सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 1271 · Raag Malaar · Guru Arjan Dev Ji

1नानक फुरमाते हैं कि हम उन पर सदैव कुर्बान जाते हैं।॥४॥२॥२०॥

2मलार महला ५ ॥

3परमेश्वर दयालु हुआ है,

4अमृतमयं वर्षा हुई है।

5सब जीव तृप्त हो गए हैं और

6सभी कार्य सम्पन्न हो गए हैं।॥१॥

7हे मन ! सदैव हरिनाम की आराधना करो;

8यह पूर्ण गुरु की सेवा से ही प्राप्त होता है और लोक-परलोक में साथ निभाता है॥१॥रहाउ॥

9सब भय नष्ट करने वाले ईश्वर ने दुखों का नाश कर दिया है और

10अपने जीवों की संभाल की है।

11वह संसार का रखवाला है, सदैव मेहरबान है,

12हम उस पर सदैव कुर्बान जाते हैं।॥२॥

13कर्ता-पुरुष ने मौत को भी दूर कर दिया है,

14मन में सदैव उसका जाप करो।

15वह अपनी कृपा-दृष्टि धारण करके सब जीवों की रक्षा करता है,

16नित्य भगवान के गुण गाओ॥३॥

17एकमात्र परमेश्वर ही कर्ता है,

18भगवान के भक्त उसका प्रताप जानते हैं।

19परमात्मा अनंतकाल से अपने नाम की लाज रखता आ रहा है और

20नानक वही बोल रहा है, जो वह उससे बुलवा रहा है॥४॥३॥२१॥

21मलार महला ५ ॥

22गुरु की शरण में सर्व सुखों के भण्डार प्राप्त होते हैं,

23सच्चे दरबार में मान-सम्मान प्राप्त होता है,

24भ्रम, भय, दुख-दर्द सब मिट जाता है।

25साधु-महापुरुषों के साथ परमात्मा का गुणगान करो॥१॥

26हे मेरे मन ! पूर्ण गुरु की स्तुति करो,

27सुखों के भण्डार हरिनाम का दिन-रात जाप करो और मनवांछित फल पा लो॥१॥रहाउ॥

28सतगुरु सरीखा अन्य कोई नहीं है,

29गुरु ही परब्रह्म है, वही परम परमेश्वर है।

30वह जन्म-मरण के दुखों से बचाने वाला है।

31फिर माया का जहर पुनः नहीं चखना पड़ता॥२॥

32गुरु की महिमा अकथनीय है।

33सच्चे नाम का चिंतन करने वाले जिज्ञासुओं के लिए गुरु ही परमेश्वर है।

34उनका जीवन-आचरण, संयम एवं सब सत्य है।

35वही मन निर्मल होता है, जो गुरु के साथ लीन रहता है॥३॥

36भाग्यशाली को ही पूर्ण गुरु प्राप्त होता है और

37काम, क्रोध एवं लोभ का मन से त्याग हो जाता है।

38कृपा करके गुरु के चरणों में ही रखना

39नानक की प्रभु के समक्ष यही सच्ची प्रार्थना है ॥४॥४॥२२॥

40रागु मलार महला ५ पड़ताल घरु ३

41ੴ सतिगुर प्रसादि ॥

42हे सत्संगी सहेली ! गुरु को मनाकर दयालु प्रियतम के संग आनंद किया है।

43शुभ गुण रूपी सब श्रृंगार किए हैं,

44सब विकारों को त्याग दिया है तथा

45चंचल मन को स्थिर कर लिया है॥१॥रहाउ॥

46हे मन ! अहम् छोड़कर साधु पुरुषों की संगत करो, इस प्रकार प्रभु को पाकर सुख मनाया है।

47खुशियों के बाजे बज रहे हैं, संतों की जिव्हा राम नाम जपती हुई कोयल की तरह मीठे एवं अत्यंत सुंदर वचन बोल रही है॥१॥

48हे प्रियतम ! तेरे दर्शनों की शोभा अत्यंत अपार है, वैसे ही संतों के मन में दर्शनों का चाव है।

49वे संसार-सागर से पार उतरने के लिए राम नाम जपते हैं और

50राम नाम का मंत्र ही उनकी माला है।

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं