1धर्म, अर्थ, काम एवं मोक्ष-चार पदार्थों की कामना लेकर वह जगत् में आया,
2लेकिन जीव ने माया के जग रूपी घर में निवास पा लिया।
3जब कोई ईश्वर को भुला देता है तो वह अपनी जीवन बाजी हार जाता है। अन्धे जीव ने नाम को भुला दिया है॥ ६॥
4अकस्मात् जब बालक की जीवन-लीला समाप्त हो जाती है तो परिवार वाले उसकी नटखट लीला को याद करते हैं।
5वे यह कह-कहकर विलाप करते हैं कि बालक बड़ा रंगीला था।
6मगर रोने वाला इस सत्य को समझने की भूल करता है कि जिस (ईश्वर) का था, उसने ही उसे ले लिया है। ७॥
7अगर कोई भरी जवानी में मृत्यु को प्राप्त हो जाता है तो उसके परिवार वाले क्या करते हैं।
8वे उसे ‘मेरा-मेरा' कहकर रोते रहते हैं।
9इस प्रकार माया के कारण सब रोते हैं और ख्वार होते हैं। संसार का ऐसा जीवन धिक्कार योग्य है॥ ८॥
10काले केशों से फिर सफेद बाल आ गए अर्थात् बुढ़ापा आ गया है।
11नाम के बिना वह अपनी जीवन-पूँजी व्यर्थ गवां कर चला जाता है।
12खोटी बुद्धि वाला ज्ञानहीन जीव बहुत बुरी तरह है और ठगे जाने पर रोता-चिल्लाता है॥९॥
13जो अपने आप का विचार करता है, ऐसा नहीं रोता।
14यदि सतगुरु मेिल जाए तो ही सूझ प्राप्त होती है।
15गुरु के बिना वज्र कपाट नहीं खुलते और मुक्ति तो शब्द द्वारा ही मिलती है॥ १०॥
16जब आदमी वृद्ध हो गया, शरीर भी कमजोर हो गया तब
17व्यक्ति हरि-नाम को भुलाकर तिरस्कृत होकर चला जाता है,
18प्रभु-दरबार में उसका झूठ उसे ख्यार करता है॥ ११॥
19मिथ्यावादी जीव नाम को भुलाकर जग से खाली हाथ चला जाता है,
20जिसके फलस्वरूप उसके सिर पर धूल ही पड़ती है अर्थात् अपमानित होता है और जन्म-मरण के चक्र में पड़ जाता है।
21जो जीव-स्त्री अपने पोहर अर्थात् इहलोक में सिर पर यम की चोटें खाती रहती है, उसे अपने ससुराल अर्थात् परलोक में निवास प्राप्त नहीं होता॥ १२॥
22मनुष्य बढ़िया खाता-पीता, पहनता और आनंद करता है किन्तु
23मन से भक्ति के बिना जीवन व्यर्थ गॅवा कर मृत्यु को प्राप्त हो जाता है।
24यह अच्छे बुरे का महत्व नहीं जानता, लेकिन जब यम उसे मारता है तो उसका कोई चारा नहीं चलता॥ १३॥
25जो व्यक्ति प्रवृति एवं निवृति को पहचान लेता है,
26गुरु के संग रहकर शब्द को जान लेता है,
27वह धर्म-मार्ग पर चलता हुआ किसी को बुरा नहीं कहता और सत्य के भेद को समझकर सत्यवादी ही माना जाता है।॥१४॥
28सत्य के बिना कोई भी अपने मनोरथ में सफल नहीं होता और
29शब्द के ज्ञान द्वारा ही शोभा हासिल होती है।
30यदि परमात्मा को मंजूर हो तो वह स्वयं ही क्षमा कर देता है और अभिमान घमण्ड का निवारण कर देता है॥ १५॥
31गुरु की कृपा से जीव ईश्वरेच्छा को पहचान लेता है और
32युग-युगान्तर से चली आ रही प्रभु-मिलन की विधि को जान लेता है।
33हे नानक ! परमात्मा का नाम जपते रहो; तो ही संसार-सागर से पार हुआ जा सकता है और वह परम-सत्य परमेश्वर ही मोक्षदाता है॥ १६॥ १॥ ७॥
34मारू महला १॥
35ईश्वर जैसा मित्र मेरा कोई नहीं है,
36जिसने मुझे तन-मन दिया और मेरे भीतर सुरतेि डाल दी।
37सब जीवों का पोषक, देखमाल करने वाला वह चतुर प्रभु अन्तर्मन में ही बसा हुआ है। १॥
38गुरु नामामृत का सरोवर है और हम उसके प्यारे हंस हैं।
39गुरु रूपी गुणों के सागर में बहुत सारे रत्न एवं लाल मौजूद हैं।
40प्रभु का यशगान ही मोती, माणिक्य एवं हीरा है, जिससे मन-तन भीग गया है॥ २॥
41ईश्वर अगम्य, अथाह, असीम एवं बड़ा निराला है, उसका अंत नहीं पाया जा सकता।
42मुक्तिदाता सतिगुरु के उपदेश द्वारा उद्धार कर देता है।
43वह जिसे साथ मिला लेता है, वह उसके प्रेम में लीन हो जाता है॥ ३॥
44सतिगुरु के बिना किसी को भी मुक्ति नहीं मिलती,
45वह आदि-युगादि से ईश्वर का प्रिय मित्र है।
46वह कृपा करके अवगुणों से क्षमा करके ईश्वर के दरबार में मुक्ति प्रदान करवा देता है॥ ४॥
WEBREATH · 11:11
«हे ईश्वर, तुम ही जीवन की श्वास के आधार हो» — गुरु ग्रंथ साहिब 208
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं