1माझ महला ३ ॥
2स्वेच्छाचारी जीव द्वैतभाव में ग्रंथ पढ़ते रहते हैं और स्वयं को विद्वान कहलवाते हैं।
3वे माया के मोह में फँसकर बहुत दुखी होते हैं।
4वह विष रूपी माया के मोह में मग्न रहते हैं और प्रभु बारे उन्हें कोई ज्ञान नहीं मिलता, जिसके कारण वह पुनः पुनः योनियों के चक्र में पड़े रहते हैं।॥१॥
5मैं कुर्बान हूँ, मेरा जीवन उन पर कुर्बान है जो अपने अहंकार को नष्ट करके ईश्वर में विलीन हो जाते हैं।
6गुरु की सेवा से ईश्वर मनुष्य के हृदय में आ बसता है और वह सहज ही हरि-रस पान करता रहता है॥१॥ रहाउ॥
7कुछ व्यक्ति वेद पढ़ते हैं परन्तु उन्हें हरि-रस का आनंद नहीं मिलता।
8मोह-माया के कारण बुद्धिहीन हुए वह वाद-विवाद करते रहते हैं।
9अज्ञान बुद्धि वाले हमेशा अज्ञानता के अॅधकार में हैं। गुरमुख ईश्वर को जान लेते हैं और हरि का यशोगान करते रहते हैं।॥२ ॥
10जो व्यक्ति अकथनीय प्रभु की महिमा का कथन करता रहता है, वह नाम द्वारा सुन्दर बन जाता है।
11गुरु की मति द्वारा सत्य-प्रभु उसके मन को प्रिय लगता है।
12वह दिन-रात सत्य-परमेश्वर का ही सिमरन करता रहता है। उसका यह मन सत्य-प्रभु के प्रेम में मग्न रहता है॥३॥
13जो सत्य-प्रभु के प्रेम में मग्न रहते हैं, उन्हें सत्य-प्रभु ही प्रिय लगता है।
14प्रभु उन्हें अपने प्रेम की देन स्वयं ही देता है और यह देन देकर वह अफसोस नहीं करता।
15गुरु के शब्द से सत्य प्रभु सदैव ही जाना जाता है। सत्यस्वरूप प्रभु को मिलने से बड़ा आनंद प्राप्त होता है॥४॥
16झूठ एवं कपट की मैल उनको नहीं लगती क्योंकि वे रात-दिन गुरु की कृपा से भजन में जागते हैं।
17निर्मल नाम उनके हृदय में निवास करता है और उनकी ज्योति प्रभु की ज्योति में विलीन हो जाती है।॥५॥
18मनमुख ऐसी पुस्तकें पढ़ते हैं, जिनका संबंध त्रिगुणात्मक माया से होता है। वह परम तत्व ईश्वर को नहीं समझ सकते।
19ऐसे व्यक्ति जगत् के मूल प्रभु को भूले हुए हैं परन्तु गुरु की वाणी का बोध नहीं करते।
20वे मोह-माया में मग्न हैं और उन्हें इस बात का ज्ञान नहीं होता कि भगवान गुरु की वाणी द्वारा ही मिलता है।॥६॥
21वेद पुकार-पुकार कर कह रहे हैं कि माया त्रिगुणात्मक है
22परन्तु स्वेच्छाचारी जीवों को कोई सूझ ही नहीं होती, उन्हें तो माया का मोह ही प्यारा लगता है।
23वह त्रिगुणात्मक माया से संबंधित ग्रंथ पढ़ते रहते हैं परन्तु उस एक ईश्वर को नहीं जान सकते। वह एक ईश्वर को समझे बिना बहुत दु:खी होते हैं॥७ ॥
24जब भगवान को उपयुक्त लगता है तो ही वह जीव को अपने साथ मिला लेता है।
25भगवान गुरु-शब्द द्वारा जीव का भय एवं दुःख दूर कर देता है।
26हे नानक ! भगवान जिसे अपने नाम की महानता प्रदान कर देता है, वह अपने मन में नाम को बसाकर सुख प्राप्त करता है॥८॥३०॥३१॥
27माझ महला ३ ॥
28ईश्वर स्वयं ही निर्गुण और स्वयं ही सगुण है।
29जो इस ज्ञान को समझ लेता है वही पण्डित बन जाता है।
30जो मनुष्य हरिनाम अपने हृदय में बसा लेता है, वह स्वयं भवसागर से पार हो जाता है और अपने समूचे वंश को भी भवसागर से पार करवा देता है॥१॥
31मैं कुर्बान हूँ, मेरा जीवन भी उन पर कुर्बान है जो हरि रस का पान करते हैं और इसके स्वाद को प्राप्त करते हैं।
32जो हरि रस का पान करते हैं, वह पवित्र पुरुष हैं और वह निर्मल नाम का सिमरन करते हैं।॥१॥ रहाउ॥
33जो व्यक्ति शब्द का चिन्तन करता है, वहीं कर्मयोगी है।
34उसके हृदय में परम तत्व प्रभु का ज्ञान प्रगट हो जाता है और वह अपने अहंकार को नष्ट कर देता है।
35वह नाम-पदार्थ से नवनिधि पा लेता है और माया के त्रिगुणों को मिटाकर भगवान में लीन हो जाता है॥२ ॥
36जो व्यक्ति अहंकार करता है, वह कर्मो के बंधनों से मुक्त नहीं होता।
37लेकिन गुरु की कृपा से मनुष्य अपना अहंकार नष्ट कर देता है।
38उसके अन्तर्मन में विवेक उत्पन्न हो जाता है, वह सदा अपने स्वरूप का चिंतन करता है और गुरु के शब्द से हरि-प्रभु का यशोगान करता है॥३ ॥
39निर्मल भगवान स्वयं ही सरोवर है और स्वयं ही सागर है।संत रूपी हंस गुरु के माध्यम से सदैव ही इस सरोवर में से नाम रूपी मोती चुगते हैं।
40वह भगवान रूपी सरोवर में दिन-रात स्नान करते रहते हैं और अपने अहंकार की मैल स्वच्छ करते रहते हैं॥४ ॥
41जीव रूपी हंस प्रेम एवं प्यार से निर्मल हो जाते हैं और अपने अहंकार को मार कर भगवान रूपी सरोवर में निवास करते हैं।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं