95. एट-टिन
1इंजीर तथा ज़ैतून की शपथ
2एवं "तूरे सीनीन" की शपथ
3और इस शान्ति के नगर की शपथ
4हमने इनसान को मनोहर रूप में पैदा किया है।
5फिर उसे सबसे नीचे गिरा दिया।
6परन्तु, जो ईमान लाये तथा सदाचार किये, उनके लिए ऐसा बदला है, जो कभी समाप्त नहीं होगा।
7फिर (तुम मानव जाति) प्रतिफल (बदले) के दिन को क्यों झुठलाते हो
8क्या अल्लाह सब अधिकारियों से बढ़ कर अधिकारी नहीं है
WEBREATH · 11:11
«यदि तुम कृतज्ञ बनोगे, तो तुम्हें और अधिक दूँगा» — क़ुरआन 14:7
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं