इस्लाम
वापस

94. ऐश-शरह

1(हे नबी!) क्या हमने तुम्हारे लिए तुम्हारा वक्ष (सीना) नहीं खोल दिया

2और तुम्हारा बोझ नहीं उतार दिया

3जिसने तुम्हारी पीठ तोड़ दी थी।

4और तुम्हारी चर्चा को ऊँचा कर दिया।

5निश्चय कठिनाई के साथ आसानी भी है।

6निश्चय कठिनाई के साथ आसानी भी है।

7अतः, जब अवसर मिले, जो आराधना में प्रयास करो।

8और अपने पालनहार की ओर ध्यानमग्न हो जाओ।

स्रोत: Maulana Azizul Haque Al Umari

WEBREATH · 11:11

«यदि तुम कृतज्ञ बनोगे, तो तुम्हें और अधिक दूँगा» — क़ुरआन 14:7

श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।

WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं