1जो हरिनाम गुरु नानक ने रसना से उच्चरित करके जिज्ञासुओं को प्रदान किया और (अपने शिष्य भाई लहणा को गुरु-गद्दी सौंपकर) गंगा पश्चिम की ओर उलटी दिशा बहा दी।
2वह अछल नाम जो भक्तों को संसार-सागर से पार उतारने वाला है, वह गुरु अमरदास जी के अन्तर्मन में भी अवस्थित हो गया ॥१॥
3उस हरिनाम का सिमरन तो यक्ष, किन्नर, सिद्ध-साधक एवं शिव भी कर रहे हैं।
4अनेकों नक्षत्र, भक्त ध्रुव-मंडल, नारद मुनि, प्रहलाद भक्त भी उसी का जाप कर रहे हैं।
5सूर्य एवं चन्द्रमा भी हरिनाम को ही चाहते हैं, जिसने पत्थरों-पहाड़ों का भी उद्धार कर दिया है।
6वह अछल नाम जो भक्तों को संसार-सागर से मुक्त करने वाला है, वह गुरु अमरदास जी के मन में भी स्थिर हुआ है ॥२॥
7उसी पावन-स्वरूप हरिनाम का जाप करके गौरख, मच्छंदर सरीखे नौ नाथ, शिव-शंकर सनक-सनंदन की भी मुक्ति हो गई।
8चौरासी सिद्ध, बुद्ध जिस नाम में लीन थे, राजा अम्बरीक भी भवसागर से तैर गए।
9उद्धव, अक्रूर, त्रिलोचन, नामदेव एवं कबीर ने भी कलियुग में हरिनाम से पापों का निवारण किया।
10वह छलरहित हरिनाम जो भक्तों का संसार-सागर से पार उतारा करने वाला है, वह गुरु अमरदास जी के मन में भी बस गया है ।।३।।
11उस हरिनाम में लीन होकर तेंतीस करोड़ देवता भी ध्यान करते हैं, बड़े-बड़े ब्रह्मचारी एवं तपस्वियों के मन में भी नाम ही बसा हुआ है।
12गंगा-पुत्र भीष्म पितामह ने भी उस हरिनाम का स्मरण किया और प्रभु चरणों में चित लगाकर नामामृत का रस पाया।
13उस नाम में तल्लीन होकर गहन-गम्भीर गुरु द्वारा दृढ़-निश्चय धारण करने वाले लोगों का उद्धार हो रहा है।
14भक्तों को मुक्ति प्रदान करने वाला वह अछल हरिनाम गुरु अमरदास जी के अन्तर्मन में भी अवस्थित हुआ है।४ ।।
15हरिनाम की कीर्ति संसार में सूर्य की किरणों मानिंद यूं फैली हुई है, जैसे कल्पवृक्ष की शाखाएँ महक बिखेर रही हों।
16उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम के देशों में रहने वाले लोग परमात्मा का ही यश गा रहे हैं।
17उसी का जन्म सफल होता है, जिसके हृदय में परमात्मा का नाम अवस्थित होता है।
18देवता, मनुष्य, गण, गंधर्व एवं छः दर्शन-योगी, सन्यासी, वैष्णव इत्यादि भी हरिनाम की कामना कर रहे हैं।
19तेजभान जी के सुपुत्र भल्ला कुल में प्रसिद्ध अमरदास जी को कवि कल्ह हाथ जोड़ कर प्रार्थना करता है-
20हे गुरु अमरदास ! भक्तों को संसार के बन्धनों से मुक्ति प्रदान करने वाला परमेश्वर का नाम तुम्हें भी प्राप्त हुआ है ॥५॥
21तेतीस करोड़ देवता, सिद्ध-साधक एवं मनुष्य भी ईश्वर के नाम का ही ध्यान करते हैं, खण्ड-ब्रह्माण्ड सम्पूर्ण सृष्टि को नाम ने ही धारण किया हुआ है।
22जिन लोगों ने ईश्वर का मनन किया है, उन्होंने खुशी एवं गम को भी समान ही माना है।
23हरिनाम सर्व-शिरोमणि है, भक्तों ने इसी में ध्यान लगाया हुआ है।
24हे गुरु अमरदास ! परमेश्वर ने प्रसन्न होकर आपको वहीं हरिनाम पदार्थ ही प्रदान किया है ॥६॥
25गुरु अमरदास जी सत्य का सूरज हैं, सादगी में बलवान एवं उदारचित्त हैं, उनके शिष्य की मण्डली बहुत अधिक है, वह महान्, बुद्धिमान एवं प्रेम भावना सहित ईश्वर में लीन रहते हैं।
26जिनके धैर्य का धवल चैकण्ठ में स्थित है अर्थात गुरु जी का धैर्य संगत का नेतृत्व कर रहा है।
27जिसका परमात्मा से संयोग बन चुका है, उनसे सभी संत प्रेम करते हैं।
28गुरु अमरदास जी ने इस योग्य बना दिया है कि सतगुरु की सेवा में सब सुख पा रहे हैं ।।७ ।।
29हरिनाम ही गुरु अमरदास का स्नान है, नाम जपना ही उनके खाने का रस एवं भोजन है। हरिनाम रस उनका चाव है और मुँह से वे बहुत मीठा बोलते हैं।
30जिस सतगुरु अंगद देव जी की उन्होंने सेवा की, वे धन्य हैं, जिनकी कृपा से उन्होंने प्रभु की महिमा को जाना है।
31गुरु जी ने समूह कुलों का उद्धार कर दिया, वे हरिनाम में ही लीन रहते थे।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं