1जिसकी कृपा से सारे जगत् का उद्धार हो जाता है।
2महापुरुष के आगमन का यही मनोरथ है कि
3उसकी संगति में रहकर दूसरे प्राणियों को ईश्वर का नाम-स्मरण आता है।
4ऐसा महापुरुष स्वयं मुक्त होकर संसार को भी मुक्त करा देता है।
5हे नानक ! ऐसे महापुरुष को हमारा सदैव प्रणाम है॥ ८ ॥२३॥
6श्लोक ॥
7उस पूर्ण नाम वाले पूर्ण प्रभु की आराधना की है।
8हे नानक! मैंने पूर्ण प्रभु को पा लिया है, तुम भी पूर्णं प्रभु की महिमा गाओ॥ १॥
9अष्टपदी ॥
10पूर्ण गुरु का उपदेश सुनो और
11पारब्रह्मा को निकट समझ कर देखो।
12अपनी प्रत्येक सांस से गोविन्द का सिमरन करो,
13इससे तेरे मन के भीतर की चिन्ता मिट जाएगी।
14तृष्णाओं की तरंगों को त्याग कर
15संतजनों की चरण धूलि की मन से याचना करो।
16अपना अहंकार त्याग कर प्रार्थना करो।
17सत्संगति में रहकर (विकारों की) अग्नि के सागर से पार हो जाओ।
18परमेश्वर के नाम-धन से अपने खजाने भरपूर कर ले
19हे नानक ! पूर्ण गुरु को प्रणाम करो ॥ १॥
20तुझे मुक्ति, प्रसन्नता एवं सहज आनंद प्राप्त होंगे
21संतों की संगति में परमानंद प्रभु का भजन करो।
22इससे नरक में जाने से बच जाओगे और आत्मा पार हो जाएगी
23गोबिन्द की गुणस्तुति करके नाम-अमृत का रसपान करो।
24अपने मन में एक नारायण का ध्यान करो,
25जिसका रूप एक एवं रंग अनेक हैं।
26वह गोपाल, दामोदर, दीनदयालु,
27दुःखनाशक एवं पूर्ण कृपालु है।
28हे नानक ! बार-बार उसके नाम का सिमरन करते रहो चूंकेि
29जीव का एकमात्र यही सहारा है॥ २ ॥
30साधु के वचन उत्तम श्लोक हैं।
31यही अमूल्य रत्न एवं जवाहर है।
32जो व्यक्ति इन वचनों को सुनता और पालन करता है, उसका भवसागर से उद्धार हो जाता है।
33वह स्वयं भवसागर से पार हो जाता है और दूसरे लोगों का भी कल्याण कर देता है।
34उसका जीवन सफल हो जाता है और उसकी संगति दूसरों की कामनाएँ पूर्ण करती हैं,
35जिसके ह्रदय में ईश्वर का प्रेम बन जाता है।
36उसकी जय, जय है, जिसके लिए अनहद ध्वनि होती है।
37जिसे सुनकर वह हर्षित होता है और प्रभु की महिमा की मुनादी करता है।
38ऐसे महापुरुषों के मस्तक पर परमात्मा प्रगट होता है।
39हे नानक ! ऐसे महापुरुष की संगति करने से बहुत सारे लोगों का उद्धार हो जाता है॥ ३॥
40हे भगवान ! यह सुनकर कि तू जीवों को शरण देने में समर्थ है, अतः हम तेरी शरण में आए हैं।
41प्रभु ने दया करके हमें अपने साथ मिला लिया है।
42अब हमारे वैर मिट गए हैं और हम सबकी चरण-धूलि हो गए हैं।
43साधसंगत से नाम-अमृत लेने वाले हुए हैं।
44गुरुदेव हम पर सुप्रसन्न हो गए हैं और
45सेवक की सेवा सफल हो गई है।
46हम सांसारिक धंधों एवं विकारों से बच गए हैं,
47राम का नाम सुनकर और अपनी जिह्म से इसको उच्चरित करने से।
48भगवान ने कृपा करके (हम पर) यह दया की है और
49हे नानक ! हमारा किया हुआ परिश्रम प्रभु-दरबार में सफल हो गया है॥ ४॥
50हे संत मित्रो ! प्रभु की महिमा-स्तुति
51सावधान एवं एकाग्रचित होकर करो।
52सुखमनी में सहज सुख एवं गोविन्द की महिमा एवं नाम है।
53जिसके मन में यह बसती है, वह धनवान बन जाता है।
54उसकी तमाम मनोकामनाएँ पूर्ण हो जाती हैं।
55वह प्रधान पुरुष बन जाता है और सारी दुनिया में लोकप्रिय हो जाता है।
56वह सर्वोच्च निवास पा लेता है।
57उसे पुनः जीवन-मृत्यु का चक्र नहीं पड़ता।
58वह मनुष्य हरि नामरूपी धन प्राप्त करके दुनिया से चला जाता है
59हे नानक ! जिस इन्सान को (सुखमनी) यह देन (ईश्वर से) मिलती है ॥ ५॥
60सहज सुख, शांति, रिद्धियां, नवनिधियां,
61बुद्धि, ज्ञान एवं सर्व सिद्धियों उस प्राणी को मिलती हैं,
62विद्या, तपस्या, योग, प्रभु का ध्यान,
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं