1सतिगुरु से मिलकर मैंने हरि-नाम रूपी अमृत रस चख लिया है, जो गन्ने के रस के समान बड़ा मीठा है॥ २ ॥
2जो व्यक्ति गुरु-सतिगुरु से नहीं मिले, वह मूर्ख, दीवाने एवं शाक्त हैं।
3(लेकिन उनके भी क्या वश ?) उन भाग्यहीनों की किस्मत में प्रारम्भ से ही ऐसे नीचे कर्म लिखे हुए हैं। ये माया के मोह में फँसकर यूं जलते हैं जैसे पतंगा दीपक को देखकर जल जाता है।॥३॥
4हे हरि-परमेश्वर! जिनको तुम दया करके गुरु से मिला देते हो, वह तेरी सेवा-भक्ति में जुट जाते हैं।
5हे नानक ! ऐसे मनुष्य हरि-परमेश्वर के नाम का जाप करने से दुनिया में प्रसिद्ध हो जाते हैं और गुरु के उपदेश से नाम में लीन रहते हैं।॥ ४॥ ४॥ १८ ॥ ५६॥
6गउड़ी पूरबी महला ४ ॥
7हे मेरे मन ! वह स्वामी-प्रभु सदैव हमारे साथ रहता है। बताओ ! परमेश्वर से भागकर हम कहाँ जा सकते हैं ?
8सत्यस्वरूप प्रभु-परमेश्वर स्वयं ही जीवों को क्षमा कर देता है। यदि प्रभु स्वयं मनुष्य को मुक्त करे तो ही वह मुक्त होता है॥ १॥
9हे मेरे मन ! हृदय से हरि-परमेश्वर का हरि-नाम ही जपते रहना चाहिए।
10हे मेरे मन ! भाग कर सतिगुरु की शरण लो। सतिगुरु का आश्रय लेने से तेरी (मोह-माया के बंधनों से) मुक्ति हो जाएगी॥ १॥ रहाउ॥
11हे मेरे मन ! उस सर्वसुखदाता परमेश्वर की सेवा-भक्ति करो, जिसकी सेवा-भक्ति करने से आत्मस्वरूप में निवास हो जाता है।
12गुरु के माध्यम से अपने आत्मस्वरूप रूपी घर में जाकर निवास करो और जैसे चन्दन को शिला पर घिसाया जाता है, वैसे ही हरि-यश को अपने मन पर घिसाओ॥ २॥
13हे मेरे मन ! हरि-परमेश्वर का हरि-नाम जप। हरि-परमेश्वर का यश सर्वोत्तम है। हरि-परमेश्वर का नाम रूपी लाभ प्राप्त करके ह्रदय में सुप्रसन्न होना चाहिए।
14यदि हरि-परमेश्वर स्वयं दया कर दे तो मनुष्य हरि-रस रूपी अमृत को चखता है॥ ३॥
15हे मेरे मन ! जो प्रभु के नाम से विहीन होकर माया-मोह में तल्लीन हैं, उन शाक्त पुरुषों को यमदूत दबोचकर मार देता है।
16हे मेरे मन ! जिन्होंने परमात्मा के नाम को भुला दिया है, उनके निकट नहीं आना चाहिए, क्योंकि वे तो शाक्त एवं प्रभु के चोर हैं।॥ ४॥
17हे मेरे मन ! उस अलख निरंजन नृसिंह भगवान की सेवा-भक्ति करो, जिसकी सेवा-भक्ति करने से कर्मों का लेखा जोखा समाप्त हो जाता है।
18हे नानक ! जिन्हें हरि-प्रभु ने तोल में पूर्ण कर दिया है, उनका फिर तोल एक माशा मात्र भी कम नहीं होता ॥ ५ ॥ ५ ॥ १९ ॥ ५७ ॥
19गउड़ी पूरबी महला ४ ॥
20हे मेरे ईश्वर ! मेरे प्राण तेरे ही वश में हैं। मेरी आत्मा एवं शरीर सभी तेरे ही हैं।
21हे प्रभु ! मुझ पर दया करके अपने दर्शन दीजिए, क्योंकि मेरे मन एवं तन में तेरे दर्शनों की तीव्र लालसा है॥ १॥
22हे मेरे राम ! मेरे मन एवं तन में प्रभु-मिलन की तीव्र लालसा है।
23हे प्राणी ! जब कृपा के घर गुरु ने मुझ पर थोड़ी-सी कृपा की, तो मेरा प्रभु-परमेश्वर आकर मुझे मिल गया।॥ १ ॥ रहाउ ॥
24हे प्रभु-परमेश्वर ! जो कुछ भी मेरे मन एवं चित्त में है, मेरी उस अवस्था को तुम जानते हो।
25हे प्रभु ! रात-दिन मैं तेरे नाम का जाप करता और सुख पाता हूँ। मैं सदा ही तेरी आशा में जीता हूँ॥ २॥
26जब दाता सतिगुरु ने मुझे सन्मार्ग दिखाया तो हरि-प्रभु आकर मुझसे प्रत्यक्ष आ मिला।
27तकदीर से मेरे हृदय में रात-दिन आनंद बना रहता है। प्रभु ने मुझ सेवक की अभिलाषा पूरी कर दी है॥ ३॥
28हे जगन्नाथ ! हे जगदीश्वर ! हे कर्ता-प्रभु ! सारी जगत् क्रीड़ा तेरे वश में है।
29हे प्रभु ! नानक तेरी शरणागत आया है, अपने सेवक की लाज-प्रतिष्ठा रखो ॥ ४ ॥ ६ ॥ २० ॥ ५८ ॥
30गउड़ी पूरबी महला ४ ॥
31दसों-दिशाओं में दौड़-दौड़कर भटकता रहता है।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं