1इनके बड़े-बड़े उपदेश तो सुनने को मिले परन्तु इनके जीवन-आचरण से मन खुश नहीं हुआ (अर्थात् ये बातें तो बड़ी-बड़ी करते थे मगर इनके आचरण से दिल दुखी ही हुआ)।
2जो हरिनाम को छोड़कर द्वैतभाव (संसारिक मोह) में लीन हैं, जो गुणों के लायक नहीं, उन लोगों के गुण मैं क्या कहूँ।
3भाट भिक्खा का कथन है कि ईश्वर ने सच्चे गुरु अमरदास से मिला दिया है, (हे गुरु !) जैसे तू रखना चाहता है, वैसे ही मैं रहने को तैयार हैं।॥ २॥ २० ॥
4समाधि रूपी कवच धारण करके ज्ञान रूपी घोड़े पर गुरु अमरदास जी ने आसन लगाया हुआ है।
5धर्म का धनुष हाथ में लेकर और भक्तों वाले शील रूपी तीर से विकारों से मुकाबला कर रहे हैं।
6प्रभु-भय के कारण ये निर्भय है, उन्होंने अपने मन में अटल हरि को बसाया हुआ है और शब्द गुरु का नेजा उन्होंने स्थापित किया हुआ है।
7काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार- इन पाँच दुष्टों का उन्होंने संहार कर दिया है।
8तेजभान जी के सुपुत्र हे गुरु अमरदास ! तू भल्ला वंश में महान् है और गुरु नानक देव जी के वर से बादशाह के रूप में प्रख्यात हो गए हो।
9भाट सल्ह का कथन है कि हे गुरु अमरदास ! तुमने इस प्रकार युद्ध करके विकारों के दल को जीत लिया है ।॥१॥२१॥
10बादलों की तमाम बूंदों, धरती की समस्त वनस्पति, वसंत के फूलों की गणना नहीं हो सकती।
11सूर्य-चन्द्रमा की किरणों, सागर के उदर एवं गंगा की लहरों का कोई अंत नहीं पा सकता।
12कवि भल्ह का कथन है कि शिवशंकर की तरह ध्यान लगाकर अथवा सतगुरु के ज्ञान द्वारा बेशक उपरोक्त पर कोई व्यक्ति वर्णन कर भी ले परन्तु
13भला वंश के शिरोमणि हे गुरु अमरदास! तेरे बेअन्त गुणों का कथन नहीं किया जा सकता, यदि तेरी उपमा की जाए तो तेरे जैसा तु आप ही है ॥१॥२२॥
14सवईए महले चउथे के ४
15वह परब्रह्म केवल एक (ओंकार-स्वरूप) है, सतगुरु की कृपा से प्राप्ति होती है।
16मैं दत्तचित होकर मोह-माया की कालिमा से रहित सर्वशक्तिमान परमेश्वर की वन्दना करता हूँ और
17गुरु की कृपा से सर्वदा उस प्रभु के गुणों का गान करता हूँ।
18उसके गुणगान से ही मेरे मन को खुशी प्राप्त होती है।
19पूर्ण गुरु अपने सेवकों की हर आशा पूरी करता है।
20सतगुरु अमरदास जी की सेवा करके गुरु रामदास जी ने परमपद प्राप्त किया और
21अविनाशी अटल परमात्मा का भजन किया।
22उस गुरु रामदास को मिलने से दुख-दारिद्र समाप्त हो जाते हैं,
23भाट कलसहार उसी के गुण गा रहा है।
24मैं उस महापुरुष के (गुरु रामदास जी) के पावन गुणों का गान कर रहा हूँ, जिसे अमृतमय नाम की अनुभूति हुई है।
25उसने सतगुरु अमरदास जी की सेवा में तल्लीन रहकर शब्द का रस प्राप्त किया है और पावन नाम को ही हृदय में धारण किया।
26वे हरिनाम के रसिया हैं, गोविन्द के गुणों के सच्चे ग्राहक हैं, ईश्वर के अटूट प्रेमी एवं समदृष्टि का सरोवर हैं।
27कवि कलसहार का कथन है कि ठाकुर हरदास जी के सुपुत्र गुरु रामदास जी दिल रूपी खाली सरोवरों को नाम जल से भरने वाले हैं ॥१॥ ।
28गुरु रामदास जी नामामृत का वह सरोवर हैं, जो सदैव भरा रहता है, जिसमें से मुक्ति प्रदान करने वाली अमृत की धारा बह रही है।
29संतपुरुष इसी का पान करते हैं और मन में तीर्थ-स्नान करते हैं, परन्तु स्नान वही भाग्यशाली करते हैं, जिन्होंने पूर्व जन्म सेवा की है।
30गुरु रामदास जी ने उनका भय दूर करके अभय पद प्रदान किया है और शब्द मात्र सुनाकर उद्धार कर दिया है।
31कवि कलसहार का कथन है कि ठाकुर हरदास के सुपुत्र गुरु रामदास जी दिल रूपी खाली सरोवरों को नाम जल से भरने वाले हैं ॥ २॥
32सतगुरु रामदास जी की बुद्धि गहन-गंभीर है, उनकी सच्ची संगत भी निर्मल है और उनकी आत्मा ईश्वर के रंग में लीन रहती है।
33उनका मन सदा जाग्रत रहता है, हृदय कमल स्वाभाविक ही खिला हुआ है, उन्होंने पावनस्वरूप परमेश्वर को हृदय घर में पा लिया है।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं