1ईश्वर सदैव ही हमारे निकट है, उसे कहीं दूर मत समझो।
2गुरु के शब्द द्वारा उसे नजदीक ही पहचान लो।
3जब हृदय-कमल खिल गया तो गुरु ने ज्ञान की किरणों का आलोककरके प्रगट रूप में प्रभु के दर्शन करवा दिए॥ १५॥
4वह सत्यस्वरूप परमेश्वर स्वयं कर्ता है,
5वह स्वयं ही मारने एवं जीवित करने वाला है और उसके बिना अन्य कोई नहीं ।
6हे नानक ! परमात्मा के नाम-स्मरण से ही संसार में कीर्ति मिलती है और अहंत्व को मिटाकर ही सच्चा सुख पाया जा सकता है॥ १६॥ २॥ २४॥
7मारू सोलहे महला ४
8ੴ सतिगुर प्रसादि॥
9सत्यस्वरूप परमेश्वर स्वयं ही भक्तों को सँवारने वाला है,
10उसके सिमरन एवं भक्ति के अलावा अन्य कोई उससे विमुख करने वाला कार्य उन्हें सूझता ही नहीं।
11गुरुमुख के अन्तर्मन में ही सत्य निवसित होता है और वह सहज-स्वभाव ही सत्य में विलीन रहता है।॥ १॥
12सब के मन में सत्य ही अवस्थित है, किन्तु
13गुरु की कृपा से ही जीव सहजावस्था में लीन होता है।
14गुरु का नाम जपते हुए सदा सुख ही पाया है, अतः गुरु के चरणों में ही चित्त लगाया है॥ २॥
15मेरे लिए तो सतगुरु ही ज्ञान एवं पूजा है,
16अतः मैं सतगुरु की ही उपासना करता हूँ और इसके अलावा किसी अन्य की सेवा नहीं करता।
17सतगुरु से ही अमूल्य रत्न सरीखा प्रभु-नाम रूपी धन पाया है और हमें तो सतगुरु की सेवा ही भा गई है॥ ३॥
18सतगुरु के बिना जो द्वैतभाव में संलग्न हो गए हैं,
19ऐसे दुर्भाग्यशाली जीव आवागमन में फँसकर भ्रम में ही मरते रहते हैं।
20हे नानक ! उनकी भी फिर से मुक्ति हो जाती है, यदि गुरु की शरण में रहते हैं।॥ ४॥
21गुरु के संग लगाई प्रीति सदा ही सच्ची है।
22मैं तो सतगुरु से अतुलनीय परमात्मा का नाम ही माँगता हूँ।
23हे प्रभु ! दयालु हो जाओ और कृपा करके गुरु की शरण में रख लो॥ ५॥
24सतगुरु ने मेरे मुख में अमृतमयी हरिनाम रस डाल दिया है और
25प्रभु दशम द्वार में प्रगट हो गया है।
26वहाँ दशम द्वार में मधुर ध्वनि वाला अनाहत शब्द बजता है और मैं सहज ही सहजावस्था में लीन रहता हूँ॥ ६॥
27विधाता ने प्रारम्भ से ही जिनके भाग्य में लिख दिया है,
28उनकी आयु प्रतिदिन ‘गुरु-गुरु' जपते हुए ही व्यतीत होती है।
29सतगुरु के बिना कोई भी अपने मनोरथ में सफल नहीं होता, अतः हमने अपना चित्त गुरु-चरणों में लगा दिया है॥ ७॥
30जिसे वह चाहता है, उसे ही (नाम) देता है पर
31गुरु के सान्निध्य में ही जीव नाम पदार्थ पाता है।
32हे नानक ! अपनी कृपा करके प्रभु जिसे नाम प्रदान करता है, वह नाम में ही समाया रहता है॥ ८॥
33ज्ञान रूपी रत्न मन में प्रगट हो गया है और
34सहज ही नाम रूपी पदार्थ पाया है।
35यह बड़ाई भी गुरु से प्राप्त हुई है, अतः मैं सतगुरु पर सदा बलिहारी जाता हूँ।॥ ९॥
36जैसे सूर्योदय होने पर रात्रिकाल का अन्धेरा मिट जाता है,
37वैसे ही गुरु के दिए अपार ज्ञान रत्न से अज्ञान मिट गया है।
38सतगुरु का ज्ञान रत्न अति अमूल्य है, पूर्ण भाग्य से जिसे मिल जाता है, वह सुख प्राप्त करता है॥ १०॥
39गुरु के सान्निध्य में जिसे नाम प्राप्त हुआ है,
40उसकी शोभा समूचे जगत् में प्रगट हो गई है और चहुँ युगों में समस्त लोकों में उसे ही पवित्र एवं गुणवान माना जाता है।
41जो व्यक्ति केवल नाम में ही लीन रहता है, उसने ही सुख पाया है और वह नाम में ही लगन लगाकर रखता है॥ ११॥
42जिसे गुरु के सान्निध्य में प्रभु-नाम प्राप्त हो जाता है,
43वह सहजावस्था में ही जागता और सोता है।
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं