सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 130 · Raag Maajh · Guru Raam Daas Ji

1उस प्रभु का न ही कोई रूप है अथवा न ही कोई रेखा है, उसे गुरमुखों ने घट-घट में देखा है। गुरमुख दूसरों को भी प्रभु के स्वरूप के दर्शन करवाते हैं।॥ १॥ रहाउ ॥

2हे ईश्वर ! तुम बड़े दयालु एवं कृपालु हो

3और तेरे अलावा अन्य कोई भी नहीं।

4जिस पर गुरु कृपा करता है, उसे ही यह अपना नाम देता है। वह व्यक्ति नाम द्वारा तेरे नाम में ही समा जाता है॥ २॥

5हे नाथ ! तुम स्वयं ही सच्चे सृजनहार हो।

6तेरे भण्डार प्रभु-भक्ति से हैं।

7जिसे गुरु के माध्यम से तेरा नाम मिल जाता है, उसका मन प्रसन्न हो जाता है और वह ही समाधि लगाता है॥ ३॥

8हे प्रभु ! रात-दिन मैं तेरा ही यशोगान करता हूँ।

9हे मेरे प्रियतम ! मैं तेरी ही सराहना करता हूँ।

10हे ईश्वर ! तेरे अलावा मैं किसी अन्य से नहीं माँगता। गुरु की दया से ही तुम प्राप्त होते हो ॥ ४॥

11हे अगम्य, अगोचर प्रभु ! तेरी सीमा का पार नहीं पाया जा सकता।

12हे सृष्टिकर्ता ! अपनी कृपा से तुम प्राणी को अपने साथ मिला लेते हो।

13तेरा ध्यान पूर्ण गुरु के शब्द द्वारा ही करना चाहिए। परमेश्वर की सेवा से बड़ा सुख प्राप्त होता है॥ ५ ॥

14वही रसना गुणवान है जो प्रभु का गुणगान करती है।

15नाम की उपमा करने से प्राणी सत्य स्वरूप ईश्वर को अच्छा लगने लग जाता है।

16पवित्रात्मा अपने प्रियतम-प्रभु के प्रेम में मग्न रहती है और सत्य से मिलकर बड़ी शोभा प्राप्त करती है॥ ६॥

17मनमुख अपना कर्म-धर्म अहंकारवश ही करता है।

18वह अपना समूचा जीवन जुए के खेल में पराजित कर देता है।

19उसके हृदय में लालच एवं अज्ञानता का घोर अंधकार है, इसलिए वह पुनःपुन: जन्म लेता और मरता है अर्थात् आवागमन के चक्र में फंसा रहता है॥ ७ ॥

20हे सृष्टिकर्ता ! तुम उन्हें स्वयं ही महानता प्रदान करते हो, जिनकी किस्मत में उसने स्वयं ही आदि से ऐसा लेख लिखा हुआ है।

21हे नानक ! जिसे गुरु के शब्द द्वारा भयनाशक परमात्मा का नाम मिल जाता है, वह बहुत सुख प्राप्त करता है८ ॥ १ ॥ ३४ ॥

22माझ महला ५ घरु १ ॥

23अलक्ष्य परमात्मा जीव के हृदय में ही विद्यमान हे लेकिन उसे देखा नहीं जा सकता।

24उसने नाम-रत्न को आत्म-स्वरूप में गुप्त रखा हुआ है।

25अगम्य, अगोचर परमात्मा सर्वश्रेष्ठ है, जिसे गुरु के शब्द द्वारा ही जाना जा सकता है॥ १॥

26मैं तन-मन से उन पर कुर्बान हैं, जो इस कलियुग में जीवों को भगवान का नाम सुनाते हैं!

27हे सच्चे परमेश्वर ! तुझे संत अति प्रिय हैं, जिन्हें तूने सहारा दिया हुआ है। बड़े सौभाग्य से उनके दर्शन प्राप्त होते हैं।॥ १॥ रहाउ॥

28जिस प्रभु को पाने के लिए साधक, सिद्ध ढूंढते फिरते हैं,

29ब्रह्मा, इन्द्र भी अपने हृदय में उसी का ध्यान करते हैं

30और जिसे तेतीस करोड़ देवी-देवता तलाशते हैं, गुरु से भेंट करके उस प्रभु का संतजन अपने मन में यशोगान करते रहते हैं।॥२॥

31हे प्रभु ! वायु देवता आठ प्रहर तेरा ही स्मरण करता रहता है

32और धरती माता तेरे चरणों की सेवा करती है।

33हे ईश्वर ! समस्त दिशाओं एवं समस्त वाणियों में तेरा निवास है। सर्वव्यापक परमात्मा सबके मन को अच्छा लगता है॥ ३॥

34हे सत्यस्वरूप परमात्मा ! गुरमुख तेरा ही जाप करते हैं।

35लेकिन पूर्ण गुरु की वाणी द्वारा ही बोध होता है।

36जो परमात्मा के नाम अमृत का पान करते हैं, ये तृप्त हो जाते हैं। वे सत्य प्रभु के सत्य-नाम से कृतार्थ हो गए हैं।॥ ४ ॥

37जिस व्यक्ति के हृदय-घर में सहज अवस्था विद्यमान है वही सुखी रहता है।

38वह मोद-प्रमोद से सदैव आनन्द करता है।

39वही धनवान है और वही परम सम्राट है, जो गुरु चरणों में अपना हृदय लगाता है॥ ५॥

40हे अकाल पुरुष ! | सर्वप्रथम तूने प्राणियों के लिए भोजन पहुँचाया है।

41तदुपरांत तुमने प्राणियों को उत्पन्न किया है।

42हे मेरे स्वामी ! तेरे जैसा महान दाता अन्य कोई भी नहीं। हे प्रभु ! कोई भी तेरी बराबरी नहीं कर सकता ॥ ६॥

43हे ईश्वर ! जिस पर तुम परम-प्रसन्न हुए हो, वही तेरी आराधना करता है।

44ऐसा व्यक्ति ही संत-जनों के मंत्र का अनुसरण करता है।

45वह स्वयं इस संसार सागर से पार हो जाता है और अपने समूचे वंश को भी पार करवा देता है। प्रभु के दरबार में पहुँचने में उसे कोई रोक-टोक नहीं होती ॥७॥

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं