सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 1174 · Raag Basant · Guru Amar Daas Ji

1वह जगत प्रपंच को देखकर विस्मित हो जाता है।

2नाम की बख्शिश गुरु से ही प्राप्त होती है।॥३॥

3संसार को बनाने वाला परमेश्वर स्वयं ही सभी रस भोगता है।

4जो कुछ वह करता है, वह निश्चय होता है।

5वह बहुत बड़ा दाता है (सदैव संसार को देता रहता है) उसे तिल भर कोई लोभ नहीं।

6हे नानक ! शब्द-गुरु अनुसार आचरण करने से ही उसे मिला जा सकता है॥४॥ ६॥

7बसंतु महला ३॥

8पूर्ण खुशकिस्मत जीव भक्ति एवं धर्म का कार्य करता है,

9परब्रह्म का स्मरण करता है और पुनः योनि में नहीं आता।

10इस संसार में उसका जन्म सफल हो जाता है और

11वह सहज स्वभाव ही ईश्वर के नाम में लीन रहता है॥१॥

12गुरु के निर्देशानुसार कार्य करो, परमेश्वर में लवलीन रहो।

13मन का अभिमान निकाल कर परमेश्वर की बंदगी करो॥ १॥ रहाउ॥

14जिस भक्त की वाणी शाश्वत होती है,

15गुरु के उपदेश से पूरे संसार में फैल जाती है।

16चारों युगों में उसकी कीर्ति फैल जाती है,

17ईश्वर की भक्ति में तल्लीन ऐसा भक्त सब ओर प्रख्यात हो जाता है।॥२॥

18कई सच्चे शब्द में लवलीन रहते हैं,

19ऐसे सत्यशील व्यक्ति परम सत्य प्रभु को अच्छे लगते हैं।

20वे ईश्वर को आसपास मानते हुए उसके ध्यान में ही निमग्न रहते हैं और

21संतजनों की चरणरज ही चाहते हैं।३॥

22सम्पूर्ण सृष्टि को बनाने वाला केवल एक परमेश्वर ही है, दूसरा कोई नहीं और

23गुरु के उपदेश से ही उससे मिलाप होता है।

24जिसने भी ईश्वर का स्तुतिगान किया है, उसने ही आनंद पाया है।

25नानक का मत है कि सहज स्वभाव वह नाम में ही समाहित हुआ रहता है॥४॥ ७॥

26बसंतु महला ३॥

27भक्तगण ईश्वर को साक्षात् मानकर उसकी भक्ति करते हैं और

28संतजनों की चरण-धूल ही लगाते हैं।

29वे सदा ईश्वर की लगन में लीन रहते हैं,

30पूर्ण सद्गुरु ने यह भेद बता दिया है॥१॥

31कोई विरला ही दासों का दास होता है और

32वही उत्तम पदवी प्राप्त करता है॥१॥रहाउ॥।

33केवल एक ईश्वर की अर्चना करो, किसी अन्य (देवी-देवता) की न करो।

34जिसकी वन्दना करने से सदा सुख प्राप्त होता है।

35वह अनश्वर है, आवागमन से रहित है,

36हे माता ! उसके अतिरिक्त किसी अन्य की सेवा क्यों की जाए॥२॥

37वही व्यक्ति सत्यशील हैं, जिन्होंने परम सत्य को पहचान लिया है।

38वे अहम्-भावना को मारकर स्वाभाविक ही प्रभु-नाम में तल्लीन रहते हैं।

39गुरु से ही नाम प्राप्त होता है,

40जिससे मन निर्मल हो जाता है और वह परम सत्य सबसे निर्मल है॥३॥

41जिसने ज्ञान उत्पन्न किया है, उस परमेश्वर को तू जान।

42सच्चे शब्द द्वारा एक प्रभु को पहचान।

43नानक का मत है कि हरि नाम रूपी रस चखने से मन शुद्ध हो जाता है और

44नाम में तल्लीन रहने वाला ही सत्यशील है॥४॥८॥

45बसंतु महला ३॥

46ईश्वर के नाम में रत भक्तजन अपनी वंशावलि का उद्धार कर देते हैं,

47उनकी वाणी भी मधुर एवं सत्य होती है और नाम से ही उनका प्रेम लगा रहता है।

48भूले हुए मनमुख क्योंकर संसार में आए हैं ?

49ईश्वर के नाम को विस्मृत कर उन्होंने जन्म गंवा दिया है॥१॥

50जो जीवन में मोह-माया की ओर से मर जाता है, वह विकारों की ओर से मर कर अपना मरना संवार लेता है,

51गुरु के उपदेश से वह सत्य को ही हृदय में धारण करता है॥१॥ रहाउ॥

52परम सत्य का चिंतन ही गुरमुख का भोजन होता है, जिससे उसका शरीर पवित्र रहता है।

53उसके निर्मल मन में गुणों का गहरा सागर प्रभु बसा रहता है।

54यह जन्म-मरण से मुक्त हो जाता है, उसका आवागमन मिट जाता है और

55गुरु की कृपा से वह सत्य में समाहित हो जाता है।॥२॥

56परम सत्य को पहचान कर उस शाश्वत प्रभु की आराधना करो।

57गुरु के उपदेश द्वारा प्रभु द्वार में जाने का रास्ता मिल जाता है।

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं