1हे प्यारे ! हम तेरे दासों के दास हैं,
2वही साधक, सत्यवादी एवं भले हैं, जो तेरा चिंतन करते हैं।
3जो निष्ठापूर्वक नाम का मनन करता है, वह जीवनबाजी जीत लेता है और सत्य में ही दृढ़ रहता है॥ १०॥
4जिसके पास सत्य है, वास्तव में वही सत्यशील है।
5जिसे शब्द से प्रेम होता है, वही सच्चे प्रभु को भाता है।
6तीनों लोकों में ईश्वर ने सत्य को शक्ति रूप में स्थिर किया हुआ है और वह सत्यशील पर ही प्रसन्न होता है॥ ११॥
7हर कोई ईश्वर को बड़ा एवं महान् बताता है किन्तु
8गुरु के बिना किसी को भी सूझ नहीं हुई।
9जो सत्य में मिल जाते हैं, वही सच्चे प्रभु को भाते हैं और फिर उससे बिछुड़ कर दुखी नहीं होते॥ १२॥
10जो प्रारम्भ से ही बिछुड़े हुए हैं, वे फूट-फूट कर रोते हैं।
11जब उनकी जीवन-अवधि पूरी हो जाती है, वे मरते-जन्मते रहते हैं।
12लेकिन जिस पर ईश्वर कृपा करता है, उसे ही बड़ाई देता है, और मिलाकर पछताता नहीं॥ १३॥
13कर्ता भोक्ता,
14तृप्त एवं मुक्त ईश्वर ही है।
15मुक्ति देने वाला वह मुक्तीश्वर खुद ही ममता-मोह मिटा देता है॥ १४॥
16उसका दिया दान ही सर्वश्रेष्ठ दान है,
17वह अपरंपार करने करवाने में समर्थ है।
18वह पैदा कर-करके अपनी रचना को देखता रहता है और कमों के अनुसार ही कर्म करवाता है॥ १५॥
19हे सत्यस्वरूप ! जो तुझे भाते हैं, वही तेरा गुणगान करते हैं।
20सब जीव तुझ से पैदा होकर तुझ में ही समा जाते हैं।
21नानक विनयपूर्वक सत्य ही कहता है कि परम-सत्य ईश्वर को मिलकर ही सुख प्राप्त होता है॥ १६॥ २॥ १४॥
22मारू महला १॥
23सृष्टि-रचना से पूर्व अरबों-खरबों वर्ष धुंध रूपी घोर अंधेरा ही बना रहा।
24तब न धरती थी, न गगन था, अपितु परमात्मा का हुक्म ही व्याप्त था।
25दिन-रात, सूर्य एवं चाँद भी नहीं था, तब ईश्वर शून्य समाधि में ही लीन था।॥ १॥
26तब उत्पति के चार स्रोत-अण्डज, जेरज, स्वदेज और उद्भज्ज भी नहीं थे, वाणी, पवन एवं पानी भी नहीं था।
27तब न किसी प्रकार की उत्पति होती थी, न ही मृत्यु होती थी और न ही कोई जन्मता एवं मरता था।
28तब न ब्रह्माण्ड के खण्ड थे, न सात पाताल थे, सागर एवं कोई नदिया भी नहीं थी जिन में जल बहता है॥ २॥
29तब स्वर्गलोक, मृत्युलोक और पाताललोक का भी अस्तित्व नहीं था।
30तब कोई दोजख एवं बिहिश्त भी नहीं था और न ही मारने वाला काल था।
31नरक-स्वर्ग, जन्म-मरण का कोई चक्र भी नहीं था और न ही कोई जन्म लेता था और न ही मृत्यु को प्राप्त होता था॥ ३॥
32तब ब्रह्मा, विष्णु, महेश-त्रिदेव भी नहीं थे,
33एक परमेश्वर के अलावा अन्य कोई दृष्टिमान नहीं था।
34तब न कोई नारी-पुरुष था, न जाति एवं जन्म का अन्तर था और न ही कोई दुख-सुख की अनूभुति करता था॥ ४॥
35तब कोई ब्रह्मचारी, संन्यासी एवं वन में रहने वाला भी नहीं था,
36न ही कोई सिद्ध, साधिक और सुख में रहने वाला गृहस्थी था।
37योगी, जंगम एवं कोई सम्प्रदाय भी नहीं था और न ही कोई नाथ कहलवाता था॥ ५॥
38तव न कोई जप, तप एवं संयम करता था और न ही कोई व्रत एवं पूजा-अर्चना करता था।
39न ही कोई द्वैत-भाव को व्यक्त करने वाला था।
40तब स्वयंभू परमेश्वर स्वयं में ही प्रसन्न रहता था और स्वयं ही अपनी सही कीमत आंकने वाला था॥ ६॥
41तब शुद्धता, तुलसी की पूजा एवं माला भी नहीं थी;
42न ही गोपी, कृष्ण-कन्हैया, गाय एवं ग्वाला था।
43तन्त्र-मन्त्र, पाखण्ड एवं बाँसुरी बजाने वाला भी कोई नहीं था॥ ७॥
44तब धर्म-कर्म, माया की मक्खी का भी अस्तित्व नहीं था और
45कोई जाति-जन्म भी नजर नहीं आता था;
46तब ममता का जाल एवं माथे पर काल भी नहीं था और न ही कोई किसी का ध्यान करता था॥ ८॥
47न ही कोई किसी की निंदा-अपमान करता था, न कोई जीव एवं प्राण थे।
48तब न ही कोई गोरखनाथ एवं मछन्दरनाथ थे।
49तब ज्ञान, ध्यान, वंशावलि एवं कमों का लेखा-जोखा भी नहीं था। ९॥
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं