्राय ?

47वियोग तब करना चाहिए, यदि आप सदैव जीवित रहना हो ॥ १॥

48मैं वैसे नहीं मरूंगा, जैसे जगत् मरता है,

49क्योंकि अब मुझे जीवन देने वाला प्रभु मिल गया है॥ १॥ रहाउ ॥

50प्राणी इस शरीर को कई सुगन्धियाँ लगाकर महकाता है

51और इन सुखों में इसे परमानन्द प्रभु ही भूल जाता है।॥ २॥

52(यह शरीर, मानो) एक छोटा-सा कुओं है (पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ, मानो) पाँच वर्खियाँ हैं।

53मृत बुद्धि रस्सी के बिना जल भर रही है॥ ३॥

54हे कबीर ! जब विचारों वाली बुद्धि भीतर जाग पड़ी तो

55यह शारीरिक मोह नहीं रहा और न ही विकारों की ओर मुग्ध करने वाली इन्द्रियाँ रहीं ॥ ४॥ १२॥

56गउड़ी कबीर जी ॥

57हमने स्थावर, जंगम, कीट-पतंगे

58यूं कई प्रकार के जन्म धारण किए हैं॥ १॥

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं