1वे नेत्र मिथ्या हैं, जो पराई नारी का सौन्दर्य रूप देखते हैं।
2वह जिव्हा भी मिथ्या है, जो पकवान एवं दूसरे स्वाद भोगती है।
3वे चरण झूठे हैं, जो दूसरों का बुरा करने के लिए दौड़ते हैं।
4वह मन भी झूठा है जो पराए धन का लोभ करता है।
5वे शरीर मिथ्या है, जो परोपकार नहीं करता।
6वह नाक व्यर्थ है, जो विषय-विकारों की गन्ध सूंघ रही है।
7ऐसी समझ के बिना प्रत्येक अंग नश्वर है।
8हे नानक ! वह शरीर सफल है, जो हरि-परमेश्वर का नाम जपता रहता है।॥ ५॥
9शाक्त इन्सान का जीवन व्यर्थ है।
10सत्य के बिना वह कैसे शुद्ध हो सकता है?
11नाम के बिना अज्ञानी पुरुष का शरीर व्यर्थ है। (क्योंकि)
12उसके मुख से बदबू आती है।
13प्रभु के सिमरन के बिना दिन और रात व्यर्थ गुजर जाते हैं,
14जिस तरह वर्षा के बिना फसल नष्ट हो जाती है।
15गोविन्द के भजन बिना तमाम कार्य व्यर्थ हैं,
16जैसे कंजूस पुरुष की दौलत व्यर्थ है।
17वह इन्सान बड़ा भाग्यशाली है, जिसके हृदय में भगवान का नाम वास करता है।
18हे नानक ! मैं उन पर कुर्बान जाता हूँ॥ ६॥
19मनुष्य कहता कुछ है और करता बिल्कुल ही कुछ और है।
20उसके हृदय में (प्रभु के प्रति) प्रेम नहीं लेकिन मुख से व्यर्थ बातें करता है।
21सबकुछ जानने वाला प्रभु बड़ा चतुर है,
22(वह कभी) किसी के बाहरी वेष से खुश नहीं होता।
23जो दूसरों को उपदेश देता है और स्वयं उस पर अनुसरण नहीं करता,
24वह (जगत् में) आता-जाता एवं जन्मता-मरता रहता है।
25जिस पुरुष के हृदय में निरंकार वास करता है,
26उसके उपदेश से समूचा जगत् (विकारों से) बच जाता है।
27हे प्रभु ! जो तुझे अच्छे लगते हैं, केवल वही तुझे जान सकते हैं।
28हे नानक ! मैं ऐसे भक्तों के चरण-स्पर्श करता हूँ॥ ७॥
29मैं उस पारब्रह्म के समक्ष प्रार्थना करता हूँ, जो सब कुछ जानता है।
30अपने उत्पन्न किए प्राणी को वह स्वयं ही सम्मान प्रदान करता है।
31ईश्वर स्वयं ही (प्राणियों के कर्मो के अनुसार) न्याय करता है।
32किसी को यह सूझ प्रदान करता है कि ईश्वर हमारे समीप है और किसी को लगता है कि ईश्वर कहीं दूर है।
33समस्त कोशिशों एवं चतुराईयों से ईश्वर परे है।
34(क्योंकि) वह मनुष्य के मन की अवस्था भलीभाँति समझता है।
35वह उसको अपने साथ मिला लेता है, जो उसको भला लगता है।
36प्रभु समस्त स्थानों एवं स्थानों की दूरी पर सर्वव्यापक हो रहा है।
37जिस पर ईश्वर कृपा धारण करता है, वही उसका सेवक है।
38हे नानक ! क्षण-क्षण हरि का जाप करते रहो ॥ ८॥ ५॥
39सलोकु ॥
40हे ईश्वर ! मेरा काम, क्रोध, लोभ, मोह एवं अहंकार निवृत्त हो जाए
41मैं तेरी शरण में आया हूँ. हे गुरुदेव ! मुझ पर ऐसी कृपा करें ॥ १॥
42अष्टपदी॥
43(हे जीव !) जिसकी कृपा से तू छत्तीस प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन खाता है,
44उस प्रभु को अपने मन में याद कर।
45जिसकी कृपा से तुम अपने शरीर पर सुगंधियाँ लगाते हो,
46उसका भजन करने से तुझे परमगति मिल जाएगी।
47जिसकी कृपा से तुम महलों में सुख से रहते हो,
48अपने मन में हमेशा उसका ध्यान करो।
49जिसकी कृपा से तुम अपने घर में सुखपूर्वक रहते हो,
50अपनी जिव्हा से आठ पहर उसका सिमरन करो।
51हे नानक ! जिस की कृपा से रंग तमाशे, स्वादिष्ट व्यंजन एवं पदार्थ प्राप्त होते हैं,
52उस याद करने योग्य ईश्वर का सदैव ध्यान करना चाहिए॥ १॥
53जिसकी कृपा से तुम रेशमी वस्त्र पहनते हो,
54उसे भुलाकर क्यों दूसरों में मस्त हो रहे हो।
55जिसकी कृपा से तुम सुखपूर्वक सेज पर सोते हो।
56हे मेरे मन ! उस प्रभु का आठों प्रहर यशोगान करना चाहिए।
57जिसकी कृपा से प्रत्येक व्यक्ति तेरा आदर-सत्कार करता है,
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं