1गुरु ऐसा दरिया है, जिसका जल सदैव निर्मल है, जिस में मिलने से दुर्मति की मैल दूर हो जाती है।
2सच्चे गुरु से साक्षात्कार होने पर तीर्थ-स्नान पूर्ण होता है और वह तो पशु प्रेतों को भी देवता समान बना देता है॥ २॥
3जो दिल की गहराई तक सत्यनाम में लीन रहता है, उस गुरु को चन्दन कहना चाहिए,
4क्योंकि उसकी खुशबू से आस-पास की वनस्पति भी महकदार हो जाती है, अतः उसके चरणों में लीन रहना चाहिए॥ ३॥
5गुरु से जीवन-प्राणों का संचार होता है, गुरु से शान्ति प्राप्त होती है।
6गुरु नानक फुरमान करते हैं- गुरु से ही सत्य में समाहित हुआ जाता है और गुरु के द्वारा आत्म-स्वरूप प्राप्त होता है॥ ४॥ ६॥
7प्रभाती महला १ ॥
8गुरु की कृपा से मनुष्य विद्या पाता है और पढ़कर ख्याति प्राप्त करता है।
9नामामृत को पाकर वह अन्तर्मन में प्रकाश अनुभव करता है॥ १॥
10हे कर्ता ! तू मेरा यजमान है,
11मैं तुझसे एक दक्षिणा मांगता हूँ कि मुझे अपना नाम दो॥ १॥रहाउ॥
12तुमने काम-क्रोध इत्यादि पाँच लुटेरों से मुझे बचा लिया है और मेरे मन का अभिमान दूर हो गया है।
13तुमने ऐसा ब्रह्मज्ञान प्रदान किया है कि विकारों वाली दृष्टि एवं खोटी बुद्धि भाग गई है॥ २॥
14यतीत्व-शालीनता के चावल, दया का गेहूँ, सत्य का धान रखकर पतल-दान प्राप्त करना चाहता हूँ।
15मैं ऐसा दान मांगता हूँ जिसमें तुम्हारी कृपा का दूध तथा संतोष का घी शामिल हो।॥ ३॥
16क्षमा तथा धैर्य की दुधारू गाय प्रदान करो, जिसका सहज ही बछड़ा दूध पीता है।
17नानक की विनती है कि मैं तुम्हारी स्तुति हेतु उद्यम का कपड़ा मांगता हूँ ताकि तेरे गुणगान में लीन रहूँ॥ ४॥ ७॥
18प्रभाती महला १ ॥
19जब जन्म से कोई रोक नहीं सका तो फिर भला मौत के मुँह में जाने से कैसे बचा जा सकता है।
20जिससे पैदा होता है, वही अच्छी तरह जानता है और जीव उसी में लीन हो जाता है॥ १॥
21वाह परमेश्वर ! तू वाह वाह है, तेरी रज़ा सर्वोपरि है।
22जो कुछ तू करता है, वह निश्चय होता है, कोई दूसरा कुछ नहीं कर सकता॥ १॥रहाउ॥
23जैसे रहट वाले कूप की माला में बर्तन चलता है, एक खाली होता है और दूसरा भरता जाता है,
24वैसे ही यह मालिक की लीला है, मरने के बाद दूसरा जन्म लेता है, इसी में उसकी कीर्ति है।॥ २॥
25ज्ञान के मार्ग पर चलकर दृष्टि संसार से उलट कर प्रकाशमान हो गई है।
26हे ब्रह्मज्ञानी ! मन में चिंतन करके देख लो कौन गृहस्थी है और कौन त्यागी है॥ ३॥
27जिसने आशाओं को उत्पन्न किया है, उसी को सौंपकर जीव निर्वाण प्राप्त करता है।
28गुरु नानक का फुरमान है कि जिस ईश्वर से पैदा हुआ है, वही मानता है कि असल में गृहस्थी अथवा त्यागी कौन परवान होता है॥ ४॥ ८॥
29प्रभाती महला १ ॥
30मैं उस व्यक्ति पर बलिहारी जाता हूँ जो विकारों वाली दृष्टि को नियंत्रण में करता है।
31पाप-पुण्य की महत्ता को न जानने वाला बेकार ही भटकता फिरता है॥ १॥
32जो ईश्वर के नाम का भजन करता है,
33वह पुनः संसार में नहीं आता॥ १॥रहाउ॥
34ईश्वर की रज़ा हो तो वह धनवान से भिखारी कर देता है और भिखारी को बादशाह बना देता है।
35जिन्होंने परमात्मा की महिमा को माना है, वही व्यक्ति संसार में पूर्ण परवान होते हैं।॥ २॥
36उसे ही समझाया जाता है, यदि कोई भूल करता है।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं