इस्लाम
वापस

96. अल-अलक

1अपने पालनहार के नाम से पढ़, जिसने पैदा किया।

2जिस ने मनुष्य को रक्त को लोथड़े से पैदा किया।

3पढ़, और तेरा पालनहार बड़ा दया वाला है।

4जिस ने लेखनी के द्वारा ज्ञान सिखाया।

5इन्सान को उसका ज्ञान दिया जिस को वह नहीं जानता था।

6वास्तव में, इन्सान सरकशी करता है।

7इसलिए कि वह स्वयं को निश्चिन्त (धनवान) समझता है।

8निःसंदेह, फिर तेरे पालनहार की ओर पलट कर जाना है।

9क्या तुमने उसे देखा जो रोकता है।

10एक भक्त को, जब वह नमाज़ अदा करे।

11भला देखो तो, यदि वह सीधे मार्ग पर हो।

12या अल्लाह से डरने का आदेश देता हो

13और देखो तो, यदि उसने झुठलाया तथा मुँह फेरा हो

14क्या वह नहीं जानता कि अल्लाह उसे देख रहा है

15निश्चय यदि वह नहीं रुकता, तो हम उसे माथे के बल घसेटेंगे।

16झूठे और पापी माथे के बल।

17तो वह अपनी सभा को बुला ले।

18हम भी नरक के फ़रिश्तों को बुलायेंगे।

19(हे भक्त) कदापि उसकी बात न सुनो तथा सज्दा करो और मेरे समीप हो जाओ।

स्रोत: Maulana Azizul Haque Al Umari

WEBREATH · 11:11

«यदि तुम कृतज्ञ बनोगे, तो तुम्हें और अधिक दूँगा» — क़ुरआन 14:7

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं