1वह पाप-विकारों के सड़े लोहे का भारी भरकम बोझ लादकर घूमता है।
2संसार-समुद्र का रास्ता बहुत भयानक एवं मुश्किल है, इससे किस तरह पार हुआ जा सकता है ?
3गुरु नानक का कथन है कि प्रभु का नाम हो उद्धार करने वाला है और वही उबरता है, जिसे गुरु बचाता है॥२७॥
4श्लोक महला ३॥
5सच्चे गुरु की सेवा बिना सुख प्राप्त नहीं होता और जीव बार-बार जन्म-मरण में पड़ता है।
6मोह की ठगबूटी को डालकर द्वैतभाव एवं विकारों में लिप्त होता है।
7कोई गुरु की कृपा से उबर जाता है, ऐसे व्यक्ति को सभी नमस्कार करते हैं।
8नानक का कथन है कि हे बंधु! तू अंतर्मन में प्रतिदिन हरि-नाम का ध्यान कर, जिससे तुझे मोक्ष द्वार प्राप्त हो जाएगा॥१॥
9महला ३॥
10माया के मोह में लोगों को सत्य, हरिनाम एवं मौत भी भूल गई है।
11संसार के काम-धंधे करते ही इनका जीवन गुजर जाता है और अन्तर्मन में दुख सहते हैं।
12हे नानक ! जिसके भाग्य में पूर्व से लिखा होता है, वह सतगुरु की सेवा करके सुख ही सुख पाता है॥२॥
13पउड़ी॥
14हरि-नाम का चिंतन करने से पुनः कर्मों का लेखा-जोखा नहीं होता।
15फिर कोई पूछताछ नहीं होती और प्रभु के घर में सदैव शरण मिल जाती है।
16फिर यमराज भी आदरपूर्वक मिलता है और नित्य सेवा होती है।
17पूर्ण गुरु से ही मंजिल प्राप्त होती है और संसार में प्रतिष्ठा फैल जाती है।
18हे नानक ! उसके घर में अनाहद संगीत गूंजता है और वह प्रभु मिल जाता है।॥२८॥
19श्लोक महला ३॥
20यदि गुरु के उपदेशानुसार कार्य किया जाए तो सुख ही सुख मिलता है।
21नानक फुरमाते हैं कि गुरु के निर्देशानुसार जीवन-आचरण अपनाने से संसार-सागर का भय कट जाता है और मुक्ति मिल जाती है।॥१॥
22महला ३॥
23सत्य कदापि पुराना नहीं होता और न ही हरि-नाम मैला होता है।
24यदि गुरु की रज़ानुसार चला जाए तो पुनः आवागमन नहीं होता।
25हे नानक ! हरि-नाम को विस्मृत करने से दुनिया में जन्म-मृत्यु दोनों ही बना रहता है॥२॥
26पउड़ी॥
27हे प्रभु ! यह भिखारी तुझ से दान मांगता है, प्रेमपूर्वक प्रदान करो।
28मुझे हरि-दर्शन की प्यास है और दर्शनों से ही तृप्ति होती है।
29हे माँ! प्रभु को देखे बिना क्षण, पल एवं घड़ी भर जीना असंभव है, उसके बिना मर ही जाता हूँ।
30सतगुरु ने उसे पास ही दिखा दिया है, वह सब स्थानों में विद्यमान है।
31हे नानक ! वह सोए हुए लोगों को जगाकर लगन में लगा देता है॥२६॥
32श्लोक महल ३॥
33स्वेच्छाचारी ठीक तरह से बोलना ही नहीं जानते, उनके अन्दर काम, क्रोध एवं अहंकार ही भरा रहता है।
34वे भले-बुरे को नहीं जानते और सदा विकार सोचते रहते हैं।
35जब ईश्वर की अदालत में कर्मो का हिसाब मांगा जाता है तो वहाँ झूठे सिद्ध होते हैं।
36ईश्वर स्वयं ही सृष्टि को उत्पन्न करने वाला है और स्वयं ही विचार करता है।
37हे नानक ! सब में वह सत्य-स्वरूप ही कार्यशील है, उसके अलावा किससे प्रार्थना की जाए॥१॥
38महला ३॥
39वही गुरमुख परमात्मा की आराधना करते हैं, जिनके भाग्य में प्राप्ति होती है।
40हे नानक ! मैं उन पर बलिहारी जाता हूँ, जिन्होंने ईश्वर को मन में बसा लिया है।॥२॥
41पउड़ी॥
42जीवन को लम्बा मानकर सब लोग अनेकानेक आशाएँ करते हैं।
43नित्य जीने की सोच में अपने घर-द्वार को सुन्दर बनाते हैं।
44वे धोखे और मक्कारी के उपायों का इस्तेमाल करते हुए धन-दौलत चुराते हैं।
45यमराज इनकी जीवन-साँसे गिनता रहता है और भूत-रूपी मनुष्य की जीवनावधि कम होती जाती है।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं