सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 1321 · Raag Kalyaan

1कलिआनु महला ४ ॥

2हे कृपा के घर, प्रभु ! हम पर कृपा करना ताकि तेरे गुण गाते रहें।

3मैं नित्य तुम्हारी आशा करता हूँ, मुझे कब गले लगाओगे॥ १॥रहाउ॥

4हम मूर्ख एवं नादान बच्चे हैं, पिता-प्रभु ही समझाने वाला है।

5पुत्र हर पल गलती करके कार्य बिगाड़ता है, यूं लगता है जैसे जगत पिता को यही अच्छा लगता है॥ १॥

6हे स्वामी ! जो तुम देते हो, वही हम प्राप्त करते हैं।

7हमारा अन्य कोई ठौर-ठिकाना नहीं, जहाँ हम जा सकते हैं।॥ २॥

8जो भक्त परमात्मा को प्यारे लगते हैं, उनको भी प्रभु प्राणों से प्यारा होता है।

9उनकी आत्म-ज्योति ईश्वर की परम-ज्योति में मिलकर एक ही हो जाती है॥ ३॥

10ईश्वर स्वयं ही कृपालु होता है और स्वयं भक्ति में लगाता है।

11नानक का कथन है कि जो ईश्वर की शरण में आता है, वह उसी की लाज रखता है॥ ४॥ ६॥ छका १॥

12First Set of Six||

13कलिआनु भोपाली महला ४

14ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

15वह परब्रह्म परमेश्वर नारायण दुखों का निवारण करने वाला है।

16सब भक्त सुखों के सागर से मांगते हैं, वह संसार-समुद्र से पार उतारने वाला जहाज है और हर मनोकामना पूरी करने वाला है॥ १॥रहाउ॥

17वह जगदीश्वर दीनों-दुखियों पर सदा अपनी दया बनाए रखता है, वह संतों का हमदर्द एवं मन की भावना को जानने वाला है।

18असल में वही निर्भय हैं, जिन्होंने श्री राम का ध्यान किया है, गुरु की शिक्षा से प्रभु की अर्चना करते हैं।॥ १॥

19जो लोग जगदीश्वर के चरणों की शरण में आए हैं, वे संसार-समुद्र से पार उतर गए हैं।

20गुरु नानक का निष्ठापूर्वक यही वचन है कि ईश्वर स्वयं ही कृपा करके भक्तजनों की लाज बचाता है॥ २॥१॥७॥

21रागु कलिआनु महला ५ घरु १

22ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

23हे कृपानिधान ! हम पर यह कृपा करो,

24ज्यों भैंवरा मकरन्द पर आसक्त रहता है, वैसे ही यह मन तेरे चरणकमल पर बार-बार मंडराता रहे॥ १॥रहाउ॥

25अन्य जल से मेरा कोई मतलब नहीं, मुझ पपीहे को हरिनाम रूपी बूंद प्रदान करो॥ १॥

26तेरे मिलन बिना संतोष नहीं होता, नानक तो तेरे दर्शन करके ही जीता है॥ २॥१॥

27कलिआन महला ५ ॥

28हे प्रभु ! यह याचक तो बार-बार तुझसे नाम ही मांगता है।

29तू सबको धारण करने वाला है, सबका मालिक है और सब सुख देने वाला है॥ १॥रहाउ॥

30यह दुनिया कितनी ही वस्तुएँ मांगती है और मुँह मांगी मुरार्दे प्राप्त करती है॥ १॥

31तेरे दर्शन जीवन सफल करने वाले हैं, तेरे चरणों में रहकर तेरे ही गुण गाते रहें।

32हे नानक ! ज्यों (जल) तत्व (जल) तत्व से मिल जाता है, वैसे ईश्वर रूपी हीरे से मन रूपी हीरे को मिलाना चाहिए॥ २॥२॥

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं