1सागर, पर्वत, उद्यान, वन, नवखण्ड एवं धरती का भ्रमण कोई महत्व नहीं रखता। हे मूसन ! प्रियतम से प्रेम ही उत्तम कर्म माना जाता है, सच्चा प्रेमी सब पार कर जाता है॥ ३॥
2हे मूसन ! जिनके दिल रूपी अंबर में प्रेम की चांदनी छाई रहती है,
3वे कमल-फूल से भंवरे की तरह प्रेम में ही लिपटे रहते हैं॥ ४॥
4पूजा-पाठ, संयम, खुशी, सुख मान-प्रतिष्ठा एवं गर्व इत्यादि
5हे मूसन ! थोड़े-से प्रेम की खातिर सब न्यौछावर कर दो॥ ५॥
6हे मूसन ! संसार के लोग प्रेम का भेद नहीं जानते, मृत्यु के मुँह में जा रहे हैं और लुट रहे हैं।
7वे प्रियतम के प्रेम में लीन नहीं होते और झूठे धंधों में फंसे हुए हैं।॥ ६॥
8जब किसी के घर धन-दौलत खत्म हो जाता है तो वह प्रेम के कारण वियोग में दुखी होता है।
9हे मूसन ! दरअसल यह तभी लुटता है, जब दयालु प्रभु भूल जाता है॥ ७॥
10जिसे प्रेम लग जाता है, उसका मन प्रभु-चरणों में ही टिका रहता है।
11नानक का कथन है कि ब्रह्म से प्रेम करने वाले जिज्ञासु फिर अन्य कहीं नहीं जाते॥ ८॥
12चंचल मन अनेकों ऊँची चोटियों पर चढ़ने का प्रयास करता है, परन्तु दुख पाता है।
13हे जमाल ! कीचड़ को नीच माना जाता है, परन्तु विनम्र है, इसी से कमल का फूल उत्पन्न होता है॥ ६॥
14वह कमलनयन, जिसके नयनों में अञ्जन है, वह श्याम सुन्दर, जिसका मुख चन्द्र सरीखा है, चित को चुराने वाला है।
15हे मूसन ! उसके प्रेम में लीन हूँ, उसके लिए गले के हार के टुकड़े-टुकड़े कर दूँ॥ १०॥
16प्रभु-प्रेम में इतना मग्न हो गया हूँ कि उसकी स्मृति में कोई होश नहीं रही।
17नानक का कथन है कि पतंगा स्वयं तो जल जाता है परन्तु दीए की ज्योति से अलग नहीं होता, इसी कारण पतंगे की कीर्ति लोक-प्रख्यात है॥ ११॥
18सलोक भगत कबीर जीउ के
19वह परब्रह्म केवल एक (ऑकार-स्वरूप) है, सतगुरु की कृपा से प्राप्ति होती है।
20कबीर जी कथन करते हैं- जीभ से ‘राम-राम’ जपना ही मेरी माला है।
21जब से सृष्टि बनी है, युग-युगांतर सब भक्तों को इसी से सुख-शान्ति प्राप्त हो रही है॥ १॥
22कबीर जी कथन करते हैं कि मेरी (जुलाहा) जाति पर हर व्यक्ति हँसी उड़ाता था परन्तु
23मैं इस जाति पर बलिहारी जाता हूँ, जिसमें जीवन गुज़ार कर रचनहार परमेश्वर का भजन किया है॥ २॥
24कबीर जी उद्बोधन करते हैं कि हे मनुष्य ! क्यों डावांडोल हो रहा है, किसलिए घबरा रहा है।
25राम नाम सर्व सुखों का घर है, इसी का रस पान करो॥ ३॥
26हे कबीर ! जो हीरे-मोतियों से जड़ित सोने के कुण्डल धारण करते हैं,
27जिनके मन में परमात्मा का नाम नहीं होता, वे तो ऐसे दिखाई देते हैं, जैसे कान जले हुए हों।॥ ४॥
28हे कबीर ! ऐसा कोई एकाध ही होता है, जो जीवन्मुक्त होता है।
29वह निर्भय होकर ईश्वर के गुणगान में रत रहता है, जिधर देखता है, उसे वही दिखाई देता है॥ ५॥
30हे कबीर ! जिस दिन मेरा अभिमान खत्म हो गया, आनंद ही आनंद उत्पन्न हो गया।
31मुझे अपना प्रभु मिल गया और अब संत संगियों के साथ भजन ही करता हूँ॥ ६॥
32कबीर जी उद्बोधन करते हैं- जिसने इस तथ्य को समझ लिया है कि हम सबसे बुरे हैं,
33हमें छोड़कर हर कोई भला है, वही हमारा परम मित्र है॥ ७॥
34हे कबीर ! माया अनेकों रूप धारण करके मेरे पास आई,
35लेकिन गुरु-परमेश्वर ने हमारी रक्षा की है, अतः वह सिर झुका कर वापिस चली गई॥ ८॥
36कबीर जी आग्रह करते हैं- उस अहम् को मारो, जिसके खत्म होने से परम सुख प्राप्त होता है।
37उसको मारने से हर कोई भला ही कहता है और कोई बुरा नहीं मानता॥ ६॥
38कबीर जी बतलाते हैं कि जब अंधेरी रात होती है तो चोर-लुटेरे बुरे काम के लिए उठ जाते हैं।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं