1मन की मतानुसार चलने वाले द्वैतभाव में पड़कर भ्रमों में भटके रहते हैं और तथ्य को नहीं बूझते ॥७॥
2परमेश्वर ही गुरु है, देने वाला भी वह स्वयं ही है और वह स्वयं ही जगत लीला कर करके देखता है।
3नानक फुरमाते हैं कि वही व्यक्ति सफल होते हैं, जिनको लोक-परलोक में सम्मान मिलता है॥ ८ ॥३॥
4सारग महला ५ असटपदीआ घरु १
5ੴ सतिगुर प्रसादि ॥
6हे मालिक ! मैंने तुम्हारी महिमा देखी है।
7तू सर्वकर्ता है, जीवों को पैदा करने एवं नाश करने वाला है, सर्वशक्तिमान है और समूचे संसार में बादशाह की तरह विराजमान है॥१॥रहाउ॥।
8दुनियावी राणा, राव एवं राजा तो पल में कंगाल हो जाते हैं और उनके दावे भी झूठे सिद्ध होते हैं।
9लेकिन हमारा राजन सदैव शाश्वत है, पूरी दुनिया उसी का यशोगान कर रही है॥१॥
10हे भक्तजनो ! मेरे राजन प्रभु की कीर्ति सुनो, अपनी समर्थानुसार वर्णन करता हूँ।
11वह बेशुमार है, सबसे बड़ा बादशाह, देने वाला और ऊँचे से भी ऊँचा है॥२॥
12उसने समूचे आकार को प्राण रूपी वायु से पिरोया हुआ है और अग्नि लकड़ी में स्थित की हुई है।
13पानी और पृथ्वी को एक स्थान पर ही रखा हुआ है, फिर भी कोई किसी के साथ नहीं अर्थात् पानी एवं पृथ्वी अलग-अलग ही हैं।॥३॥
14हर घर में मेरे राजन प्रभु की कथा चल रही है और घट-घट में उसे पाने की उमंग है।
15(वाह ! क्या खूब है) वह जीवों को उत्पन्न करने से पूर्व ही उनकी रोजी-रोटी का इंतजाम कर देता है॥४॥
16जो कुछ करता है, वह अपनी मर्जी से ही करता है और कोई उसे सलाह-मशविरा नहीं देता।
17हम लोग अनेक यत्न करके दिखावा करते हैं परन्तु सच्ची शिक्षा से तथ्य की सूझ होती है॥५॥
18हरि ने अपने भक्तों की सदैव रक्षा की है और नाम देकर कीर्ति प्रदान की है।
19जिस-जिसने भक्तों का अपमान किया है, हे हरि ! तूने उनको खत्म कर दिया है॥६॥
20जो साधु-पुरुषों की संगत में मुक्ति पा गए, उनके सभी अवगुण समाप्त कर दिए।
21उनको देखकर तुम कृपालु हो गए और उनको संसार-सागर से पार उतार दिया ॥७॥
22हम बहुत तुच्छ एवं नीच हैं, हे मालिक ! तू महान है, हमारी इतनी हैसियत नहीं कि तुम्हारी शक्ति पर विचार कर सकें।
23नानक का कथन है कि गुरु के दर्शनों से मन तन शीतल हो गया है और हरि-नाम ही हमारा आसरा है॥८॥१॥
24सारग महला ५ असटपदी घरु ६
25ੴ सतिगुर प्रसादि ॥
26हे जिज्ञासुओ ! अगम्य असीम कथा सुनो;
27परब्रह की सृष्टि रूपी सभा आश्चर्यजनक है॥१॥रहाउ॥।
28सतगुरु को हमारा सदैव प्रणाम है,
29क्योंकि गुरु की कृपा से भगवान का गुणगान किया है।
30इसी से मन में आलोक होता है और
31ज्ञान का सुरमा लगाने से अज्ञान नष्ट हो जाता है।॥१॥
32उसके प्रसार की कोई सीमा नहीं,
33उसकी शोभा अपरंपार है।
34उसके अनेक रंग हैं, जिनकी गणना नहीं की जा सकती।
35वह खुशी एवं गम दोनों से रहित है॥२॥
36अनेक ब्रह्मा वेदों की ध्वनि में उसकी प्रशंसा गा रहे हैं।
37अनेकानेक शिवशंकर बैठकर उसी के ध्यान में निमग्न हैं।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं