86. अत-तारिक
1शपथ है आकाश तथा रात में "प्रकाश प्रदान करने वाले" की
2और तुम क्या जानो कि वह "रात में प्रकाश प्रदान करने वाला" क्या है
3वह ज्योतिमय सितारा है।
4प्रत्येक प्राणी पर एक रक्षक है।
5इन्सान, ये तो विचार करे कि वह किस चीज़ से पैदा किया गया है
6उछलते पानी (वीर्य) से पैदा किया गया है।
7जो पीठ तथा सीने के पंजरों के मध्स से निकलता है।
8निश्चय वह, उसे लौटाने की शक्ति रखता है।
9जिस दिन मन के भेद परखे जायेंगे।
10तो उसे न कोई बल होगा और न उसका कोई सहायक।
11शपथ है आकाश की, जो बरसता है
12तथा फटने वाली धरती की।
13वास्तव में, ये (क़ुर्आन) दो-टूक निर्णय (फ़ैसला) करने वाला है।
14हँसी की बात नहीं।
15वह चाल बाज़ी करते हैं।
16मैं भी चाल बाज़ी कर रहा हूँ।
17अतः, काफ़िरों को कुछ थोड़ा अवसर दे दो।
WEBREATH · 11:11
«यदि तुम कृतज्ञ बनोगे, तो तुम्हें और अधिक दूँगा» — क़ुरआन 14:7
श्वास सबकी एक है: हर कोई इसी से जीता है, चाहे वह कोई भी हो और किसी में भी आस्था रखता हो। हर दिन स्थानीय समय 11:11 पर लोग साठ सेकंड के लिए रुकते हैं, साँस लेते हैं और साँस के लिए ईश्वर को धन्यवाद देते हैं — हर कोई अपने शब्दों में, हर कोई अपने भीतर। इस मिनट में हम एक ही श्वास हैं।
WEBREATH — आपके स्थानीय समय 11:11 पर मिनट — हम एक ही श्वास हैं