सिख धर्म
वापस

गुरु ग्रंथ साहिब 1145 · Raag Bhairao · Guru Arjan Dev Ji

1हमारा दुःख अथवा सुख सब उसी के पास है।

2जो सब भक्तजनों की लाज बचाता है,

3नानक तो उसी की प्रशंसा करता है॥४॥ १६॥ ३२॥

4भैरउ महला ५॥

5रोने वाले व्यक्ति ने रोने का नियम बनाया हुआ है,

6अपने कार्य-व्यवहार (लाभ-हानि) का उसे ख्याल आता है।

7अगर कोई वैराग्वान होकर तथ्य को बूझ लेता है,

8उसे पुनः जन्म-मरण का गम नहीं होता॥१॥

9दुनिया में विषय-विकारों का धंधा फैला हुआ है,

10मगर किसी विरले ने प्रभु-नाम को अपना आसरा बना लिया है॥१॥रहाउ॥

11तीन गुणों वाली माया हर तरफ व्याप्त है,

12जो इससे लिपटता है, उसे ही दुःख-संताप होता है।

13हरि-नाम का ध्यान किए बिना सुख प्राप्त नहीं होता और

14नाम रूपी निधि कोई खुशकिस्मत ही पाता है॥२॥

15जिस प्रकार व्यक्ति स्वांग रचकर मन प्रसन्न करता है,

16जब स्वांग उतर जाता है तो पुनः पछताता है।

17जैसे बादल की छाया है,

18वैसे मोह-विकारों का प्रपंच है॥३॥

19अगर कोई प्रभु-नाम रूपी वस्तु को पाता है,

20उसका ही कार्य पूर्ण होता है।

21हे नानक ! गुरु की बख्शिश से जिसने प्रभु-नाम को पाया है,

22उसका ही जन्म सफल हुआ है॥४॥ २०॥ ३३॥

23भैरउ महला ५॥

24संत पुरुषों की निन्दा योनि चक्र में डाल देती है,

25संतों की निंदा मनुष्य को रोगी बनाकर रख देती है।

26अगर संतों की निंदा की जाए तो दुःख ही सहने पड़ते हैं और

27यम निंदक व्यक्ति को कठोर दण्ड देते हैं।॥१॥

28जो संतों के संग झगड़ा करता है,

29उस निंदक को कोई शान्ति नहीं मिलती॥१॥ रहाउ॥

30भक्त की निंदा शरीर को तोड़ देती है और

31भक्त की निन्दा करने से नरक ही भोगने को मिलता है।

32भक्त की निंदा गर्भ में ही दुखी करती है,

33भक्त की निंदा राज-शासन सब खुशियां छीन लेती है॥२॥

34निंदक की कभी गति नहीं होती और

35अपने किए कमों का वह स्वयं ही फल पाता है।

36वह चोर, दुष्टों एवं जुआरी से भी बुरा है और

37निंदा करने वाला व्यर्थ ही सिर पर दु:खों का बोझ धारण कर लेता है॥३॥

38परब्रह्म के भक्त प्रेमस्वरूप हैं, उनका किसी से कोई वैर नहीं,

39जो उनके चरण पूजता है, वही मोक्ष पाता है।

40नानक फुरमाते हैं कि दरअसल ईश्वर ने ही निंदक को भुलाया हुआ है और

41उसके कर्म को टाला नहीं जा सकता॥४॥२१॥३४॥

42भैरउ महला ५॥

43हरि-नाम का जाप ही हमारे लिए वेद एवं मंत्रोच्चारण है और

44नाम से ही हमारे कार्य पूर्ण होते हैं।

45नाम का जाप हमारे लिए इष्ट पूजा है और

46नाम की उपासना ही गुरु की सेवा है॥१॥

47पूर्ण गुरु ने हरि-नाम मन में दृढ़ करवाया है और

48हरि की आराधना ही सबसे उत्तम कार्य है॥१॥ रहाउ॥

49ईश्वर का नाम-स्मरण ही हमारे लिए तीर्थ-स्नान है और

50नाम की अर्चना ही हमारे लिए पूर्ण दान है।

51ईश्वर का नाम लेने से सभी पवित्र हो जाते हैं।

52जो परमेश्वर का नाम जपते हैं, वास्तव में वही हमारे भाई एवं परम मित्र हैं।॥२॥

53हमारे लिए शगुन-संयोग भी हरि-नाम है,

54नाम-स्मरण ही पूर्ण तृप्ति एवं भोग-आनंद है।

55नाम की उपासना ही हमारे सब आचार हैं और

56नाम की वंदना हमारा निर्मल व्यवहार है॥३॥

57जिसके मन में प्रभु बस गया है,

58वही सबका आसरा हो गया है।

59हे नानक ! साधु पुरुषों की संगत में जिसे नाम देता है,

60वह मन तन से प्रभु के ही गुण गाता रहता है॥४॥२२॥३५॥

स्रोत: Sri Guru Granth Sahib · BaniDB

WEBREATH · 11:11

«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं