सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 151 · Raag Gauree

1रागु गउड़ी गुआरेरी महला १ चउपदे दुपदे

2परमात्मा एक है, उसका नाम सत्य है। वह सृष्टि का रचयिता सर्वशक्तिमान है। वह निडर है, उसकी किसी से शत्रुता नहीं, वह कालातीत, अयोनि एवं स्वयंभू है। उसकी लब्धि गुरु-कृपा से होती है।

3ईश्वर का भय बहुत भारी और बड़ा वजनदार है।

4मन की मति पर चलने वाला मनुष्य तुच्छ मति अनुसार अपने मुँह से घटिया वचन ही बोलता है।

5प्रभु का भय अपने सिर पर धारण करके चलना चाहिए और उसका बोझ सहन करना चाहिए।

6प्रभु की कृपा-दृष्टि एवं भाग्य से ही मनुष्य को गुरु की शिक्षा मिलती है॥ १ ॥

7परमात्मा के भय बिना कोई भी प्राणी संसार सागर से पार नहीं हो सकता।

8प्रभु के साथ जीव के प्रेम को प्रभु का भय ही संवार कर रखता है॥ १॥ रहाउ॥

9मनुष्य के शरीर की क्रोध रूपी अग्नि ईश्वर के भय से जल जाती है।

10प्रभु के भय से शब्द की रचना सुन्दर बन जाती है।

11प्रभु के भय के बिना शब्द की रचना बहुत ही कच्ची रह जाती है।

12शब्द रचने वाला सांचा निरुपयोगी है अर्थात् मनुष्य की बुद्धि ज्ञानहीन होती है और ज्ञानहीन बुद्धि पर ज्ञान रूपी हथौड़े की चोट कोई प्रभाव नहीं करती ॥ २॥

13जीवन बाजी खेलने का चाव मनुष्य की बुद्धि द्वारा ही उत्पन्न होता है।

14हजारों ही चतुराइयों के बावजूद ईश्वर-भय की तपस (आंच) नहीं लगती।

15हे नानक ! मनमुख की बातचीत निरर्थक होती है।

16उसका उपदेश निकम्मा और व्यर्थ होता है॥ ३॥ १॥

17गउड़ी महला १ ॥

18अपने हृदय-घर में प्रभु के भय को धारण करना चाहिए। जब प्रभु का भय हृदय-घर में निवास कर जाता है तो मृत्यु का भय भयभीत होकर भाग जाता है।

19यह प्रभु भय किस प्रकार का है, जिस द्वारा मृत्यु का भय भयभीत हो जाता है।

20हे भगवान ! तेरे अलावा दूसरा कोई सुख का स्थान नहीं।

21जो कुछ भी होता है, सब तेरी इच्छानुसार ही होता है॥ १॥

22हे प्रभु ! हम भयभीत तब हों, जब कोई दूसरा भय कायम रहे।

23ईश्वर-भय बिना दूसरे के भय से सहम जाना मन का शोर है॥ १॥ रहाउ ॥

24आत्मा न ही मरती है, न ही जल में डूबती है और न ही जल में तैरती है।

25जिस परमात्मा ने सृष्टिरचना की है, वहीं सब कुछ करता है।

26मनुष्य ईश्वर के हुक्म से संसार में आता है और उसके हुक्मानुसार संसार से कूच करता है।

27वर्तमान काल एवं भविष्य काल में भी प्राणी उसके हुक्म में लीन रहता है॥ २॥

28जिस व्यक्ति के हृदय में हिंसा, मोह, आशा एवं अहंकार होता है

29उसमें नदी के जल की तरह माया की अत्यधिक भूख होती है।

30ऐसे व्यक्ति को इनसे मुक्ति पाने के लिए प्रभु के भय को अपना भोजन-पानी एवं जीवन का आधार बनाना चाहिए।

31जो मूर्ख व्यक्ति प्रभु के भय का सेवन नहीं करते, वह मरते एवं बर्बाद होते रहते हैं।॥३॥

32यदि प्राणी का कोई अपना है तो वह कोई बहुत ही विरला है।

33हे परमेश्वर ! सभी जीव तेरे हैं और तुम सबके हो।

34हे नानक ! जिस भगवान के ये जीव-जन्तु एवं धनमाल निर्मित किए हैं,

35उस बारे कहना एवं विचार करना बड़ा कठिन है ॥ ४ ॥ २ ॥

36गउड़ी महला १ ॥

37मैंने बुद्धि को अपनी माता, संतोष को अपना पिता

38और सत्य को अपना भाई बना लिया है। बुद्धि, संतोष एवं सत्य मेरे अच्छे संबंधी हैं।॥ १॥

39भगवान के बारे में कुछ कहना चाहता हूँ परन्तु मुझसे कुछ कहा नहीं जा सकता।

40हे भगवान ! तेरी कुदरत का मूल्यांकन नहीं पाया जा सकता ॥ १॥ रहाउ॥

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं