1यदि बहुत कामना भी की जाए, परन्तु भाग्य के बिना कुछ भी पाया नहीं जा सकता।
2मनुष्य आवागमन में जन्मता-मरता रहता है लेकिन इसका छुटकारा शब्द-गुरु से ही होता है।
3परमात्मा स्वयं ही करने वाला है, किसी अन्य को क्यों कहा जाए, उसके सिवाय अन्य कोई नहीं॥ १६॥
4श्लोक महला ३॥
5इस जगत् में संतों ने ही नाम-धन उपार्जित किया है, जिन्हें सतगुरु मिला, प्रभु की स्मृति उनके मन में बस गई है।
6सतगुरु ने सत्य ही दृढ़ करवाया है और इस धन सही कीमत ऑकी नहीं जा सकती।
7इस धन को पाने से सारी भूख दूर हो जाती है और मन सुख अवस्थित हो जाता है।
8जिनके भाग्य में प्रारम्भ से ही लिखा है, जगत् में आकर उन्होंने यह धन पा लिया है।
9स्वेच्छाचारी जगत् में निर्धन है, जो धन के लिए रोता-चिल्लाता एवं तड़पता रहता है।
10वह प्रतिदिन इधर-उधर भटकता रहता है, लेकिन उसकी धन की भूख कदापि दूर नहीं होती।
11उसे कभी शान्ति नहीं मिलती और न ही मन में सुख बसता है।
12वह सदा चिन्ता-परेशानियों में पड़ा रहता है और उसका संशय कभी दूर नहीं होता।
13हे नानक ! सतगुरु के बिना उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, यदि उसे सतगुरु मिल जाए तो ही शब्द की कमाई करता है।
14इस प्रकार सदा सुखी रहता है और सत्य में ही विलीन हो जाता है।॥ १॥
15महला ३॥
16जिसने यह पृथ्वी पैदा की है, वही इसकी संभाल करता है।
17हे प्यारे भाइयो ! एक परमेश्वर को ही स्मरण करो, क्योंकि उसके सिवा अन्य कोई रखवाला नहीं।
18शब्द का चिन्तन एवं अच्छाईयों को अपना भोजन बनाओ, जिसे खाने से मन सदा तृप्त रहता है।
19ईश्वर की स्तुति एवं भजन-गान ही मनुष्य का सही वस्त्र है और यह सदा-सर्वदा उज्ज्वल रहता है और कभी मैला नहीं होता।
20जिसने सहजावस्था में सत्य नाम रूपी धन की कमाई की है, वह धन कभी कम नहीं होता।
21परमात्मा का नाम ही शरीर का सच्चा शृंगार है, जिससे सदैव सुख मिलता रहता है।
22हे नानक! जिसे स्वयं ही दर्शन करवाता है, वह गुरुमुख बनकर इस रहस्य को समझ लेता है॥ २॥
23पउड़ी॥
24मन में जप, तप एवं संयम का ज्ञान शब्द-गुरु द्वारा ही मालूम होता है।
25परमात्मा के नाम का ध्यान करने से अभिमान एवं अज्ञान दूर हो जाते हैं।
26मनुष्य का मन नामामृत से भरपूर है लेकिन इसे चखने से ही इसका स्वाद मालूम होता है।
27जिन्होंने इसे चखा है, वे निर्भय हो गए हैं और हरि-नाम रस से संतुष्ट हो गए हैं।
28परमात्मा ने कृपा करके जिसे नामामृत का पान करवाया है, उसे फिर काल ने तंग नहीं किया॥ १७॥
29श्लोक महला ३॥
30लोग अवगुणों की गठरी तो बाँधते जाते हैं, किन्तु गुणों को कोई भी नहीं खरीदता।
31हे नानक ! गुणों का ग्राहक कोई विरला पुरुष ही होता है।
32जिस पर प्रभु कृपा-दृष्टि करता है, गुरु के आशीर्वाद से वह गुणों को प्राप्त कर लेता है॥ १॥
33महला ३॥
34गुण-अवगुण भी एक समान ही हैं, क्योंकि ईश्वर ने ही इन्हें बनाया है।
35हे नानक ! शब्द गुरु द्वारा चिंतन करने एवं परमात्मा का हुक्म मानने से ही सुख प्राप्त होता है॥ २॥
36पउड़ी॥
37परमात्मा रूपी राजा मन में ही अपने सिंहासन पर विराजमान है और स्वयं न्याय करता है।
38अन्तर्मन में ही जीवों का आश्रय प्रभु का दसम द्वार है और शब्द-गुरु द्वारा ही जिसका द्वार बोध होता है।
39वह स्वयं ही भले जीवों को परखकर खजाने में डाल देता है, किन्तु दुष्टों को कहीं भी ठिकाना नहीं मिलता।
40सब तरफ परम-सत्य ही व्याप्त है और उसका न्याय भी सदैव सत्य है।
41जिसके मन में प्रभु का नाम बस गया है, उसे ही नामामृत का स्वाद आया है॥ १८॥
42श्लोक महला १॥
43हे ईश्वर ! जब अभिमान करता हूँ तो तू मन में नहीं रहता किन्तु जब तू मन में होता है तो अभिमान मिट जाता है।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं